Advertisment

Priyanka Chopra: प्रियंका के प्रीमियर पर निक का खास अंदाज, हाथ में मंगलसूत्र ब्रेसलेट देख फैंस हुए इमोशनल

ताजा खबर: हॉलीवुड सिंगर और अभिनेता निक जोनस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक सपोर्टिव पति ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का भी सम्मान करते हैं

New Update
1000087642
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ताजा खबर: हॉलीवुड सिंगर और अभिनेता निक जोनस (nick jonas)ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक सपोर्टिव पति ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का भी सम्मान करते हैं. हाल ही में पत्नी प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म The Bluffके प्रमोशन के दौरान निक का एक खास अंदाज फैंस का ध्यान खींच ले गया.

Advertisment

Read More: कैटरीना कैफ के बेटे विहान के लिए आलिया भट्ट का क्यूट सरप्राइज, एड-ए-मम्मा से भेजा खास गिफ्ट

पत्नी के लिए बनाया खास कॉकटेल (nick jonas wife)

प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली फिल्म The Bluff के प्रीमियर से पहले निक जोनस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वह प्रियंका के किरदार से प्रेरित एक कॉकटेल बनाते नजर आए. प्रियंका फिल्म में ‘ब्लडी मैरी’ नाम के किरदार को निभा रही हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए निक ने मजाकिया अंदाज में कहा, “आज प्रियंका की फिल्म The Bluff का प्रीमियर है. मैंने इसे दो बार देखा है. उनके किरदार का नाम ब्लडी एम है, तो मैं एक ब्लडी मैरी बनाऊंगा.”

निक ने ड्रिंक में खूब सारा तबास्को डाला और बाद में इसे प्रियंका को परोसा. प्रियंका ने मुस्कुराते हुए कहा, “You have the best recipes.” दोनों के बीच की यह केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आई.

Read More: मीडिया बाजार में बड़ा बदलाव, जियोस्टार ने अलग की टीवी और डिजिटल सेल्स टीम

मंगलसूत्र ब्रेसलेट ने खींचा ध्यान

हालांकि वीडियो में सबसे ज्यादा चर्चा निक के हाथ में पहने मंगलसूत्र ब्रेसलेट की हुई. फैंस ने तुरंत नोटिस किया कि निक ने प्रियंका का मंगलसूत्र ब्रेसलेट की तरह पहना हुआ है. सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक फैन ने लिखा, “ओह, वह मंगलसूत्र ब्रेसलेट पहने हुए हैं.” वहीं दूसरे ने कहा, “निक जीजू इज द बेस्ट.” कई लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान और प्यार का प्रतीक बताया.निक ने फिल्म के प्रीमियर के दौरान भी यह ब्रेसलेट पहना था, जिसकी तस्वीरें रेड कार्पेट से सामने आईं. यह जेस्चर फैंस के दिल को छू गया और उन्हें एक बार फिर ‘ग्रीन फ्लैग’ पति कहा जाने लगा.

‘The Bluff’ की कहानी (The bluff  story)

The Bluff एक हाई-स्टेक एक्शन-एडवेंचर थ्रिलर है, जिसकी कहानी 19वीं सदी के कैरेबियन में सेट है. फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एर्सेल ‘ब्लडी मैरी’ बोडेन का किरदार निभा रही हैं, जो एक पूर्व समुद्री लुटेरों की रानी है. वह अपने हिंसक अतीत को पीछे छोड़कर परिवार के साथ शांत जीवन जीना चाहती है, लेकिन पुराना क्रू बदला लेने लौट आता है.फिल्म में कैप्टन कॉनर की भूमिका Karl Urban निभा रहे हैं. इसके अलावा इस्माइल क्रूज़ कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और टेमुएरा मॉरिसन भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन Frank E. Flowers ने किया है और यह 25 फरवरी 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

Read More: सुभाष घई ने नीना गुप्ता को इस गाने के लिए दिया था पैडेड ब्रा पहनने का सुझाव, कहा "उस समय ...."

FAQ

1. निक जोनस ने हाल ही में क्या खास किया?

निक जोनस ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म The Bluff के प्रमोशन के दौरान उनका मंगलसूत्र ब्रेसलेट के रूप में पहना, जिसे फैंस ने खूब सराहा.

2. निक ने फिल्म के प्रमोशन के लिए क्या किया?

निक ने प्रियंका के किरदार ‘ब्लडी मैरी’ से प्रेरित होकर एक खास कॉकटेल बनाया और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया.

3. फैंस ने मंगलसूत्र ब्रेसलेट पर कैसी प्रतिक्रिया दी?

फैंस ने इसे भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान और प्यार का प्रतीक बताया. कई लोगों ने निक को “ग्रीन फ्लैग पति” और “निक जीजू” कहकर सराहा.

4. ‘The Bluff’ की कहानी क्या है?

फिल्म 19वीं सदी के कैरेबियन में सेट एक एक्शन-एडवेंचर थ्रिलर है. इसमें प्रियंका एक पूर्व समुद्री लुटेरों की रानी ‘ब्लडी मैरी’ की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने अतीत से जूझती नजर आती हैं.

5. फिल्म में प्रियंका के साथ और कौन-कौन हैं?

फिल्म में Karl Urban समेत कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

Read More: नेटफ्लिक्स इंडिया पर छाया हर मूड का कंटेंट, जासूसी से रोमांस तक ऑडियंस की पहली पसंद बनीं ये फिल्में

Priyanka Chopra | Priyanka Chopra News | Nick Jonas | Nick Jonas and priyanka | nick jonas cozzy pics | Nick Jonas Film

Advertisment
Latest Stories