/mayapuri/media/media_files/2026/02/06/jiya-shankar-2026-02-06-10-40-19.jpeg)
Jiya Shankar: सोशल मीडिया और यूट्यूब से पहचान बना चुके एल्विश यादव (Elvish Yada) एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं.इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ है.दरअसल, सोशल मीडिया पर एल्विश यादव और एक्ट्रेस जिया शंकर (Jiya Shankar) की सगाई को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं.ये अटकलें तब तेज़ हुईं जब गुरुवार को एल्विश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की (Jiya Shankar Engagement) जिसमें उन्होंने जिया शंकर को टैग करते हुए डायमंड रिंग की झलक दिखाई.इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है.
Elvish Yadav: Salman Khan ने सांप जहर केस पर एल्विश यादव को किया ट्रोल
एल्विश यादव और जिया शंकर की हुई सगाई? (Are Elvish Yadav and Jiya Shankar engaged?)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/06/elvish-yadav-2026-02-06-10-36-24.webp)
आपको बता दें एल्विश यादव ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक स्टोरी शेयर की. तस्वीर में एल्विश जिया शंकर का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं. वहीं तस्वीर में जिया की उंगली में चमकती हीरे की अंगूठी साफ दिखाई दे रही है.इस स्टोरी को शेयर करते हुए यूट्यूबर ने लिखा, "मैंने प्यार को दूसरा मौका दिया और मुझे मेरा प्यार मिल गया" ये शब्द पढ़ते ही फैंस ने तुरंत अटकलें लगाना शुरू कर दिया कि क्या दोनों की सगाई हो गई है.हालांकि अभी तक एल्विश और जिया की ओर से सगाई को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. फिलहाल तस्वीर शेयर होते ही सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई और लोग कमेंट सेक्शन में अपनी खुशी जाहिर करने लगे.
कई लड़कियों के साथ जुड़ चुका हैं एल्विश यादव का नाम
इससे पहले भी एल्विश यादव का नाम कई महिला इन्फ्लुएंसर्स और अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जा चुका है.हाल ही में, शो "लाफ्टर शेफ" के दौरान जन्नत जुबैर के साथ उनकी नजदीकी ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं.हालांकि, एल्विस ने हमेशा इन अफवाहों को दोस्ती बताकर खारिज किया है.
Nari Nari Naduma Murari 2026: कौन से OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई नारी नारी नादुमा मुरारी?
अभिषेक मलहान को डेट कर चुकी हैं जिया शंकर
दूसरी ओर, 30 वर्षीय एक्ट्रेस जिया शंकर भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही हैं.टीवी शो और रियलिटी शो में काम करने वाली जिया का नाम यूट्यूबर अभिषेक मलहान से भी जोड़ा गया था, जिसे उन्होंने खुले तौर पर नकार दिया.कुछ समय पहले, जिया ने एक रहस्यमय व्यक्ति के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिससे लोगों ने अटकलें लगाई कि उनकी जिंदगी में कोई खास है.हालांकि, जिया हमेशा से कहती आई हैं कि वह अपने रिश्तों को निजी रखना चाहती हैं.
Ikka: 30 साल बाद 'इक्का' में साथ दिखेंगे सनी देओल-अक्षय खन्ना
जिया शंकर कौन हैं? (who is Jiya Shankar)
जिया शंकर एक इंडियन एक्ट्रेस हैं.वह &TV के कॉमेडी ड्रामा सीरीज़ मेरी हानिकारक बीवी में डॉ. इरा पांडे और SAB TV के कॉमेडी सीरीज़ काटेलाल एंड संस में सुशीला रुहैल सोलंकी का रोल करने के लिए जानी जाती हैं.वह 2022 की मराठी भाषा की फ़िल्म वेद में भी नज़र आईं.उन्होंने कलर्स टीवी के सुपरनैचुरल ड्रामा पिशाचिनी में हीरो का रोल किया.वह SAB TV पर गुड नाइट इंडिया की को-होस्ट के तौर पर भी नज़र आ चुकी हैं.उन्होंने बिग बॉस OTT 2 में भी एक कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया था, और ग्रैंड फिनाले से तीन दिन पहले, 54वें दिन बाहर हो गई थीं.
एल्विश यादव कौन हैं? (Who is Elvish Yadav?)
उत्तर: एल्विश यादव एक लोकप्रिय यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता हैं, जो अपने एंटरटेनिंग वीडियो और सोशल मीडिया एक्टिविटी के लिए जाने जाते हैं.
एल्विश यादव के पास कितनी संपत्ति है?
एल्विश यादव की कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग ₹40-50 करोड़ से अधिक बताई जाती है, जो YouTube, ब्रांड एंडोर्समेंट, और उनके कपड़ों के ब्रांड (Systumm Clothing) से आती है.उनके पास गुरुग्राम में 16-BHK का आलीशान घर और दुबई में भी एक प्रॉपर्टी है.वह कई महंगी गाड़ियों के भी मालिक हैं.
Ghooskhor Pandat: ‘घूसखोर पंडित’ की रिलीज पर दिल्ली HC में याचिका दाखिल
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. जिया शंकर कौन हैं?
उत्तर: जिया शंकर एक भारतीय टेलीविजन और वेब सीरीज़ एक्ट्रेस हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग और स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं.
Q2. जिया शंकर किस टीवी शो से फेमस हुईं?
उत्तर: जिया शंकर को सबसे ज्यादा पहचान टीवी शो ‘मेरी हानिकारक बीवी’ से मिली थी.
Q3. क्या जिया शंकर ने वेब सीरीज़ में काम किया है?
उत्तर: हां, जिया शंकर ने कई वेब प्रोजेक्ट्स में काम किया है और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पहचान बनाई है.
Q4. जिया शंकर बिग बॉस में नजर आई थीं?
उत्तर: हां, जिया शंकर बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा रह चुकी हैं.
Q5. जिया शंकर और एल्विश यादव की सगाई की खबरें क्यों चर्चा में हैं?
उत्तर: सोशल मीडिया पर एल्विश यादव की एक क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद दोनों की सगाई को लेकर अटकलें तेज़ हो गईं.
Tags : elvish yadav | elvish yadav news | elvish yadav new show | elvish yadav news hindi | elvish yadav news today | Jiya Shankar | Jiya Shankar interview
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/06/cover-2679-2026-02-06-17-24-53.png)