/mayapuri/media/media_files/2026/03/09/satish-kaushik-2026-03-09-16-28-06.jpeg)
Satish Kaushik: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर सतीश कौशिक (Satish Kaushik)की आज (9 मार्च) तीसरी पुण्यतिथि है.9 मार्च 2023 को 66 वर्ष की आया में उनका निधन हो गया था .इस मौके पर कई फिल्मी सितारों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है.एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने दोस्त को याद किया.
Anupam Kher ने Satish Kaushik के परिवार के साथ बिताया समय, लोगों ने की एक्टर की तारीफ
जैकी श्रॉफ ने किया सतीश कौशिक को याद
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/03/09/jackie-shroff-2026-03-09-16-25-01.jpeg)
आपको बता दें जैकी श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सतीश कौशिक की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर करते हुए लिखा, "सतीश कौशिक जी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं". इसमें उनके जवानी के दिनों की दो मोनोक्रोम थ्रोबैक तस्वीरें भी थीं. कोलाज में सतीश कौशिक की उनके आखिरी दिनों की एक मुस्कुराती हुई तस्वीर थी, जिसमें वह टोपी और चश्मा पहने हुए दिख रहे थे.
अनुपम खेर सतीश कौशिक की बेटी के प्ले में शामिल हुए
वहीं अनुपम खेर (Anupam Kher) ने सोशल मीडिया पर फैंस को सतीश कौशिक की बेटी वंशिका के बारे में अपडेट दिया, जिन्होंने एक स्कूल प्ले में हिस्सा लिया था.दिवंगत एक्टर के साथ अपने स्ट्रीट प्ले को याद करते हुए, वंशिका के बारे में बात करते हुए खेर इमोशनल हो गए और उनकी एक्टिंग की तारीफ की.
Hardik Pandya GF: हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा को बताया ‘लकी चार्म’
अनुपम खेर ने शेयर की वीडियो
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “TOTAL JOY: एक पेरेंट के तौर पर वंशिका के स्कूल फंक्शन में शामिल होना और उन्हें स्कूल #NukkadPlay में परफॉर्म करते देखना मेरी ज़िंदगी की सबसे बड़ी खुशी थी.सालों पहले सतीश और मैं दिल्ली में #StreetPlays किया करते थे! वह टैलेंटेड, मेहनती और अच्छी एक्ट्रेस हैं! मुझे #JBCN ओशिवारा स्कूल को इवेंट को इतने अच्छे और अच्छे तरीके से ऑर्गनाइज़ करने के लिए बधाई देनी चाहिए! #Vanshikha के आगे के सभी इवेंट्स में शामिल होने का इंतज़ार रहेगा! जय हो!” उनके निधन के बाद से उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर उनकी बेटी वंशिका की देखभाल कर रहे हैं और उनके साथ हर खास मौके पर मौजूद रहते हैं.
Alpha Release Date: Alia Bhatt की अल्फा फिर हुई पोस्टपोन, नई रिलीज डेट आई सामने
8 मार्च 2023 को दिल्ली में हुआ था सतीश कौशिक का निधन
सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में 8 मार्च 2023 को दिल्ली में निधन हो गया.वह एक अभिनेता, लेखक, निर्देशक और निर्माता थे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाई.वहीं उन्होंने 1980 और 1990 के दशक में 'मिस्टर इंडिया', 'साजन चले ससुराल' और 'जुदाई' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में अपने काम के लिए पहचान हासिल की.
अनुपम खेर का वर्कफ्रंट
'खोसला का घोसला' 2006 की कल्ट क्लासिक का बहुप्रतीक्षित सीक्वल है, जो 2026 में रिलीज़ होने वाली है.अनुपम खेर (कमल किशोर खोसला) बोमन ईरानी (खुराना), परवीन डबास और रणवीर शौरी के साथ मुख्य भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं.फिल्म को उमेश बिष्ट ने डायरेक्ट किया है और इसमें रवि किशन भी हैं.Frequently Asked Questions (FAQ)
1. सतीश कौशिक कौन थे? (Who was Satish Kaushik?)
Satish Kaushik भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता थे, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में कई यादगार किरदार निभाए.
2. सतीश कौशिक का जन्म कब हुआ था? (When was Satish Kaushik born?)
सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को भारत के हरियाणा राज्य में हुआ था.
3. सतीश कौशिक किन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं? (Which films is Satish Kaushik known for?)
वह मिस्टर इंडिया, राम लखन, साजन चले ससुराल और दीवाना मस्ताना जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए प्रसिद्ध थे.
4. क्या सतीश कौशिक ने फिल्मों का निर्देशन भी किया था? (Did Satish Kaushik also work as a director?)
जी हां, उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया, जिनमें तेरे नाम और हम आपके दिल में रहते हैं जैसी फिल्में शामिल हैं.
5. सतीश कौशिक का निधन कब हुआ था? (When did Satish Kaushik pass away?)
सतीश कौशिक का निधन 9 मार्च 2023 को हुआ था, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी.
Tags : Satish Kaushik daughter
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/03/06/cover-2683-2026-03-06-18-18-14.png)