/mayapuri/media/media_files/2026/02/16/rohit-shetty-firing-case-2026-02-16-17-39-53.jpeg)
Rohit Shetty Firing Case: मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने सभी को चौंका दिया था. जैसे-जैसे इस मामले (Rohit Shetty Firing Case) की जांच आगे बढ़ रही है, वहीं अब रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी मामले में अब बड़ा एक्शन हुआ है. इसमें छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
Rohit Shetty Firing Case: रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में एक और गिरफ्तार
गिरफ्तार हुए आरोपियों की संख्या हुई 11
दरअसल, मुंबई पुलिस के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच ने रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग (Rohit Shetty House Firing Case) करने वाले शूटर को राजस्थान से गिरफ्तार किया है. शूटर के साथ क्राइम ब्रांच ने कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कुछ लोगों को उत्तर प्रदेश से भी हिरासत में लिया गया है. मुंबई पुलिस ने यह भी बताया कि नई गिरफ्तारियों के साथ इस मामले में हिरासत में लिए गए लोगों की कुल संख्या 11 हो गई है.
आरोपियों ने की थी रोहित शेट्टी के घर की रेकी (The accused had done recce of Rohit Shetty's house)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/16/rohit-shetty-firing-case-2026-02-16-17-43-22.webp)
हरियाणा STF के SP विक्रांत भूषण के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋतिक यादव, दीपक, सनी और सोनू के तौर पर हुई है. सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. शुरुआती जांच में दीपक की पहचान मुख्य शूटर के तौर पर हुई है. पुलिस का दावा है कि वह विदेश में रहने वाले कथित गैंग के सदस्यों हरि बॉक्सर और आरजू के संपर्क में था और उनके कहने पर ही यह क्राइम किया गया. जांच में पता चला है कि सनी और सोनू ने क्राइम सीन की रेकी की थी, जबकि ऋतिक यादव ने क्राइम के बाद आरोपियों को छिपने में मदद की थी. सभी आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाने का प्रोसेस चल रहा है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ इंडियन पीनल कोड (IPC) के सेक्शन 109, महाराष्ट्र पुलिस एक्ट के सेक्शन 37(1), 37(2) और आर्म्स एक्ट के सेक्शन 3 और 25 के तहत केस दर्ज किया है. इलेक्ट्रॉनिक सबूत और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है.
Vijay-Rashmika: Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna की शादी का कार्ड हुआ लीक?
रोहित शेट्टी के घर पर कब हुई फायरिंग? (When did the firing take place at Rohit Shetty's house?)
31 जनवरी की देर रात रोहित शेट्टी की बिल्डिंग पर पांच राउंड फायरिंग हुई. पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने मुंबई के जुहू इलाके में नौ मंजिला बिल्डिंग की पहली मंजिल पर रात करीब 12:45 बजे फायरिंग की. उन्होंने बताया कि कम से कम पांच राउंड फायरिंग हुई, जिसमें से एक बिल्डिंग के जिम के शीशे पर लगी.
Rajpal Yadav Case: चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को मिली अंतरिम जमानत
आरोपियों का हैं लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/16/rohit-shetty-2026-02-16-17-42-29.webp)
घटना के कुछ ही घंटों बाद सोशल मीडिया पर शुभम लोंकर और आरजू बिश्नोई के नाम से एक धमकी भरा पोस्ट सामने आया. इस पोस्ट में इस फायरिंग को "ट्रेलर" बताते हुए रोहित शेट्टी और बॉलीवुड को चेतावनी दी गई. पोस्ट में कहा गया कि अगर रोहित शेट्टी नहीं माने तो अगली गोलियां उनके बेडरूम में चलाई जाएंगी. इससे पुलिस को इस घटना का संबंध संगठित अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़ा होने का संदेह है, जो पहले भी कई हाई-प्रोफाइल धमकियों और हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है.
रोहित शेट्टी का वर्क फ्रंट
प्रोफेशनल साइड की बात करें तो रोहित शेट्टी अभी जॉन अब्राहम के साथ राकेश मारिया की बायोपिक में बिज़ी हैं. उम्मीद है कि वह जल्द ही अजय देवगन स्टारर गोलमाल 5 पर काम शुरू करेंगे.
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. रोहित शेट्टी फायरिंग केस क्या है? (What is the Rohit Shetty firing case?)
Rohit Shetty के मुंबई के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई, जिसने फिल्म इंडस्ट्री और शहर में सनसनी फैला दी.
Q2. यह घटना कहां हुई थी? (Where did the incident occur?)
यह घटना मुंबई के जुहू इलाके में उनके आवास के बाहर हुई थी.
Q3. क्या इस मामले में गिरफ्तारियां हुई हैं? (Have any arrests been made in the case?)
हाँ, पुलिस ने जांच के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें हाल ही में छह अन्य संदिग्ध भी शामिल बताए गए हैं.
Q4. क्या हमले के पीछे की वजह सामने आई है? (Has the motive behind the attack been revealed?)
जांच जारी है और पुलिस पूरे षड्यंत्र और मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
Q5. इस घटना पर इंडस्ट्री की प्रतिक्रिया क्या रही? (How has the film industry reacted?)
फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने चिंता जताई और घटना की निंदा की, साथ ही रोहित शेट्टी की सुरक्षा को लेकर समर्थन व्यक्त किया.
Tags : Rohit Shetty | film director rohit shetty | rohit shetty news | rohit shetty new in hindi | Rohit Shetty Home Firing
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)