Advertisment

Dhurandhar 2: UAE में धुरंधर 2 विवाद पर बोले R Madhavan

ताजा खबर: Dhurandhar 2: आर माधवन ने बताया है कि 'धुरंधर 2' के फैंस इतने एक्साइटेड हैं कि UAE में फिल्म बैन होने के बावजूद, वे इंडिया आकर इसे देखने का प्लान बना रहे हैं.

New Update
R Madhavan
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Dhurandhar 2: आदित्य धर (Aditya Dhar) की धुरंधर 2 (Dhurandhar) 5 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हुई थी, जिसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और सारा अर्जुन जैसे सितारों ने मुख्य भूमिकाएँ निभाईं. यह एपिक स्पाई थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया, कई रिकॉर्ड तोड़े और हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया, जिसमें यह ₹1000 करोड़ से अधिक का कलेक्शन करने वाली ब्लॉकबस्टर बन गई. पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता और स्क्रीन पर छाई धूम के बाद, आदित्य धर अब धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) के साथ 19 मार्च 2026 को वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट आसमान छू रहा है, और हाल ही में आर. माधवन (R Madhavan) ने फिल्म के कंटेंट की जबरदस्त ताकत का जिक्र करते हुए खुलासा किया कि यूएई (UAE) के फैंस थिएटर में दूसरा पार्ट देखने के लिए भारत आने की प्लानिंग कर रहे हैं, क्योंकि यह गल्फ देशों में बैन है.

Advertisment

Dhurandhar: Shatrughan Sinha ने आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' को बताया मास्टरपीस

धुरंधर 2 को लेकर UAE में मचा बवाल

दरअसल, हाल ही में सोनिया शेनॉय के साथ उनके YouTube चैनल पर बातचीत में आर माधवन ने UAE में धुरंधर के क्रेज़ के बारे में बात की. उन्होंने बताया, “अगर आप धुरंधर को देखें, तो दुबई से लोग असल में एक दिन के लिए फिल्म देखने आए और फिर वापस चले गए. यही अच्छे कंटेंट की ताकत है”.

UAE चर्चा के बीच धुरंधर 2 पर आर माधवन ने तोड़ी चुप्पी

अपनी बात को जारी रखते हुए आर माधवन ने आगे कहा कि यही चीज़ 19 मार्च को भी दोहराई जाएगी, जब धुरंधर 2 थिएटर में आएगी. फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट दूसरे लेवल पर है और फैंस यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि धर पहले पार्ट से कहानी को कैसे आगे ले जाता है. इस बारे में बात करते हुए आर माधवन ने कहा, “अब वे 19 मार्च के आस-पास अपनी बिज़नेस मीटिंग्स प्लान कर रहे हैं, जब धुरंधर: द रिवेंज रिलीज़ हो रही है, वे मीटिंग्स के लिए वहां जाएंगे, फिल्म देखेंगे और फिर वापस आ जाएंगे, क्योंकि यह UAE में बैन है. उनके लिए, इसे IPTV पर देखना बहुत आसान होगा, ठीक है? और मुझे यकीन है कि वे ऐसा कर सकते हैं. लेकिन वे धुरंधर जैसी फ़िल्म को लोगों से भरे थिएटर में देखना चाहते हैं. इससे आपको एक कम्युनिटी एक्सपीरियंस मिलता है. सिनेमा इसकी इजाज़त देता है. घर पर अकेले वही फिल्म देखना बिल्कुल अलग लगता है. यह टीवी के सामने डांडिया करने जैसा है. डांडिया एक ऐसी चीज़ है जिसे आप बाहर जाकर ज़मीन पर, अपने आस-पास लोगों के साथ खेलते हैं”.

Rashmika Mandanna Marriage: Vijay Deverakonda की दुल्हनिया बनीं रश्मिका मंदाना, कपल में बांटी मिठाई

धुरंधर 2 में कौन-कौन हैं स्टार?

आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सितारों की पूरी फौज है. फिल्म की स्टारकास्ट इस प्रकार है:
रणवीर सिंह: जसकीरत सिंह रंगी / हमज़ा अली मज़ारी के रूप में
संजय दत्त: एसपी चौधरी असलम के रूप में
अक्षय खन्ना: रहमान डकैत के रूप में
आर. माधवन: आईबी चीफ अजय सान्याल के रूप में (अजीत डोभाल पर आधारित)
अर्जुन रामपाल: मेजर इकबाल (बड़े साहब) के रूप में (इलियास कश्मीरी पर आधारित)
सारा अर्जुन: यलीना जमाली के रूप में
राकेश बेदी: जमील जमाली के रूप में

क्या होगी 'धुरंधर 2' की कहानी? (dhurandhar 2 Plot)

कहानी पहले पार्ट के अंत से शुरू होगी जहां रणवीर सिंह का किरदार हमज़ा अली मज़ारी उर्फ जसकीरत सिंह रंगी, रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) को मारकर पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में अपनी पकड़ मज़बूत कर लेता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब उसका सामना सबसे बड़े दुश्मन मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) से होगा, जिसे 'बड़े साहब' के नाम से जाना जाता है . कहानी 'ब्लीड पाकिस्तान विद 1000 कट्स' मिशन पर केंद्रित होगी, जहां हमजा कराची के अंडरवर्ल्ड और ISI के फंडिंग नेटवर्क को तबाह करने की कोशिश करता है. साथ ही, यामी गौतम एक धमाकेदार कैमियो में डीप-कवर इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के रूप में नज़र आ सकती हैं.

Bridgerton Season 4 Part 2: कौन से OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ ब्रिजर्टन सीजन 4 पार्ट 2?

कब रिलीज होगी धुरंधर 2? (When release  Dhurandhar 2?)

रणवीर सिंह स्टारर इस सीक्वल को 19 मार्च, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

धुरंधर का कलेक्शन और बजट क्या हैं? (Dhurandhar Collection and Budget)

आदित्य धर की फिल्म ने भारत में लगभग Rs 826.41 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जबकि इसकी दुनिया भर में कलेक्शन Rs 1,283.5 करोड़ से ज़्यादा हो गया है. धुरंधर का बजट 250–475 करोड़ करोड़ हैं.

Frequently Asked Questions (FAQ)

प्रश्न 1: धुरंधर 2 क्या है? (What is Dhurandhar 2?)

‘धुरंधर 2’ एक अपकमिंग फिल्म है, जो अपने पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाती है.

प्रश्न 2: आर माधवन का फिल्म से क्या कनेक्शन है? (How is R. Madhavan connected to the film?)

R. Madhavan फिल्म से जुड़े हैं और हाल ही में उन्होंने इसे लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी है.

प्रश्न 3: धुरंधर 2 को लेकर विवाद क्यों हो रहा है? (Why is Dhurandhar 2 in the news?)

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को लेकर कुछ देशों में चर्चा और विवाद की स्थिति बनी हुई है.

प्रश्न 4: आर माधवन ने क्या बयान दिया? (What did R. Madhavan say about it?)

माधवन ने कहा कि फिल्म को लेकर गलतफहमियां नहीं फैलानी चाहिए और दर्शकों को पूरी जानकारी के साथ राय बनानी चाहिए.

प्रश्न 5: क्या फिल्म की रिलीज डेट तय हो चुकी है? (Has the release date been officially announced?)

फिल्म की रिलीज को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है.

Tags : Dhurandhar 2: Revenge Teaser | Dhurandhar 2: Revenge Trailer | Dhurandhar 2 Trailer | Dhurandhar 2 Teaser 

Advertisment
Latest Stories