Advertisment

Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता Sunil Malhotra का हुआ निधन

ताजा खबर: Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्र के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया हैं. सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत पिता के बारे में इमोशनल पोस्ट लिखा.

New Update
Sidharth Malhotra
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Sidharth Malhotra: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) इस समय बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं. उनके पिता सुनील मल्होत्रा (Sunil Malhotra)14 फरवरी 2026 को दिल्ली में निधन (Sidharth Malhotra Father Death) हो गया, जिसकी खबर मिलते ही वह अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के साथ तुरंत दिल्ली रवाना हो गए. परिवार के साथ मिलकर उन्होंने अपने पिता को नम आंखों से अंतिम विदाई दी. सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत पिता के बारे में एक इमोशनल पोस्ट लिखा. एक्टर ने अपने पिता को दिल से श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें 'अनोखी ईमानदारी, सच्चाई और कल्चर' वाला इंसान बताया.

Advertisment

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने रखा अपनी बेटी का नाम, एक्टर ने कहा- 'दादी का नाम था..'

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने पिता संग बिताए पलों को किया याद

आपको बता दें सिद्धार्थ मल्होत्रा द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर मे, बेबी सिद्धार्थ सुनील की गोद में दिख रहे थे. दूसरी तस्वीर में सिद्धार्थ अपने भाई हर्षद के साथ पोज़ देते हुए दिख रहे थे. एक तस्वीर में कियारा आडवाणी भी थीं, जब सिड ने खुशी के पल में अपने पिता का हाथ थामा हुआ था.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने पिता के लिए लिखा नोट

वहीं एक्टर ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "वह अनोखी ईमानदारी, सच्चाई और कल्चर वाले इंसान थे. वह उन वैल्यूज़ पर जीते थे जो कभी नहीं झुकीं. बिना सख्ती के डिसिप्लिन. बिना ईगो के ताकत. पॉजिटिविटी, तब भी जब ज़िंदगी ने उन्हें बहुत ज़्यादा टेस्ट किया. मर्चेंट नेवी कैप्टन के तौर पर समुद्र की कमान संभालने से लेकर बीमारी का सामना चुपचाप हिम्मत से करने तक, उन्होंने कभी समझौता नहीं किया, कभी अपना धैर्य नहीं खोया. यहां तक ​​कि जब स्ट्रोक ने उन्हें व्हीलचेयर तक सीमित कर दिया, तब भी उनका हौसला बुलंद रहा. आप जो जगह पीछे छोड़ गए हैं, वह बहुत बड़ी है.पापा, आपकी ईमानदारी मेरी विरासत है. आपकी ताकत मुझे हर दिन रास्ता दिखाती है. आपकी पॉजिटिविटी आज भी इस परिवार को एक साथ रखती है. आप हमें नींद में शांति से छोड़ गए, लेकिन आप जो जगह पीछे छोड़ गए हैं, वह बहुत बड़ी है. मैं जो भी हूं, आपकी वजह से हूं. और मैं आपका नाम, आपके मूल्य और आपकी रोशनी हमेशा आगे ले जाऊंगा. लव यू डैड.”

Rohit Shetty Firing Case: रोहित शेट्टी फायरिंग केस में आरोपी ने कोर्ट में पुलिस पर लगाए आरोप

इस बीमारी से पीड़ित थे सुनील मल्होत्रा? 

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के पिता की मौत की वजह बीमारी बताई गई थी. सिद्धार्थ ने यह भी लिखा कि उनके पिता को स्ट्रोक आया था और वह पैरालाइज्ड हो गए थे. उन्हें एक बार एक्टर के साथ व्हीलचेयर पर देखा गया था. इन बीमारियों ने उन्हें काफी कमजोर कर दिया था और इसी वजह से उनकी मौत हो गई.

कौन थे सुनील मल्होत्रा? (Who Was Sunil Malhotra?)

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के पिता का नाम सुनील मल्होत्रा ​​है. वे मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले थे. सुनील मल्होत्रा ​​ने मर्चेंट नेवी में कैप्टन के तौर पर काम किया.

बॉलीवुड़ हस्तियों ने जताया दुख

फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपनी संवेदनाएँ ज़ाहिर कीं. एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, “भगवान करे वह बेहतर जगह पर हों.. आपको और आपके परिवार को ढेर सारा प्यार और ताकत भेज रही हूं”. सोनी राजदान ने कमेंट किया, “यह बहुत दुखद है आपके नुकसान के लिए बहुत अफ़सोस है. पिता को खोना सच में बहुत मुश्किल होता है. अपनी माँ और अपना ख्याल रखना.” फिल्ममेकर करण जौहर और अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा जोनास जैसे एक्टर्स ने भी अपना सपोर्ट दिया.

Rashmika Mandanna: Vijay Deverakonda और रश्मिका मंदाना उदयपुर में इन दिन करेंगे शादी?

कब पिता बने थे सिद्धार्थ मल्होत्रा? (When did Siddharth Malhotra become a father?)

पर्सनल लाइफ की बात करें तो, सिद्धार्थ और कियारा ने 15 जुलाई 2025 को मुंबई के रिलायंस हॉस्पिटल में अपनी पहली बेटी, साराया मल्होत्रा ​​का स्वागत किया. इस जोड़ी ने पेरेंटहुड के शुरुआती दिनों को प्राइवेट रखा, और नवंबर में बाद में फैंस के साथ अपनी बेटी का नाम शेयर किया, और एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी बच्ची को "हमारी प्रिंसेस" और "हमारा डिवाइन ब्लेसिंग" कहा.

सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म कौन सी है? (Sidharth Malhotra Upcoming films)

 

प्रोफेशनल फ्रंट पर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, को आखिरी बार जान्हवी कपूर के साथ परम सुंदरी में देखा गया था. वह अगली बार तमन्ना भाटिया के साथ 'वावन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में नजर आएंगे.

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का नाम क्या था? (What was the name of Sidharth Malhotra’s father?)

उनके पिता का नाम सुनील मल्होत्रा था.

2. सुनील मल्होत्रा का निधन कब हुआ? (When did Sunil Malhotra pass away?)

हाल ही में उनके निधन की खबर सामने आई, जिससे परिवार और करीबी लोग शोक में हैं.

3. पिता के निधन के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा कहाँ पहुंचे? (When did Sunil Malhotra pass away?)

खबर मिलते ही सिद्धार्थ अपनी पत्नी Kiara Advani के साथ दिल्ली पहुंचे.

4. क्या कियारा आडवाणी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुईं? (Did Kiara Advani attend the last rites?)

हाँ, कियारा आडवाणी अपने पति के साथ इस दुखद समय में परिवार के साथ रहीं.

5. परिवार ने किस तरह अंतिम विदाई दी? (How was the last farewell conducted?)

परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में सुनील मल्होत्रा को अंतिम विदाई दी गई.

Tags : Sidharth Malhotra family | Sidharth Malhotra film | Sidharth Malhotra film VVAN: Force of the Forrest | Sidharth Malhotra's father Sunil Malhotra dies

Advertisment
Latest Stories