/mayapuri/media/media_files/2026/03/02/sunil-shetty-told-why-shahrukh-khan-stardom-is-different-from-everyone-else-2026-03-02-16-55-53.jpeg)
Suniel Shetty explains Shah Rukh Khan superstardom: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को इंडस्ट्री का आखिरी सुपरस्टार भी माना जाता है. शाहरुख की पॉपुलैरिटी आज भी वैसी ही है जैसे पहले हुआ करती थी. आज भी दर्शक उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं. लेकिन सवाल यह है कि ऐसा अभिनेता शाहरुख खान में क्या है कि उनके जैसी पॉपुलैरिटी और फैन फॉलोइंग कोई दूसरा इंडियन स्टार हासिल नहीं कर पाया है? अब बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने इस बारे में अपनी राय दी और बताया कि शाहरुख दूसरे एक्टर्स से कैसे अलग हैं?
शाहरुख खान के पास था म्यूज़िक और यश चोपड़ा थे (Shah Rukh Khan superstardom reason)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/03/02/shahrukh-khan-yash-chopra-2026-03-02-16-57-03.jpg)
राज शामानी के एक पॉडकास्ट में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी से पूछा गया कि कोई दूसरा एक्टर शाहरुख खान जैसा स्टारडम क्यों नहीं पा सका? इस पर सुनील शेट्टी ने कहा कि क्योंकि उनके पास म्यूज़िक था. इंडिया में म्यूज़िक की बहुत इंपॉर्टेंस है. यश जी (यश चोपड़ा) उनके साथ थे और बहुत अच्छे गाने थे (Shah Rukh Khan Yash Chopra connection). अपने काम के प्रति उनका डेडिकेशन, लगातार खुद को रीइन्वेंट करना, उनकी डिसेंसी कमाल की हैं. इंसानी नज़रिए से वे परफेक्ट हैं. वे जो रिस्पेक्ट देते हैं और उम्मीद करते हैं, कि ज़रूरत पड़ने पर वे हमेशा मौजूद रहते हैं. वे सोशल मीडिया में इन्वॉल्व नहीं होते. वे पोस्ट करने में विश्वास नहीं रखते. उनमें पुराने ज़माने का वो चार्म है जो पहले के कई स्टार्स में हुआ करता था.
शाहरुख खान सोशल मीडिया पर नहीं दिखते (Shah Rukh Khan vs new generation actors debate)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/03/02/shah-rukh-khan-2026-03-02-16-58-29.webp)
सुनील शेट्टी ने आज के एक्टर्स की सोशल मीडिया पर बढ़ती डिपेंडेंस पर आगे कहा कि इस जेनरेशन के बच्चे मानते हैं कि सोशल मीडिया ही आगे बढ़ने का तरीका है. खबरें फैलाना ज़रूरी है. लेकिन कुछ लोग ऐसे नहीं हैं. रणबीर कपूर की तरह शाहरुख भी सोशल मीडिया पर नहीं जयादा नज़र नहीं आते. वे वहीं होते हैं जहां उनका काम होता है. उनका काम खुद बोलता है, बाकी आप खुद समझ सकते हैं.
रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर नहीं (Ranbir Kapoor social media absence)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/03/02/ranbir-kapoor-2026-03-02-16-58-40.jpg)
हालांकि, शाहरुख खान सोशल मीडिया पर मौजूद हैं और काफी एक्टिव भी हैं. लेकिन वह इसका इस्तेमाल ज़्यादातर अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करने के लिए करते हैं. जबकि रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर बिल्कुल भी नहीं हैं. हालांकि, रणबीर ने एक बार बताया था कि वह किसी और नाम से प्राइवेट अकाउंट से सोशल मीडिया देखते हैं, लेकिन इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है. फिलहाल रणबीर अपने नाम से सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं हैं.
शाहरुख खान की ‘किंग’ का फैंस को इंतज़ार है (Shah Rukh Khan upcoming movies)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/03/02/shahrukh-khan-film-king-2026-03-02-16-59-28.jpeg)
इन दिनों शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम रोल में दिखेंगी. इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत और अभिषेक बच्चन जैसे कई और स्टार्स भी नजर आएंगे. यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होगी.
FAQ About Sunil Shetty And Shahrukh Khan
1. सुनील शेट्टी को क्यों लगता है कि शाहरुख खान दूसरे एक्टर्स से अलग हैं? (Why does Suniel Shetty believe Shah Rukh Khan is different from other actors?)
सुनील शेट्टी ने कहा कि शाहरुख खान की फिल्मों में ज़बरदस्त म्यूज़िक था, उनके साथ लेजेंडरी फिल्ममेकर यश चोपड़ा थे, दमदार गाने थे, अपने काम के लिए डेडिकेशन था, और लगातार खुद को नया बनाने की काबिलियत थी.
2. शाहरुख खान के सुपरस्टार बनने में म्यूज़िक का क्या रोल था? (What role did music play in Shah Rukh Khan’s superstardom?)
सुनील शेट्टी के मुताबिक, इंडियन सिनेमा में म्यूज़िक का बहुत बड़ा रोल है, और SRK की फिल्मों में लगातार आइकॉनिक गाने आए हैं, जिससे उनकी मास अपील और मज़बूत हुई है.
3. क्या शाहरुख खान सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं? (Is Shah Rukh Khan active on social media?)
हालांकि SRK सोशल मीडिया पर हैं, लेकिन वे इसका ज़्यादातर इस्तेमाल प्रोफेशनल अपडेट्स के लिए करते हैं. सुनील शेट्टी ने उनकी तुलना रणबीर कपूर से की, जो ऑफिशियली सोशल मीडिया पर बिल्कुल नहीं हैं.
4. शाहरुख खान की आने वाली फिल्म कौन सी है? (What is Shah Rukh Khan’s upcoming film?)
SRK अभी अपनी आने वाली फिल्म किंग को लेकर खबरों में हैं, जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं.
5. किंग में शाहरुख खान के साथ कौन होगा? (Who will star alongside Shah Rukh Khan in King?)
फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत और अभिषेक बच्चन के मुख्य भूमिकाओं में होने की उम्मीद है.
READ MORE:
कच्छ से मुंबई तक: आनंदजी विरजी शाह का संगीत से सजा सफर
मार्शल आर्ट्स मास्टर टाइगर श्रॉफ: फिटनेस आइकन या बॉक्स ऑफिस चुनौती?
Tags : 33 Years Of Shah Rukh Khan | A23 Shah Rukh Khan | actor shah rukh khan | Shah Rukh Khan National Award | Shah Rukh Khan negative role | shah rukh khan net worth | shah rukh khan new car | Shah Rukh Khan new film | Shah Rukh Khan New Look | shah rukh khan new movie | Shah Rukh Khan New Movie Look | shah rukh khan news | shah rukh khan news in hindi | shah rukh khan news today hindi | Shah Rukh Khan next film | Shah Rukh Khan next movie | Shah Rukh Khan new project
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/27/cover-2682-2026-02-27-17-40-37.png)