Advertisment

‘Golmaal 5’ को लेकर रोहित शेट्टी की टीम का बयान, ‘दो और दो पांच’ से जुड़ी खबरों को बताया गलत

ताजा खबर: निर्देशक रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गोलमाल 5’ को लेकर हाल ही में कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि यह फिल्म ..

New Update
Golmaal 5
Listen to this article
00:00/ 00:00

ताजा खबर: निर्देशक रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गोलमाल 5’ (Golmaal 5)को लेकर हाल ही में कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि यह फिल्म पुरानी फिल्म ‘दो और दो पांच’ से प्रेरित या उस पर आधारित होगी. अब इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की प्रोडक्शन कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी किया है.रोहित शेट्टी पिक्चरेज़ की ओर से जारी इस बयान में साफ कहा गया है कि ऐसी सभी खबरें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं. टीम ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ‘गोलमाल 5’ का ‘दो और दो पांच’ से कोई संबंध नहीं है.

Advertisment

Read More: ‘द 50’ में Divya Agarwal पर बड़ा आरोप, भव्या सिंह बोलीं—पति से अलग रहती हैं

मीडिया से की गई खास अपील (Rohit Shetty statement)

rohit shetty

जारी बयान में कहा गया, “हम ऑनलाइन और डिजिटल मीडिया पर चल रही उन खबरों को लेकर स्पष्टिकरण देना चाहते हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि ‘गोलमाल 5’ (Golmaal 5 news)फिल्म ‘दो और दो पांच’ (do aur do paanch) से प्रेरित है या उस पर आधारित है. हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि ये रिपोर्ट्स तथ्यात्मक रूप से गलत, भ्रामक और पूरी तरह असत्य हैं.”टीम ने सभी मीडिया संस्थानों, प्रकाशनों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से अपील की है कि वे बिना पुष्टि के किसी भी तरह की जानकारी प्रकाशित या प्रसारित न करें.

Read More: Radhika Madan का चॉकलेट डे कन्फेशन, मां की इस आदत ने बदल दी जिंदगी

बिना पुष्टि खबरें छापने पर हो सकती है कार्रवाई

बयान में यह भी कहा गया कि रोहित शेट्टी या ‘गोलमाल 5’ (golmaal 5 update)से जुड़ी किसी भी खबर, अपडेट या स्पष्टीकरण को प्रकाशित करने से पहले आधिकारिक पीआर प्रतिनिधियों से पुष्टि करना जरूरी है. यदि बिना पुष्टि के खबरें प्रकाशित की जाती हैं, तो कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है.प्रोडक्शन टीम ने कहा कि वे पत्रकारिता में सटीकता और जिम्मेदारी बनाए रखने की उम्मीद करते हैं. साथ ही उन्होंने अनुरोध किया कि जो गलत रिपोर्ट्स पहले से चल रही हैं, उन्हें जल्द से जल्द ठीक किया जाए या हटा दिया जाए.

‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी को लेकर दर्शकों में उत्साह

‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी सीरीज में से एक मानी जाती है. इस सीरीज की पिछली फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है और बॉक्स ऑफिस पर भी इनका प्रदर्शन शानदार रहा है. यही वजह है कि ‘गोलमाल 5’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है.

Read More: चेन्नई में पारिवारिक शादी में शामिल हुए YS Sunil Reddy, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद

FAQ

1. ‘गोलमाल 5’ को लेकर कौन-सी अफवाहें फैल रही थीं?

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि ‘गोलमाल 5’ फिल्म पुरानी फिल्म ‘दो और दो पांच’ से प्रेरित या उस पर आधारित है.

2. इन खबरों पर रोहित शेट्टी की टीम ने क्या कहा?

रोहित शेट्टी पिक्चरेज़ ने आधिकारिक बयान जारी कर इन सभी खबरों को पूरी तरह गलत, भ्रामक और असत्य बताया है.

3. टीम ने मीडिया से क्या अपील की है?

टीम ने मीडिया संस्थानों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से अपील की है कि वे बिना पुष्टि के किसी भी तरह की जानकारी प्रकाशित न करें.

4. क्या बिना पुष्टि खबरें छापने पर कार्रवाई हो सकती है?

जी हां, बयान में कहा गया है कि अगर बिना पुष्टि के खबरें प्रकाशित की जाती हैं, तो कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

5. ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी क्यों लोकप्रिय है?

‘गोलमाल’ बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है, जिसकी पिछली फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है.

Read More: पीरियड्स के दौरान हुई ‘शरारत’ की शूटिंग, Ayesha Khan का खुलासा सुन चौंके फैंस

Ajay Devgn