/mayapuri/media/media_files/2026/02/12/salman-khan-2026-02-12-14-46-25.jpeg)
Salman Khan: फिल्म इंडस्ट्री में अपराधियों की धमकियों (Celebrity Threats) का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग और रणवीर सिंह को मिली धमकी के बाद अब सलमान खान (Salman Khan)के जीजा आयुष शर्मा को भी निशाना (Aayush Sharma Gets Threat) बनाया गया है. आयुष को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए करोड़ों रुपये की फिरौती की मांग की है. इस घटना के बाद फिल्म जगत में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है.
Salman Khan: रणवीर सिंह के बाद सलमान खान के रिश्तेदार को मिली जान से मारने की धमकी
आयुष शर्मा को मिली बिश्नोई गैंग से धमकी (Aayush Sharma Gets Threat Email)
आपको बता दें कि सलमान खान के बहनोई और एक्टर आयुष शर्मा को धमकी भरा ईमेल प्रोटॉन मेल के जरिए भेजा गया है. ईमेल भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और करोड़ों रुपये की फिरौती की मांग की. साथ ही पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई. मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने प्रोटॉन ईमेल के इस्तेमाल की पुष्टि की है. हालांकि, अब तक सलमान खान या आयुष शर्मा की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.
रणवीर सिंह को धमकी भरा कॉल क्यों आया? (Why did Ranveer Singh receive a threat call?)
वहीं रणवीर सिंह को WhatsApp पर एक वॉइस नोट मिला जिसमें उनसे 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी.जल्द ही, यह मामला मुंबई पुलिस के पास गया और तब से एक्टर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ताकि नोट भेजने वाले का पता लगाया जा सके.
Subedaar Teaser: Anil Kapoor की नई एक्शन-ड्रामा 'सूबेदार' का टीजर आउट
रोहित शेट्टी फायरिंग केस से कनेक्शन की जांच
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/12/rohit-shetty-2026-02-12-10-28-11.webp)
इन धमकी की घटनाओं से पहले, 31 जनवरी को डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग हुई थी जिसके बाद से मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है. जांच में पता चला कि इस फायरिंग में हमलावरों का मेन टारगेट रोहित शेट्टी थे. इस मामले में पुलिस ने 5 फरवरी को आरोपी आसाराम फासले को गिरफ्तार किया था. पुलिस जांच के मुताबिक, आसाराम फासले पिछले चार साल से गैराज मैकेनिक का काम कर रहा था और लॉरेंस गैंग से जुड़ा था. वह गैंग के मास्टरमाइंड शुभम लोणकर के कहने पर हथियार सप्लाई करता था.
आरोपियों का हैं लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन
घटना के कुछ ही घंटों बाद सोशल मीडिया पर शुभम लोंकर और आरजू बिश्नोई के नाम से एक धमकी भरा पोस्ट सामने आया. इस पोस्ट में इस फायरिंग को "ट्रेलर" बताते हुए रोहित शेट्टी और बॉलीवुड को चेतावनी दी गई. पोस्ट में कहा गया कि अगर रोहित शेट्टी नहीं माने तो अगली गोलियां उनके बेडरूम में चलाई जाएंगी. इससे पुलिस को इस घटना का संबंध संगठित अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़ा होने का संदेह है, जो पहले भी कई हाई-प्रोफाइल धमकियों और हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है.
Sunny Deol: सनी देओल की फिल्म 'Border 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार
सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी का बैकग्राउंड
सलमान खान और बिश्नोई गैंग के बीच तनाव 1998 से शुरू हुआ, जब हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान, एक्टर कथित तौर पर एक शिकार ट्रिप में शामिल हुए थे, जिसमें बिश्नोई समुदाय द्वारा पवित्र माने जाने वाले एक काले हिरण को कथित तौर पर मार दिया गया था, यह एक ऐसा पल था जो बाद में गैंग की धमकियों का मुख्य कारण बन गया. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने बाद में इस घटना के बारे में पब्लिक में बयान दिया और कहा कि ज़िंदगी का मकसद या तो सलमान खान को कथित काले हिरण के शिकार की घटना के लिए माफ़ी मांगने पर मजबूर करना है या एक्टर को मार डालना है, जिससे मौजूदा सुरक्षा चिंताओं को लंबे समय का संदर्भ मिलता है.
Frequently Asked Questions (FAQ)
1. आयुष शर्मा कौन हैं? (Who is Aayush Sharma?)
आयुष शर्मा एक भारतीय अभिनेता और निर्माता हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करते हैं.
2. आयुष शर्मा का जन्म कब और कहां हुआ था? (When and where was Aayush Sharma born?)
उनका जन्म 26 अक्टूबर 1985 को हिमाचल प्रदेश के मंडी में हुआ था.
3. आयुष शर्मा ने बॉलीवुड में डेब्यू कब किया? (When did Aayush Sharma make his Bollywood debut?)
उन्होंने साल 2018 में फिल्म ‘लवयात्री’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया.
4. आयुष शर्मा की प्रमुख फिल्में कौन-सी हैं? (What are Aayush Sharma’s notable films?)
उनकी प्रमुख फिल्मों में लवयात्री (2018) और अंतिम: द फाइनल ट्रुथ (2021) शामिल हैं.
5. आयुष शर्मा का सलमान खान से क्या रिश्ता है? (How is Aayush Sharma related to Salman Khan?)
आयुष शर्मा ने सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी की है, इसलिए वह सलमान खान के बहनोई हैं.
Tags : Salman Khan Movie | Salman Khan Movies | Rohit Shetty
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/06/cover-2679-2026-02-06-17-24-53.png)