Advertisment

Rajpal Yadav: 5 करोड़ का कर्ज बना मुसीबत! जानिए कौन हैं माधव गोपाल अग्रवाल, जिनसे उधार लेकर फंसे राजपाल यादव

ताजा खबर: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन Rajpal Yadav इन दिनों एक बार फिर कानूनी विवादों को लेकर चर्चा में हैं. 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले....

New Update
Rajpal Yadav
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ताजा खबर: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन Rajpal Yadav इन दिनों एक बार फिर कानूनी विवादों को लेकर चर्चा में हैं. 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में उन्हें तिहाड़ जेल भेजा गया था. हालांकि, दिल्ली हाई कोर्ट ने 16 फरवरी को उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है. इसके बाद से यह सवाल लगातार उठ रहा है कि आखिर वह शख्स कौन है जिससे राजपाल यादव ने करोड़ों का लोन लिया था?

Advertisment

Read More: आर्यन-सुहाना-अबराम संग बॉन्डिंग पर शाहरुख खान का इमोशनल बयान

फिल्म के लिए लिया था 5 करोड़ का कर्ज (Rajpal Yadav cheque bounce case)

Businessman Madhav Gopal Agrawal

मामला साल 2012 में आई फिल्म Ata Pata Laapata से जुड़ा है. इस फिल्म का निर्माण खुद राजपाल यादव ने किया था. फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी थी, लेकिन रिलीज से पहले पैसों की कमी आ गई. ऐसे में उन्होंने बिजनेसमैन Madhav Gopal Agarwal से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया.बताया जाता है कि यह लोन एक औपचारिक समझौते के तहत दिया गया था. दस्तावेजों में स्पष्ट लिखा था कि यह निवेश नहीं, बल्कि कर्ज है और इसे फिल्म की सफलता या असफलता से जोड़कर नहीं देखा जाएगा. यानी फिल्म फ्लॉप हो या हिट, पैसा लौटाना ही होगा.

Read More: अपकमिंग फिल्म में महात्मा गांधी की भूमिका में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी?

कौन हैं माधव गोपाल अग्रवाल?

माधव गोपाल अग्रवाल एक कारोबारी हैं और उनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई सीधा संबंध नहीं है. वे मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े रहे हैं और केआर पल्प एंड पेपर्स लिमिटेड जैसी कंपनियों के साथ भी उनका नाम जुड़ा है. उद्योग जगत में उन्हें एक गंभीर और व्यवस्थित बिजनेसमैन के तौर पर जाना जाता है.एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनकी पहली मुलाकात राजपाल यादव से सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया के जरिए हुई थी. पहली मुलाकात में ही राजपाल ने बताया कि उनकी फिल्म लगभग तैयार है और यदि तुरंत फाइनेंशियल मदद नहीं मिली तो प्रोजेक्ट रुक सकता है.

पत्नी के इमोशनल मैसेज के बाद दी मदद (Rajpal Yadav jail news)

शुरुआत में अग्रवाल ने पैसे देने से मना कर दिया था. लेकिन बाद में राजपाल यादव की पत्नी राधा ने उनसे कई बार संपर्क किया और आर्थिक मदद की गुहार लगाई. बताया जाता है कि भावनात्मक अपील के बाद अग्रवाल का दिल पसीज गया और उन्होंने 5 करोड़ रुपये उधार दे दिए. खास बात यह है कि उन्होंने यह रकम खुद भी अन्य स्रोतों से उधार लेकर दी थी.

Read More:  ‘तुम्बाड 2’ में कौन बनेगा खलनायक? अक्षय खन्ना या नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर चर्चा तेज

फिल्म फ्लॉप, बढ़ता गया ब्याज

‘अता पता लापता’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई और सिर्फ लगभग 37 लाख रुपये की कमाई कर पाई. फिल्म की नाकामी के बाद राजपाल यादव समय पर कर्ज नहीं चुका पाए. इस बीच ब्याज बढ़ता गया और मामला कानूनी रूप लेता चला गया.अग्रवाल की कंपनी का दावा है कि राजपाल यादव द्वारा दिए गए चेक बाउंस हो गए. कोर्ट ने इस मामले में अभिनेता को दोषी पाया और 2018 में उन्हें छह महीने की सजा सुनाई गई थी. इसके बाद भी सुनवाई चलती रही और कुल बकाया रकम ब्याज सहित करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.

FAQ

1. राजपाल यादव किस मामले में जेल गए थे?

राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में जेल गए थे. यह मामला फिल्म के लिए लिए गए कर्ज से जुड़ा था, जिसे वे समय पर नहीं चुका पाए.

2. राजपाल यादव ने कितना कर्ज लिया था?

उन्होंने अपनी फिल्म Ata Pata Laapata के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था.

3. राजपाल यादव ने यह कर्ज किससे लिया था?

यह कर्ज उन्होंने बिजनेसमैन Madhav Gopal Agarwal से लिया था.

4. कौन हैं माधव गोपाल अग्रवाल?

माधव गोपाल अग्रवाल एक उद्योगपति हैं. उनका फिल्म इंडस्ट्री से सीधा संबंध नहीं है. वे विभिन्न बिजनेस वेंचर्स से जुड़े हुए हैं और कॉर्पोरेट जगत में सक्रिय हैं.

5. क्या यह निवेश था या लोन?

यह एक औपचारिक लोन (कर्ज) था, निवेश नहीं. समझौते के अनुसार फिल्म की सफलता या असफलता से पेमेंट का कोई संबंध नहीं था. रकम हर हाल में लौटानी थी.

Read More:  बिना शादी मां बनने पर नीना गुप्ता का बड़ा खुलासा, बताया क्यों नहीं की विवियन से शादी

 Bollywood actor Rajpal Yadav | famous Indian actor rajpal yadav | Rajpal Yadav cheque bounce case | rajpal yadav latest updates | rajpal yadav latest news | rajpal yadav new movie

Advertisment
Latest Stories