Advertisment

Ramayana: Priyanka Chopra को रामायण में शूर्पणखा के रोल के लिए किया गया था अप्रोच, इस वजह से एक्ट्रेस ने किया इनकार

ताजा खबर: Ramayana में शूर्पणखा की भूमिका निभाने के लिए मेकर्स की पहली पसंद Priyanka Chopra थी. ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर प्रियंका ने इस भूमिका के लिए क्यों इनकार कर दिया.

New Update
Priyanka Chopra
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Priyanka Chopra was 1st choice to play Surpanakha in 'Ramayana': नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की रामायण (Ramayana) बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. पिछले कई दिनों से फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर काफी चर्चा हो रही है. हाल ही में खबरें आई थीं कि फिल्म की स्टारकास्ट फाइनल हो गई है, जिसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी (Sai Pallavi) और यश (Yash) जैसी बड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रामायण में रावण की बहन शूर्पणखा की भूमिका निभाने के लिए मेकर्स की पहली पसंद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) थी. ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर देसी गर्ल ने इस भूमिका के लिए क्यों इनकार कर दिया जिससे शूर्पणखा की भूमिका रकुल प्रीत सिंह  (Rakul Preet Singh) को मिली. (Rakul Preet Singh As Shurpanakha)

इस वजह से प्रियंका चोपड़ा ने ठुकराई शूर्पणखा की भूमिका

Priyanka Chopra was 1st choice to play Surpanakha

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नितेश तिवारी की रामायण में रावण की बहन सूर्पणखा का किरदार निभाने के लिए एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को चुना गया था. वहीं रिपोर्ट से अब पता चला है कि प्रियंका चोपड़ा जोनास इस भूमिका के लिए पहली पसंद थीं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, "सूर्पणखा रामायण के होने का एक मुख्य कारण है. निर्माता उसी भूमिका के लिए प्रियंका चोपड़ा को लेने के इच्छुक थे. लेकिन इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के साथ उनके पैक शेड्यूल के कारण चीजें कारगर नहीं हुईं. तभी रकुल प्रीत सिंह बोर्ड पर आईं. वह भूमिका के लिए बिल्कुल फिट बैठीं और किरदार में तीव्रता और नयापन लेकर आईं".

साल 2026 में रिलीज होगा 'रामायण' का पहला पार्ट

Ranbir Kapoor, Sai Pallavi, Yash, Sunny Deol

Ramayana

'रामायण' में भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर के अलावा साईं पल्लवी सीता की भूमिका में होंगी, जबकि यश ने पुष्टि की है कि वह शक्तिशाली रावण का किरदार निभाएंगे.फिल्म में कैकेयी के रूप में लारा दत्ता, हनुमान के रूप में सनी देओल, मंदोदरी की भूमिका में काजल अग्रवाल और कैकेयी की भूमिका में लारा दत्ता, मंथरा के रूप में शीबा चड्ढा, अरुण गोविल और इंदिरा कृष्णन भी हैं. नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) द्वारा निर्देशित, रामायण की पहली किस्त दिवाली 2026 में एक भव्य रिलीज के लिए तैयार है, जिसका सीक्वल दिवाली 2027 में रिलीज (Ramayana Release) होगा. 

Tags : priyanka chopra net worth | priyanka chopra new movie | Priyanka Chopra News | Priyanka Chopra next film | Priyanka Chopra Next Movie | film Ramayana | indian epic ramayana movie | ramayana film | ramayana movie cast | ramayana movie latest news | ramayana movie nitesh tiwari | ramayana movie ranbir kapoor | ramayana movie

Read More

Mithi River Desilting Scam Case: ED के सामने पेश हुए Dino Morea, मीठी नदी घोटाले से जुड़े सवालों के देंगे जवाब

The India House: Ram Charan की फिल्म 'द इंडिया हाउस' के सेट पर हादसा, पानी की टंकी फटने से कई क्रू मेंबर्स घायल

Maa में होगा Ajay Devgn और R Madhavan का कैमियो, Kajol ने बताया सच!

Deepika Padukone के बाद Sandeep Reddy Vanga की फिल्म से Allu Arjun का पत्ता कट

Advertisment
Latest Stories