/mayapuri/media/media_files/2026/02/02/vijay-rashmika-2026-02-02-13-18-09.jpeg)
Vijay-Rashmika: विजय देवरकोंडा (vijay devarakonda) और रश्मिका मंदाना(Rashmika Mandanna) को साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्यारे और चर्चित कपल्स में से एक माना जाता है. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन कई मौकों पर साथ दिखाई देने के बावजूद उन्होंने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है. फैंस भी बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब यह जोड़ी शादी के बंधन (Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna wedding) में बंधेगी. चर्चा है कि दोनों फरवरी 2026 में विवाह कर सकते हैं और उदयपुर में एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा. इसी बीच, रश्मिका और विजय की शादी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है.
फरवरी में करेंगे शादी Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda, एक्ट्रेस ने दी प्रतिक्रिया
कब होगी रश्मिका और विजय की शादी? (Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna wedding)
दरअसल, पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका मंदाना ने एक इंटरव्यू में विजय देवरकोंडा से अपनी शादी की अफवाहों को खारिज कर दिया है. रश्मिका ने 2 फरवरी को शादी की खबरों को साफ तौर पर मना कर दिया है. नतीजतन, सोशल मीडिया पर नई तारीख को लेकर चर्चा तेज हो गई है. कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय 26 फरवरी को शादी करेंगे.
विजय देवरकोंडा संग अपनी शादी को लेकर रश्मिका ने कही थी ये बात (Rashmika Mandanna opens up about wedding plans)
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ अपनी शादी को लेकर चल रही सभी चर्चाओं पर बात की. उन्होंने कहा, “मैं शादी को कन्फर्म या मना नहीं करना चाहूंगी. जब इस बारे में बात करनी होगी, तो हम करेंगे.”
Grammy Awards 2026: दलाई लामा ने जीता अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
कई बार उड़ चुकी हैं कपल के रिलेशशनिप की खबरें (Rashmika- Vijay relationship)
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के बारे में अफवाहें तब से चल रही हैं जब उन्होंने 2018 की हिट फिल्म 'गीता गोविंदम' (Geetha Govindam) और 2019 की फिल्म 'डियर कॉमरेड' (Dear Comrade) में साथ काम किया था. हालांकि दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें आती रहती हैं, लेकिन वे कहते हैं कि वे सिर्फ दोस्त हैं. दोनों के साथ घूमने और पार्टियों में शामिल होने की अफवाहें उड़ती रहती हैं. अब उनकी सगाई की खबर ने फैन्स को चौंका दिया है.
Rohit Shetty: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा को आखिरी बार गौतम तिन्ननुरी की डायरेक्ट की हुई किंगडम में देखा गया था. रश्मिका मंदाना आयुष्मान खुराना के साथ थामा में नजर आईं थी और तेलुगु फिल्म द गर्लफ्रेंड में भी काम किया. उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में कॉकटेल 2 और मैसा शामिल हैं, जबकि विजय देवरकोंडा अगली बार राउडी जनार्दन में नजर आएंगे.
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना कौन हैं? (Who are Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna?)
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय और सफल अभिनेता हैं.
Q2. क्या विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना रिलेशनशिप में हैं? (Are Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna dating?)
दोनों के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चाएं हैं, हालांकि उन्होंने अब तक आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है.
Q3. विजय और रश्मिका पहली बार कब साथ नजर आए थे? (When did Vijay and Rashmika first work together?)
दोनों पहली बार फिल्म गीता गोविंदम में साथ नजर आए थे, जिसके बाद से उनकी केमिस्ट्री खूब पसंद की गई.
Q4. उनकी शादी कहां होने की चर्चा है? (Where is their wedding likely to happen?)
खबरों के अनुसार उनकी शादी उदयपुर में ग्रैंड तरीके से हो सकती है.
Q5. क्या दोनों ने कभी शादी की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है? (Have they reacted to the marriage rumors)
अब तक दोनों ने शादी की अफवाहों पर कोई साफ बयान नहीं दिया है.
Tags : rashmika mandanna movie | vijay devarakonda movies | rashmika mandanna vijay devarakonda marriage
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/30/cover-2678-2026-01-30-17-15-19.png)