![Rajinikanth](https://img-cdn.thepublive.com/fit-in/1280x960/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2024/12/12/6wT3KuDSM6p38TzgSXuL.jpg)
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस, बेजोड़ स्टाइल और जबरदस्त फैन फॉलोइंग के लिए जाने जाते हैं. वहीं एक्टर आज 12 दिसंबर 2024 को अपना 74वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस बीच रजनीकांत के बर्थडे पर उनके दोस्त और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.
कमल हासन ने रजनीकांत को दी बधाई
அன்பு நண்பர், சூப்பர் ஸ்டார் @rajinikanth அவர்களுக்கு இனிய பிறந்தநாள் வாழ்த்துகள்.
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) December 12, 2024
மென்மேலும் பல வெற்றிகள் பெறுக; நலம் சூழ்க; மகிழ்ச்சி நிறைக; நீடு வாழ்க!
आपको बता दें कमल हासन ने एक्स पर रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "मेरे प्रिय मित्र, सुपरस्टार रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं. आप अधिक से अधिक सफलता प्राप्त करें. अच्छे स्वास्थ्य से घिरे रहें. खुशियों से भरे रहें; दीर्घायु हों".
एक्टर एसजे सूर्या ने शेयर की वीडियो
“Best wishes to SSI Productions & @Subbiahshan for the grand success of #Thalapathi re-release!
— S J Suryah (@iam_SJSuryah) December 11, 2024
Happy Birthday to the our SUPERSTAR @rajinikanth sir 💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐 great year sir 🥰always ur fan SJSuryah pic.twitter.com/WzvmK4SEFg
वहीं रजनीकांत के करियर की झलकियों वाला एक वीडियो शेयर करते हुए, एक्टर एसजे सूर्या ने थलाइवर को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, "#थलपति के दोबारा रिलीज़ होने की शानदार सफलता के लिए एसएसआई प्रोडक्शंस और @सुब्बियाहशन को शुभकामनाएँ! हमारे सुपरस्टार रजनीकांत सर को जन्मदिन की शुभकामनाएं, शानदार साल रहा सर, हमेशा से आपके प्रशंसक रहे हैं एसजे सूर्या".
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने रजनीकांत को दी बधाई
எல்லைகள் கடந்து ஆறிலிருந்து அறுபதுவரை அனைவரையும் தன்னுடைய நடிப்பால் - ஸ்டைலால் ரசிகர்களாக்கிக் கொண்ட அருமை நண்பர் சூப்பர்ஸ்டார் திரு. @rajinikanth அவர்களுக்கு என் பிறந்தநாள் நல்வாழ்த்துகள்!
— M.K.Stalin (@mkstalin) December 12, 2024
திரையுலகில் தொடர் வெற்றிகளைக் குவித்து வரும் தாங்கள், எப்போதும் அமைதியோடும்… pic.twitter.com/ekRivzI6HB
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी रजनीकांत को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, "मेरे अद्भुत दोस्त, सुपरस्टार श्री रजनीकांत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं जिन्होंने सीमाओं को पार कर अपने अभिनय और शैली से छह से साठ तक सभी को अपना फैंस बना लिया है! मैं कामना करता हूं कि आप, जो फिल्म इंडस्ट्री में निरंतर सफलताएं अर्जित कर रहे हैं, हमेशा शांत और खुश रहें और लोगों को खुश करें".
थलपति विजय ने दी रजनीकांत को शुभकामनाएं
பேரன்பிற்கும் மரியாதைக்கும் உரிய சூப்பர் ஸ்டார் திரு. @rajinikanth அவர்களுக்கு இனிய பிறந்த நாள் வாழ்த்துகளைத் தெரிவித்துக்கொள்கிறேன். தாங்கள் நல்ல ஆரோக்கியத்துடன் நீடூழி வாழ இறைவனைப் பிரார்த்திக்கிறேன்.
— TVK Vijay (@tvkvijayhq) December 12, 2024
थलपति विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी के एक्स अकाउंट के जरिए रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उनके नोट में लिखा था, "प्रिय और सम्मानित सुपरस्टार श्री रजनीकांत. मैं उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे आपको अच्छा स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करें".
नेल्सन दिलीपकुमार ने दी बधाई
Happiest birthday to my dear #Superstar #Thalaivar #icon #legend #inspiration #Besthumanbeing @rajinikanth sir ❤️🔥🤗💥💐
— Nelson Dilipkumar (@Nelsondilpkumar) December 11, 2024
निर्देशक और पटकथा लेखक नेल्सन दिलीपकुमार ने रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया. "मेरे प्यारे सुपरस्टार थलाइवर आइकन लीजेंड प्रेरणा सर्वश्रेष्ठ मानव रजनीकांत सर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं".
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने रजनीकांत को इंस अंदाज में किया बर्थडे विश
Wishing my dear friend, the legendary superstar @rajinikanth, a very happy birthday! May he be blessed with good health, happiness, and continued success in all his endeavours. pic.twitter.com/FCbvXp3kyl
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) December 12, 2024
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने थलाइवर को आज एक साल बड़ा होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं.उन्होंने लिखा, "मेरे प्यारे दोस्त, दिग्गज सुपरस्टार रजनीकांत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! उन्हें अच्छी सेहत, खुशियाँ और उनके सभी प्रयासों में निरंतर सफलता मिले".
रजनीकांत का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो रजनीकांत को आखिरी बार वेट्टैयान में देखा गया था. तमिल एक्शन फिल्म का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल ने किया था और इसमें अमिताभ बच्चन, मंजू वारियर, फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, अभिरामी, दुशारा विजयन और रितिका सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इसके बाद रजनीकांत कुली और जेलर 2 सहित फिल्मों में दिखाई देंगे.
Read More
सिकंदर में सलमान खान संग काम करने पर रश्मिका मंदाना ने शेयर किए विचार
Sidharth Shukla की बर्थ एनिवर्सरी पर Shehnaaz Gill ने शेयर किया पोस्ट