Advertisment

Udit Narayan: शराब और भजन साथ-साथ? उदित नारायण–अभिजीत के जश्न को देख भड़के यूज़र्स

ताजा खबर: बॉलीवुड के दिग्गज गायक Udit Narayan एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनकी पहली पत्नी रंजना द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद अब एक नया वीडियो...

New Update
Udit Narayan Abhijeet video
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ताजा खबर: बॉलीवुड के दिग्गज गायक Udit Narayan एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनकी पहली पत्नी रंजना द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने नई बहस छेड़ दी है.

Advertisment

Read More:  ‘पार्टी की जान या विवादों के मेहमान?’ ओरी को लेकर पैपराजी का चौंकाने वाला खुलासा

 जन्मदिन की पार्टी का वीडियो वायरल (Udit Narayan viral video)

दरअसल, सिंगर Abhijeet Bhattacharya (Abhijeet Bhattacharya birthday party) के बेटे जय भट्टाचार्य ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. यह वीडियो अभिजीत के जन्मदिन समारोह का है, जिसमें उदित नारायण, Rajesh Roshan और Jatin Pandit भी नजर आ रहे हैं.वीडियो में सभी ‘पहला नशा’ गाते हुए दिखाई दे रहे हैं. माहौल काफी खुशनुमा है और टेबल पर ड्रिंक्स भी रखी हुई नजर आती हैं.

भगवान गणेश की तस्वीर पर उठे सवाल

हालांकि, वीडियो में दीवार पर भगवान गणेश की तस्वीर भी दिखाई दे रही है. इसी बात को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई है.एक यूजर ने लिखा, “पीछे भगवान, सामने दारू.”दूसरे ने कहा, “कम से कम तस्वीर के सामने पर्दा तो कर देते.”कुछ लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़ते हुए आलोचना की.

 पहले से विवादों में घिरे हैं सिंगर (Udit Narayan controversy)

गौरतलब है कि उदित नारायण की पहली पत्नी (udit narayan first wife)रंजना ने हाल ही में उन पर गंभीर आरोप लगाए थे. उनका दावा है कि सिंगर ने दूसरी पत्नी दीपा नारायण और भाइयों के साथ मिलकर उनका यूट्रस निकलवा दिया था. इस मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है.

Read  More: महाशिवरात्रि से पहले रजनीकांत के पोस्टर पर दूध चढ़ाने का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

 अब तक नहीं आया आधिकारिक बयान

वीडियो और आरोपों के बीच उदित नारायण की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. फिलहाल सोशल मीडिया पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं.

Read More:  शोर-शराबे से दूर कृतिका और गौरव करेंगे मिनिमलिस्ट वेडिंग ?

FAQ 

1. वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?

वीडियो में उदित नारायण और अभिजीत भट्टाचार्य एक जन्मदिन पार्टी में गाना गाते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. टेबल पर ड्रिंक्स रखी हुई हैं और पीछे दीवार पर भगवान गणेश की तस्वीर दिखाई दे रही है.

2. यह वीडियो किसने शेयर किया?

यह वीडियो अभिजीत भट्टाचार्य के बेटे जय भट्टाचार्य ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

3. लोगों ने इस वीडियो पर आपत्ति क्यों जताई?

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने भगवान गणेश की तस्वीर के सामने शराब और नॉन-वेज होने पर नाराजगी जताई और इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़ा.

4. क्या उदित नारायण या अभिजीत ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है?

अब तक दोनों सिंगर्स की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

5. क्या यह वीडियो हाल का है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो हाल ही में हुए जन्मदिन समारोह का है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.

Read More: राजपाल यादव के मुश्किल वक्त में साथ खड़े हुए प्रियदर्शन, बढ़ाई फीस?

Advertisment
Latest Stories