/mayapuri/media/media_files/2026/02/24/vicky-kaushal-2026-02-24-10-36-56.jpeg)
Vicky Kaushal: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की जोड़ी इन दिनों अपनी नई जिंदगी का लुत्फ उठा रही है. कपल ने नवंबर 2025 में अपने पहले बेटे विहान का स्वागत किया. तीन महीने बाद, हाल ही में एक इवेंट में विक्की कौशल ने अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी (Vicky Kaushal- Katrina Kaif son Vihaan) जर्नी को लेकर दिल खोलकर बात की और उन्हें 'योद्धा' करार दिया. उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसीके दौरान कैटरीना ने जिस तरह से हर शारीरिक और भावनात्मक बदलाव को बहादुरी से झेला और मां बनने के इस खूबसूरत सफर को अंजाम दिया, वह वाकई काबिले-तारीफ है. विक्की ने कहा कि कैटरीना ने इस पूरी यात्रा में कमाल कर दिखाया और एक मां के रूप में उनके धैर्य व ताकत ने उन्हें काफी प्रभावित किया.
Vicky Kaushal ने पिता बनने पर दिया मजेदार रिएक्शन, बोले- ‘अब डायपर एक्सपर्ट हूं’
Vicky Kaushal ने Katrina Kaif को 'सुपरहीरो' कहा
दरअसल, विक्की कौशल हाल ही में द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के एक इवेंट में गए थे. जहां नेहा धूपिया ने उनसे पूछा, “एकदम नए डैड बनना कैसा लग रहा है?” विक्की कौशल ने जवाब दिया, “वह अभी तीन महीने का है, जब बच्चा तीन महीने का होता है तो डैड को बहुत कम करना होता है, मैं बस एक चीयरलीडर बनने की कोशिश कर रहा हूं और मैं उसके बड़े होने का इंतज़ार कर रहा हूं ताकि मैं और ज़्यादा कंट्रीब्यूट कर सकूं”.
Vicky about mommy katrina and their little boy Vihaan 🧿 🥹#KatrinaKaif#VickyKaushalpic.twitter.com/Nbw00qypRV
— 𓆩♡𓆪 (@myqueenkay1) February 23, 2026
Katrina की तारीफ में विक्की ने कही दिल छू लेने वाली बात
वहीं विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ के बारे में बात करते हुए कहा, “अभी मां सुपरहीरो बन रही है और वह अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान एक वॉरियर रही है और वह एक मां के तौर पर भी एक वॉरियर रही है. मुझे उस पर बहुत गर्व है और मैं उससे बहुत प्यार करता हूं”.
Vicky Kaushal ने पिता होने के बारे में की बात (Vicky Kaushal talks about being a father)
इससे पहले एक इंटरव्यू में विक्की कौशल ने ज़िंदगी के इस नए फेज के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था, “इस साल पिता बनना 2025 का मेरा सबसे बड़ा पल है. यह एक मैजिकल फीलिंग है. मुझे हमेशा लगता था कि जब समय आएगा, तो मैं बहुत इमोशनल और एक्साइटेड हो जाऊंगा, लेकिन यह असल में मेरी ज़िंदगी का सबसे ग्राउंडिंग पल रहा है”.
Sudev Nair: Yash की 'Toxic' से सामने आया सुदेव नायर का दमदार लुक
कब बेटे के पेरेंट बने थे कैटरीना- विक्की? (Katrina and Vicky became parents to a son)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 7 नवंबर को पेरेंट बने थे. अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर करते हुए, कपल ने एक पोस्ट शेयर करके इसकी घोषणा की थी. उन्होंने लिखा, “हमारी खुशियों का बंडल आ गया है. बहुत सारे प्यार और आभार के साथ, हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं. 7 नवंबर, 2025. कैटरीना और विक्की.” कैप्शन में, उन्होंने इसे सिंपल और दिल से लिखा, “ब्लेस्ड. ओम”.
BAFTA Film Awards 2026: 'सिनर्स'’ समेत इन फिल्मों ने जीते BAFTA अवॉर्ड्स, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
क्यों खास है बेटे का नाम 'विहान'?
अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर करने के बाद, जनवरी 2026 में कपल ने अपने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है . उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "हमारी रोशनी की किरण. विहान कौशल. दुआएं कबूल हुईं. जिंदगी खूबसूरत है. एहसानमंद हैं हम." दिलचस्प बात यह है कि इस नाम का कनेक्शन विक्की की सुपरहिट फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से भी है. इस फिल्म में विक्की ने मेजर विहान सिंह शेरगिल का किरदार निभाया था, जो उनके करियर की सबसे यादगार भूमिकाओं में से एक है .
कैटरीना और विक्की की लव स्टोरी और शादी (Vicky Kaushal- Katrina Kaif Love Story)
विक्की और कैटरीना ने 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में एक छोटे और इंटिमेट समारोह में शादी की थी . उन्होंने अपने रिश्ते को तब तक सीक्रेट रखा जब तक उन्होंने शादी करके इसे ऑफिशियल नहीं कर दिया. शादी के बाद जो तस्वीरें सामने आईं, उनमें कैटरीना लाल और सुनहरे रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि विक्की ने क्रीम शेरवानी पहनी थी .
‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे विक्की कौशल (Vicky Kaushal will be seen in 'Love and War')
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/02/14/D8HNPEhizouVPgPtjNsJ.jpg)
वर्क फ्रंट की बात करें तो 2025 में विक्की कौशल ने 'छावा' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित इस भव्य पीरियड ड्रामा ने दुनिया भर में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर दिया. अब फैंस विक्की को संजय लीला भंसाली की मेगा फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ देखने के लिए उत्साहित हैं. यह फिल्म एक ट्राएंगल लव स्टोरी है जो युद्ध की पृष्ठभूमि पर सेट है. विक्की ने इस फिल्म के बारे में कहा है कि संजय लीला भंसाली के साथ काम करना 'इनक्रेडिबल' है. वहीं कैटरीना कैफ पिछली बार श्रीराम राघवन की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में नजर आई थीं, जो 2024 में रिलीज हुई थी.
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ के बारे में क्या कहा? (What did Vicky Kaushal say about Katrina Kaif?)
विक्की कौशल ने Vicky Kaushal ने Katrina Kaif की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद समझदार, मेहनती और परिवार को महत्व देने वाली इंसान हैं.
Q2. क्या विक्की ने अपनी शादीशुदा जिंदगी पर बात की? (Did Vicky speak about married life?)
हाँ, विक्की ने कहा कि शादी के बाद उनकी जिंदगी और भी संतुलित और खुशहाल हो गई है.
Q3. विक्की कैटरीना को कैसे सपोर्ट करते हैं? (How does Vicky support Katrina?)
विक्की का कहना है कि दोनों एक-दूसरे के काम और फैसलों में पूरा सपोर्ट करते हैं और एक-दूसरे की प्राइवेसी का सम्मान करते हैं.
Q4. क्या विक्की ने कैटरीना की प्रोफेशनल लाइफ पर कुछ कहा? (Did he comment on Katrina’s professional life?)
उन्होंने कैटरीना की प्रोफेशनल कमिटमेंट और डिसिप्लिन की सराहना की और कहा कि वह अपने काम को लेकर बेहद फोकस्ड हैं.
Q5. क्या दोनों साथ में किसी फिल्म में नजर आएंगे? (Will they appear together in a film?)
फिलहाल किसी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फैंस दोनों को साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं.
Tags : Katrina Kaif Vicky Kaushal News | katrina kaif vicky kaushal today news | Katrina Kaif Video | katrina kaif vicky kaushal pics | katrina kaif vicky kaushal photo | Katrina Kaif-Vicky Kaushals wedding | vicky kaushal son name | vicky kaushal son | vicky kaushal upcoming movies | vicky kaushal brother | vicky kaushal new movie | vicky kaushal new movies | Sam Bahadur
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)