/mayapuri/media/media_files/2026/03/07/oh-my-god-3-2026-03-07-10-46-51.jpeg)
ताजा खबर: बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar इन दिनों अपनी कई बड़ी फिल्मों और सीक्वल को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच उनकी लोकप्रिय फ्रेंचाइजी ‘ओह माय गॉड’ के तीसरे पार्ट को लेकर भी नया अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का नाम ‘ओह माय गॉडेस’ रखा गया है. पहले खबरें थीं कि इस फिल्म में Rani Mukerji नजर आएंगी, लेकिन अब नई जानकारी के अनुसार रानी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं.
Read More: थिएटर से सिल्वर स्क्रीन तक, अनुपम खेर का अभिनय सफर
रानी मुखर्जी को लेकर चल रही थीं अटकलें
/mayapuri/media/post_attachments/images/2026-01/1663075650_akshay-kumar-rani-mukerji-oh-my-god-3-exclusive-402597.webp)
कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि ‘ओह माय गॉड 3’ में रानी मुखर्जी विलेन के किरदार में दिखाई देंगी, जबकि अक्षय कुमार फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे. इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा होने लगी थी.इसके अलावा हाल ही में अक्षय कुमार ने रानी मुखर्जी को उनकी फिल्म ‘मर्दानी 3’ ( mardaani 3)की रिलीज पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें “देवी” कहा था. इसके बाद कई लोगों को लगा कि शायद अक्षय ने इसी के जरिए फिल्म ‘ओह माय गॉडेस’ की पुष्टि कर दी है.
क्रिएटिव डिफरेंस के कारण नहीं बनी बात
हालांकि अब रिपोर्ट्स के अनुसार रानी मुखर्जी को इस फिल्म के लिए कभी आधिकारिक तौर पर साइन नहीं किया गया था. बताया जा रहा है कि निर्देशक Amit Rai ने रानी को फिल्म की कहानी सुनाई थी.रिपोर्ट के मुताबिक रानी को स्क्रिप्ट काफी पसंद आई थी और इस पर आगे बातचीत भी होनी थी. लेकिन बाद में कुछ क्रिएटिव डिफरेंस के कारण बात आगे नहीं बढ़ पाई. इसी वजह से रानी मुखर्जी ने इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली.
नई अभिनेत्री की तलाश में मेकर्स
फिल्म के मेकर्स अब इस प्रोजेक्ट के लिए नई अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि पहले फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 में शुरू होने वाली थी, लेकिन अब रानी के बाहर होने के बाद इसकी योजना में थोड़ा बदलाव किया गया है.नई रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग अब मई या जून 2026 के आसपास शुरू हो सकती है. फिलहाल फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम जारी है और जल्द ही नई फीमेल लीड का नाम सामने आ सकता है.
Read More: अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी 35 करोड़ की जमीन, राम मंदिर के पास बढ़ाया रियल एस्टेट निवेश
अक्षय कुमार करेंगे लंबा कैमियो
जानकारी के मुताबिक ‘ओह माय गॉडेस’ में अक्षय कुमार एक लंबा कैमियो रोल निभाने वाले हैं. यह फिल्म उनकी सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘ओह माय गॉड’ का अगला पार्ट होगी, जिसे दर्शकों ने पहले भी काफी पसंद किया है.
कई सीक्वल फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इस साल कई सीक्वल फिल्मों में नजर आने वाले हैं. इनमें ‘हेरा फेरी 3’, ‘भागम भाग 2’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
Read More: ‘बागी 3’ के 6 साल पूरे, जैकी श्रॉफ ने बेटे टाइगर श्रॉफ के लिए शेयर किया खास वीडियो
FAQ
1. ‘ओह माय गॉडेस’ क्या है?
Oh My God 2 के बाद बनने वाली यह फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म मानी जा रही है, जिसे अनौपचारिक रूप से ‘OMG 3’ या ‘Oh My Goddess’ कहा जा रहा है.
2. क्या रानी मुखर्जी ‘ओह माय गॉडेस’ में नजर आएंगी?
नहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार Rani Mukerji को फिल्म के लिए आधिकारिक तौर पर साइन नहीं किया गया था. क्रिएटिव डिफरेंस के कारण उन्होंने इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली.
3. ‘ओह माय गॉडेस’ में अक्षय कुमार का क्या रोल होगा?
Akshay Kumar इस फिल्म में एक लंबा कैमियो रोल निभाते हुए नजर आ सकते हैं.
4. ‘ओह माय गॉडेस’ फिल्म के निर्देशक कौन हैं?
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का निर्देशन Amit Rai कर सकते हैं, जिन्होंने पहले भी OMG फ्रेंचाइजी से जुड़ी फिल्म का निर्देशन किया था.
5. फिल्म की शूटिंग कब शुरू हो सकती है?
खबरों के अनुसार फिल्म की शूटिंग मई–जून 2026 के आसपास शुरू होने की संभावना है.
Read More: इंस्टाग्राम ‘लाइक’ को लेकर यामी गौतम और कृति सेनन के बीच कोल्ड वॉर की चर्चा, एक्ट्रेस ने दी सफाई
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/03/06/cover-2683-2026-03-06-18-18-14.png)