/mayapuri/media/media_files/2026/03/05/lara-dutta-2026-03-05-19-49-09.png)
ताजा खबर: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री Lara Dutta ने खुलासा किया है कि वह इन दिनों अपनी बेटी सायरा के साथ दुबई में फंसी हुई हैं. अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी टकराव के कारण पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और कई लोग भय और अनिश्चितता के बीच रह रहे हैं. इसी बीच लारा दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर वहां के हालात और अपने अनुभव के बारे में बताया.
Read More: कौन हैं इब्राहिम अली खान? सारा अली खान के भाई की पढ़ाई, फैमिली और फिल्मी करियर
दुबई में ही थीं जब शुरू हुआ तनाव (Lara Dutta stuck in Dubai)
लारा दत्ता (Lara Dutta Dubai) ने बताया कि वह और उनकी बेटी सायरा काफी समय से दुबई में रह रही हैं. उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों से दुबई उनका दूसरा घर बन गया है और वह यहां अक्सर रहती हैं. लारा के मुताबिक जब इजराइल-ईरान के बीच तनाव शुरू हुआ, उसी दौरान वह भी दुबई में मौजूद थीं.
शूटिंग के दौरान सुनाई दिए तेज धमाके
लारा(Lara Dutta Iran Israel conflict) ने बताया कि 28 फरवरी को वह दुबई के एक स्टूडियो में शूटिंग कर रही थीं, तभी अचानक आसमान में जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी. उन्होंने कहा कि वह तुरंत स्टूडियो से बाहर निकलीं और आसमान में मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते हुए देखा.लारा के शब्दों में, “पिछले कुछ दिन काफी तनाव भरे रहे हैं. ऊपर से जेट्स उड़ते दिखाई देते हैं, तेज धमाकों की आवाज आती है. यह सब देखना सच में डरावना अनुभव था.”
पति महेश भूपति इस समय साथ नहीं (lara dutta husband)
लारा (Lara Dutta Instagram video) ने यह भी बताया कि उनके पति और पूर्व टेनिस खिलाड़ी Mahesh Bhupathi इस समय उनके साथ नहीं हैं. जब यह स्थिति शुरू हुई तब वह काम के सिलसिले में कहीं और गए हुए थे. ऐसे में लारा अपनी बेटी के साथ दुबई में ही हैं.
डर के बावजूद खुद को सुरक्षित महसूस कर रहीं
हालांकि हालात तनावपूर्ण हैं, लेकिन लारा दत्ता ने कहा कि उन्हें दुबई में कभी असुरक्षित महसूस नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि जिस इलाके में वह रहती हैं वह काफी सुरक्षित है, हालांकि कई बार धमाकों की वजह से घर की खिड़कियां और दरवाजे हिलने लगते हैं, जिससे डर का माहौल बन जाता है.
Read More: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच दुबई में फंसी मलाइका अरोड़ा की मां?
यूएई सरकार की तारीफ
लारा ने यूएई सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वहां की सरकार अपने नागरिकों और विदेशी लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि यहां सभी को सुरक्षित रखने के लिए बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं और हर व्यक्ति की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है.
आम लोगों के लिए जताया सम्मान
वीडियो में लारा दत्ता भावुक भी नजर आईं. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में भी आम लोग अपने काम पर जा रहे हैं और देश को चलाने में लगे हुए हैं. उन्होंने बताया कि डिलीवरी करने वाले लोग काम कर रहे हैं और जरूरी सामान आसानी से मिल रहा है. इससे पता चलता है कि लोग कितनी हिम्मत के साथ अपने काम को निभा रहे हैं.
जल्द मुंबई लौटने की कोशिश
लारा ने बताया कि वह लगातार मुंबई लौटने के लिए फ्लाइट्स की जानकारी ले रही हैं. खासकर बच्चों की चिंता को देखते हुए वह जल्द से जल्द भारत लौटना चाहती हैं. उन्होंने अंत में कहा कि किसी भी आम नागरिक को युद्ध के डर में जीने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए और उम्मीद जताई कि जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे.
Read More: भगवान राम के अवतार में रणबीर कपूर का लुक वायरल, यूजर्स ने विग को लेकर उठाए सवाल
FAQ
1. लारा दत्ता कौन हैं?
Lara Dutta बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स हैं. उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है और अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं.
2. लारा दत्ता दुबई में क्यों फंसी हुई हैं?
मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल टकराव के कारण कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं. इसी वजह से लारा दत्ता अपनी बेटी सायरा के साथ फिलहाल दुबई में ही हैं.
3. लारा दत्ता ने दुबई के हालात के बारे में क्या कहा?
लारा ने बताया कि उन्होंने आसमान में मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते हुए देखा और कई बार तेज धमाकों की आवाज भी सुनी. हालांकि इसके बावजूद उन्होंने कहा कि दुबई में उन्हें सुरक्षित महसूस हो रहा है.
4. क्या लारा दत्ता के पति महेश भूपति उनके साथ दुबई में हैं?
नहीं, जब यह तनावपूर्ण स्थिति शुरू हुई तब Mahesh Bhupathi काम के सिलसिले में कहीं और थे, इसलिए वह इस समय दुबई में लारा और उनकी बेटी के साथ नहीं हैं.
5. क्या लारा दत्ता जल्द भारत लौटेंगी?
लारा दत्ता ने बताया कि वह लगातार मुंबई लौटने के लिए फ्लाइट्स की जानकारी ले रही हैं और उम्मीद है कि हालात सामान्य होते ही वह जल्द भारत वापस आ जाएंगी.
Read More: शादी से पहले नया घर सजा रहे हैं कृतिका कामरा और गौरव कपूर?
lara dutta interview | Lara Dutta latest news | lara dutta latest updates
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/27/cover-2682-2026-02-27-17-40-37.png)