/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/mm-baig-2026-02-20-14-46-54.jpeg)
MM Baig: मनोरंजन इंडस्ट्री से बेहद की दुखद खबर सामने आ रही हैं. जाने-माने फिल्ममेकर एम.एम. बेग (MM Baig) जो पहले चाइल्ड स्टार बेबी गुड्डू के पिता थे (MM Baig dies)और रजिया सुल्तान जैसी फिल्मों और छोटी बहू के डायरेक्टर के तौर पर जाने जाते थे. फिल्ममेकर अपने घर पर मृत पाए गए,(MM Baig Found Dead At Home) उनके पब्लिसिस्ट हनीफ जावेरी ने कन्फर्म किया. उनकी उम्र 70 साल के आसपास थी. एमएम बेग भले ही कैमरे के पीछे रहते थे, लेकिन उनका योगदान हिंदी सिनेमा के लिए महत्वपूर्ण रहा. उनका निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है.
Salim Khan: सलमान खान के परिवार ने डॉक्टरों को क्यों लगाई फटकार?
क्या एमएम बेग ने किया सुसाइड? (Did MM Baig commit suicide?)
दरअसल हनीफ जावेरी ने PTI को बताया कि "एमएम बेग काफी समय से बीमार थे. चूंकि वह चार-पांच दिनों से घर से बाहर नहीं निकले थे, इसलिए पड़ोसियों ने पुलिस से उनके घर से बदबू आने की शिकायत की. पुलिस ने दरवाज़ा खोला, बेग साहब की बॉडी मिली, और उनकी बेटी को इस बारे में बताया. बाद में वे उनकी बॉडी को सुबह करीब 1:30-2:00 बजे पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल ले गए. वह एक प्यारे इंसान थे. मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं".
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/mm-baig-2026-02-20-13-54-03.png)
Toxic Teaser: Yash की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर आउट
कौन थे एमएम बेग? (Who was MM Baig)
एमएम बेग ने अपने फिल्मी करियर (MM Baig career) की शुरुआत जे. ओम प्रकाश, विमल कुमार और राकेश रोशन जैसे दिग्गजों के सहायक निर्देशक के रूप में की थी. उन्होंने 'आदमी खिलौना है', 'जैसी करनी वैसी भरनी', 'कर्ज चुकाना है' और 'काला बाजार' जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाई . एक स्वतंत्र निर्देशक के रूप में उन्होंने नसीरुद्दीन शाह अभिनीत 'मासूम गवाह' (जो अब तक रिलीज नहीं हुई) और शिल्पा शिरोडकर अभिनीत 'छोटी बहू' (1994) का निर्देशन किया.
Kritika Kamra और Gaurav Kapur इस दिन करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज
ऋतिक रोशन के गुरु थे बेग साहब
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/choti-bahu-2026-02-20-13-55-02.jpg)
बेग साहब का राकेश रोशन परिवार के साथ विशेष लगाव था. हनीफ जावेरी ने एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए बताया कि उन्होंने ऋतिक रोशन को उनकी पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' से काफी पहले डायलॉग डिलीवरी और आवाज के उतार-चढ़ाव में मदद की थी. वह डायलॉग को प्रभावी ढंग से बोलने की कला में निपुण थे और उन्होंने ऋतिक को इसके लिए तैयार किया था.
Cocktail 2: कॉकटेल 2 में लेस्बियन कपल बनेंगी रश्मिका मंदाना और कृति सेनन?
बेबी गुड्डू के पिता एमएम बेग
एमएम बेग की बेटी, बेबी गुड्डू, जिनका असली नाम शाहिंदा बेग था, 1980 के दशक में हिंदी सिनेमा की सबसे पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट में से एक थीं. वह आखिर क्यों?, नगीना, प्यार किया है प्यार करेंगे और औलाद जैसी कई सफल फ़िल्मों में नज़र आईं, और अपने शुरुआती करियर में उन्हें बहुत पहचान मिली.
Frequently Asked Questions (FAQ)
प्रश्न 1: एमएम बेग कौन थे? (Who was M. M. Baig?)
उत्तर: M. M. Baig हिंदी सिनेमा के फिल्ममेकर और निर्देशक थे, जिन्होंने 80 और 90 के दशक में काम किया.
प्रश्न 2: एमएम बेग ने किन फिल्मों का निर्देशन किया? (What films did M. M. Baig direct?)
उत्तर: उन्होंने ‘छोटी बहू’ (1994) और ‘मासूम गवाह’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया.
प्रश्न 3: उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कैसे की? (How did M. M. Baig start his career?)
उत्तर: उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर शुरुआत की और J. Om Prakash, Vimal Kumar और Rakesh Roshan के साथ काम किया.
प्रश्न 4: क्या एमएम बेग का बेबी गुड्डू से कोई संबंध था? (Was M. M. Baig related to Baby Guddu?)
उत्तर: जी हां, वह मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट Baby Guddu के पिता थे.
प्रश्न 5: क्या उन्होंने किसी अभिनेता को ट्रेनिंग दी थी? (Did M. M. Baig mentor any actors?)
उत्तर: रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने Hrithik Roshan को डायलॉग डिलीवरी और वॉइस मॉड्यूलेशन में मार्गदर्शन दिया था.
Tags : MM Baig death | Shilpa Shirodkar | MM Baig Found Dead At His Residence
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)