Advertisment

Karan gets Tejasswi tattoo: करण कुंद्रा ने बनवाया अपनी छाती पर तेजस्वी प्रकाश के चेहरे का टैटू

करण कुंद्रा ने अपनी छाती पर तेजस्वी प्रकाश के चेहरे का टैटू बनवाया. फैंस ने करण कुंद्रा के अपनी गर्लफ्रेंड और एक्टर तेजस्वी प्रकाश के चेहरे का टैटू बनवाने के रोमांटिक अंदाज़ की तारीफ़ की...

New Update
Karan Kundrra gets Tejasswi Prakash face tattooed on his chest
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Karan Kundrra Tejasswi Prakash love story: टेलीविज़न के पॉपुलर एक्टर करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 में एक दुसरे से मिलने के बाद से ही डेट कर रहे हैं. इतना ही नहीं फैंस उन्हें जल्द शादी के बंधन में बंधते हुए देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. करण कुंद्रा अक्सर ही अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के लिए अपना प्यार जताते नज़र आते हैं. लेकिन हाल ही में, करण ने तेजस्वी के लिए एक बहुत ही प्यारा जेस्चर शो किया जिसने उनके फैन्स का दिल जीत लिया (Karan Kundrra romantic gesture for Tejasswi).

Advertisment

करण कुंद्रा ने अपनी छाती पर तेजस्वी प्रकाश के चेहरे का टैटू बनवाया (Karan Kundrra gets Tejasswi Prakash face tattooed on his chest)

जी हां आपको बतादें हाल ही में मुंबई में रमजान सेलिब्रेशन के दौरान, करण ने पैपराज़ी को हैरान कर दिया जब उन्होंने अपना नया टैटू दिखाया. एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी के चेहरे का टैटू अपनी छाती के दाहिने तरफ बनवाया हुआ था. हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि टैटू परमानेंट है या टेम्पररी. इस दौरान पर्पल कुर्ता पहने हुए करण चेहरे पर मुस्कान के साथ अपने टैटू को दिखाते हुए नज़र आए (Karan Kundrra tattoo new).

करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के चेहरे का टैटू पर दिया रिएक्शन (Karan Kundrra reacts to Tejasswi Prakash's face tattoo)

मीडिया से बात करते हुए, करण कुंद्रा ने बताया कि यह तेजस्वी के लिए एक सरप्राइज़ था. उन्होंने कहा, “कल उनकी पहली OTT सीरीज़ रिलीज़ हो रही है और क्योंकि नाम साइको सैयां है, इसलिए मैं साइको सैयां बन गया. यह तेजू के लिए एक सरप्राइज़ था. उसने इसे नहीं देखा था, लेकिन जब तक मैं घर पहुंचूंगा, वीडियो उससे पहले उसके पास पहुँच जाएगा.”

करण कुंद्रा के तेजस्वी प्रकाश के चेहरे का टैटू बनाने पर फैन्स ने दिया रिएक्शन (Fans react to Karan Kundrra getting a tattoo of Tejasswi Prakash's face)

करण कुंद्रा के इस जेस्चर के लिए फैंस ने उन पर खूब प्यार बरसाया. एक कमेंट में लिखा था, “तेजस्वी सबसे लकी लड़की है.” दूसरे ने कमेंट किया, “यह बहुत क्यूट है.” एक और ने लिखा, “बेमिसाल जेस्चर.” एक यूजर ने लिखा, “प्यार में पड़े मर्द ऐसे ही दिखते हैं.” हालांकि, कुछ इंटरनेट यूजर्स का मानना ​​था कि यह तेजस्वी के नए शो को प्रमोट करने के का एक तरीका हैं और यह कोई परमानेंट टैटू नहीं बल्कि सिर्फ एक स्टिकर हैं (Tejasswi Prakash face tattoo).

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बारे में जाने (Know more about Karan Kundra and Tejasswi Prakash)

करण और तेजस्वी की मुलाकात बिग बॉस 15 में हुई थी. उनकी शुरुआती दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई. उन्होंने शो में एक-दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स बताईं और तब से ही दोनों साथ में हैं. वे कुछ समय से साथ रह रहे हैं. हाल ही में, एल्विश यादव के साथ उनके पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान, करण ने बताया था कि वे इस साल शादी करने का प्लान बना रहे हैं.

तेजस्वी प्रकाश के नए शो 'साइको सैयां' के बारे में (About Tejasswi Prakash's new show 'Psycho Saiyaan')

तेजस्वी अभी रोमांटिक थ्रिलर साइको सैयां में नज़र आ रही हैं. यह शो, जिसमें रवि किशन और अनुद सिंह ढाका भी हैं, Amazon MX Player पर स्ट्रीम हो रहा है. यह शो तेजस्वी का OTT डेब्यू है. इसके बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा, “साइको सैयां मेरा OTT एक्टिंग डेब्यू है, और मैं अपने निभाए गए लेयर्ड कैरेक्टर के लिए शुक्रगुजार हूं. मेरा किरदार चारू शुरू में भरोसे और प्यार में डूबी हुई लग सकती है, लेकिन उसकी दुनिया बदलती रहती है. उसकी यात्रा को दिलचस्प बनाने वाली बात यह है कि वह उस बदलाव पर कैसे रिएक्ट करती है जिसमे शक-डर शामिल है. जैसे-जैसे समय बढ़ता हैं, उसे उन सच्चाइयों का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ता है जिनकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी.”

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के आने वाले प्रोजेक्ट्स (Upcoming projects of Karan Kundra and Tejasswi Prakash)

ये दोनों अभी कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' में कंटेस्टेंट के तौर पर नज़र आ रहे हैं. भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो JioHotstar पर स्ट्रीम हो रहा है. इसके अलावा, वे नेटफ्लिक्स शो 'देसी ब्लिंग' में भी दिखाई देंगे, जो इस साल के आखिर में रिलीज़ होने वाला है.

article-l-202538314024350563000

FAQ About Karan Kundra and Tejasswi Prakash

क्या करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अभी भी साथ हैं? (Are Karan Kundrra and Tejasswi Prakash still together?)

हाँ, यह कपल अभी भी साथ है और अक्सर सोशल मीडिया और इंटरव्यू में अपने रिश्ते के बारे में अपडेट शेयर करते रहते हैं.

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश कैसे मिले? (How did Karan Kundrra and Tejasswi Prakash meet?)

वे रियलिटी शो बिग बॉस 15 के दौरान मिले थे, जहाँ उनकी दोस्ती धीरे-धीरे रोमांटिक रिश्ते में बदल गई.

एक कपल के तौर पर करण और तेजस्वी का निकनेम क्या है? (What is the nickname of Karan and Tejasswi as a couple?)

फैंस उन्हें प्यार से तेजरान (तेजस्वी + करण) कहते हैं.

क्या करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं? (Are Karan Kundrra and Tejasswi Prakash planning to get married?)

उन्होंने इंटरव्यू में शादी के संकेत दिए हैं, लेकिन अभी तक शादी की कोई ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की गई है.

क्या करण कुंद्रा ने सच में तेजस्वी का टैटू बनवाया है? (Did Karan Kundrra really get Tejasswi’s tattoo?)

करण के तेजस्वी से इंस्पायर्ड टैटू बनवाने की वायरल रिपोर्ट्स और फैंस की चर्चाएँ हुई हैं, जिसने ऑनलाइन काफी चर्चा बटोरी.

READ MORE

बेटे नीर के लिए परिणीति ने बनवाई ‘मम्मी-पापा की लव स्टोरी’ बुक, फैंस बोले- कितना प्यारा गिफ्ट!

लाइव शो में रोती दिखीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस जारा नूर अब्बास, हनी सिंह के ट्वीट पर छिड़ी बहस

Tags : Karan Kundrra | Karan Kundrra Age | Karan Kundrra Girlfriend | Karan Kundrra gf | Karan Kundrra interview | karan kundrra news | Karan Kundrra relationship | Karan Kundrra show | Karan Kundrra TV Shows | Karan Kundra Tejasswi Prakash dinner date with friends | Karan Kundra Tejasswi Prakash Post Dinner In Mumbai | tejasswi prakash | TEJASSWI PRAKASH | actress tejasswi prakash | Karan Kundra Tejasswi Prakash | karan kundra and Tejasswi Prakash wedding | Karan Kundrra and Tejasswi Prakash | Tejasswi Prakash body Shaming | tejasswi prakash images | tejasswi prakash latest news | Tejasswi Prakash latest photos | Tejasswi Prakash Net Worth | Tejasswi Prakash photos | tejasswi prakash pictures | Karan gets Tejasswi tattoo 

Advertisment
Latest Stories