Advertisment

Vijay Deverakonda: दुल्हन की तरह सजा विजय देवरकोंडा का घर, रश्मिका संग 26 फरवरी को शादी की चर्चा तेज

ताजा खबर: साउथ सिनेमा के चर्चित स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की अफवाहें इस वक्त सुर्खियों में हैं. हाल ही में विजय के हैदराबाद ...

New Update
Vijay Deverakonda marriage
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ताजा खबर: साउथ सिनेमा के चर्चित स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की अफवाहें इस वक्त सुर्खियों में हैं. हाल ही में विजय के हैदराबाद स्थित जुबली हिल्स वाले घर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका आलीशान घर दुल्हन की तरह रोशनी से सजा नजर आ रहा है. घर के बाहर जगमगाती लाइटों को देखकर फैंस के बीच शादी की चर्चाएं और तेज हो गई हैं.

Advertisment

Read More: आधी रात का रोमांस… हार्दिक पांड्या ने ‘माई प्रिंसेस’ कहकर माहिका पर लुटाया प्यार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो (Vijay Deverakonda house lights viral video) में विजय का घर पूरी तरह से लाइटों से जगमगाता दिख रहा है. चर्चा है कि दोनों 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इससे पहले खबरें आई थीं कि यह शादी उदयपुर के एक भव्य पैलेस में निजी समारोह के तौर पर आयोजित की जाएगी. हालांकि, अब तक न तो विजय और न ही रश्मिका की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने आया है.

वायरल हुआ शादी का इन्विटेशन कार्ड (Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna wedding news)

इन अफवाहों को और हवा तब मिली जब सोशल मीडिया पर एक कथित शादी का इन्विटेशन कार्ड वायरल हो गया. इस कार्ड में लिखा गया है कि विजय और रश्मिका 26 फरवरी 2026 को एक निजी समारोह में शादी करेंगे और 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा. कार्ड में विजय की ओर से लिखा संदेश भी नजर आ रहा है, जिसमें उन्होंने इस खास मौके पर शामिल होने का न्योता दिया है.

हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह इन्विटेशन कार्ड असली है या महज एक फेक कार्ड है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दोनों सितारों ने अभी तक शादी की खबरों पर चुप्पी साध रखी है.

Read More: व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में अक्षय कुमार और आरजे महवश की मस्ती, प्रोमो हुआ वायरल

साथ काम कर चुके हैं कई फिल्मों में

विजय और रश्मिका की जोड़ी को दर्शकों ने पर्दे पर खूब पसंद किया है. दोनों ने फिल्म Geetha Govindam और Dear Comrade में साथ काम किया था. इन फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री को काफी सराहा गया और तभी से दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं शुरू हो गई थीं.अक्सर दोनों को साथ में छुट्टियां मनाते या इवेंट्स में एक-दूसरे के साथ देखा गया है. सोशल मीडिया पर उनकी बातचीत और पोस्ट भी फैंस को रिश्ते की ओर इशारा करती नजर आती रही हैं, हालांकि दोनों हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते आए हैं.

रश्मिका की पहले हो चुकी है सगाई

यहां यह भी बता दें कि रश्मिका मंदाना पहले कन्नड़ अभिनेता Rakshit Shetty के साथ रिलेशनशिप में थीं. फिल्म Kirik Party की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे और 3 जुलाई 2017 को विराजपेट में सगाई भी की थी. हालांकि, सितंबर 2018 में दोनों ने आपसी सहमति से सगाई तोड़ दी.

Read  More: करण कुंद्रा को करियर का सबसे बड़ा पे-चेक मिला था इस शो से

FAQ

1. क्या विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी कर रहे हैं?

फिलहाल दोनों की शादी को लेकर सिर्फ अफवाहें चल रही हैं. किसी भी तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

2. विजय देवरकोंडा के घर का वीडियो क्यों वायरल हो रहा है?

हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित उनके घर को लाइटों से सजाया गया है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं.

3. शादी की तारीख क्या बताई जा रही है?

वायरल इन्विटेशन कार्ड के मुताबिक 26 फरवरी 2026 को शादी और 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन की बात कही जा रही है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

4. क्या शादी उदयपुर में होने वाली है?

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उदयपुर के एक भव्य पैलेस में निजी समारोह आयोजित किया जाएगा, लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

5. क्या वायरल इन्विटेशन कार्ड असली है?

अब तक यह साफ नहीं है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा इन्विटेशन कार्ड असली है या फेक.

Read More: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बनेगी फिल्म, भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री साथ आए

Vijay Deverakonda | Rashmika Mandana | rashmika mandana film | Rashmika Mandanna Marriage With Vijay | Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Marriage date | Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Marriage Udate 

Advertisment
Latest Stories