/mayapuri/media/media_files/2026/03/09/arijit-singh-2026-03-09-11-25-05.jpeg)
Arijit Singh: सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने इस साल की शुरुआत में प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का फैसला लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी हलचल पैदा कर दी थी. अब मशहूर संगीतकार और गायक विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) ने हाल ही में एक पॉडकास्ट 'अनट्रिगर्ड विद अमीन जैज' में बातचीत के दौरान अरिजीत सिंह के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. विशाल ने कहा कि वे अरिजीत के इस फैसले (Arijit Singh retirement) को पूरा समर्थन देते हैं और भविष्य में उनके साथ मिलकर नए संगीत की दुनिया तलाशने की इच्छा भी जताई.
Arijit Singh: रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह ने किया पहली बार परफॉर्म
अरिजीत के प्लेबैक छोड़ने पर विशाल ददलानी का बयान (Vishal Dadlani praised Arijit Singh)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/03/09/vishal-dadlani-2026-03-09-11-29-33.png)
दरअसल, सिंगर विशाल ददलानी सो पॉडकास्ट अनट्रिगर्ड विद अमीन जैज के साथ बातचीत में अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले के बारे में पूछा गया. इस सवाल का जवाब देते हुए सिंगर ने कहा, “जो तुम्हें खुशी देता है, वही करो, यार. उसने इस पर कुछ एक्सप्लेनेशन दिया है. जो भी है, तेरे दिल का है, तू कर. म्यूजिक एक समंदर है जो हममें से किसी के साथ या बिना किसी के भी मौजूद है. तो चीयर्स! म्यूजिक के मामले में, वह आदमी जीनियस है. इसमें कोई शक नहीं है. एक्सप्लोर करो, ज़िंदगी इसी के लिए है”.
'अंदाज़ा लगाना मेरा काम नहीं है'- विशाल ददलानी
वहीं जब होस्ट ने कहा कि अगर अरिजीत नया इंडिपेंडेंट म्यूज़िक बनाते हैं तो भी वह बहुत अच्छा होगा, तो विशाल ने हां कहा, लेकिन यह बात सुनने के बाद ही पता चलती है. उन्होंने आगे कहा, “अंदाज़ा लगाना मेरा काम नहीं है. जहाँ तक मेरी बात है, मैं उनकी साइड हूँ. वह जो भी करना चाहते हैं, ठीक है. मुझे वह लड़का पसंद है. वह एक अच्छे इंसान हैं. सच में अच्छे इंसान हैं. अच्छा दिल, अच्छा दिमाग, बढ़िया म्यूज़िक! जो करना है करो”.
T20 World Cup में भारत की जीत पर शाह रुख समेत इन सेलेब्स ने मनाया जश्न
अरिजीत सिंह ने क्यों लिया प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट? (Why did Arijit Singh retire from playback singing?)
आपको बता दें कि सिंगर अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिटायरमेंट (Arijit Singh retirement) की घोषणा करते हुए लिखा था,“नमस्ते, सभी को नया साल मुबारक. मैं आप सभी को इतने सालों तक सुनने वालों के तौर पर मुझे इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब से प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा. मैं इसे बंद कर रहा हूं. यह एक शानदार सफर था”.
अरिजीत सिंह ने कब की थी सिंगिंग करियर की शुरुआत? (When did Arijit Singh start his singing career?)
अरिजीत एक कंपोज़र, म्यूज़िक प्रोड्यूसर और इंस्ट्रुमेंटलिस्ट भी हैं. उन्होंने 2005 में रियलिटी शो फेम गुरुकुल में हिस्सा लेकर अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने 2011 में फिर मोहब्बत (मर्डर 2) गाने से हिंदी फ़िल्म में डेब्यू किया. अरिजीत ने कई हिट गाने भी दिए हैं, जैसे तुम ही हो, बिनते दिल, और केसरिया, और भी बहुत कुछ. उन्होंने दो नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड्स सहित कई अवॉर्ड जीते हैं. उन्हें 2025 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था. अपने लंबे करियर में अरिजीत ने 700 से ज़्यादा गानों को अपनी आवाज दी है.
The Kerala Story 2: 'केरल स्टोरी 2' पर Rahul Gandhi के बयान से मचा विवाद
Frequently Asked Questions (FAQ)
1. विशाल ददलानी ने अरिजीत सिंह के बारे में क्या कहा? (What did Vishal Dadlani say about Arijit Singh?)
विशाल ददलानी ने अरिजीत सिंह की जमकर तारीफ की और कहा कि वह एक बेहतरीन और बेहद प्रतिभाशाली सिंगर हैं. उन्होंने अरिजीत के फैसलों का सम्मान करते हुए उन्हें अपना पूरा समर्थन भी दिया.
2. विशाल ददलानी ने यह बयान कहां दिया? (Where did Vishal Dadlani make this statement?)
विशाल ददलानी ने यह बात पॉडकास्ट Untriggered with AminJaz में बातचीत के दौरान कही.
3. अरिजीत सिंह के किस फैसले पर विशाल ददलानी ने प्रतिक्रिया दी? (Which decision of Arijit Singh did Vishal Dadlani react to?)
अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले पर विशाल ददलानी ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि वह उनके फैसले को समझते और सपोर्ट करते हैं.
4. क्या विशाल ददलानी अरिजीत सिंह के साथ काम करना चाहते हैं? (Does Vishal Dadlani want to collaborate with Arijit Singh?)
विशाल ददलानी ने कहा कि वह भविष्य में अरिजीत के म्यूजिक को एक्सप्लोर करना चाहेंगे और उनके काम को लेकर उत्साहित हैं.
5. म्यूजिक इंडस्ट्री में अरिजीत सिंह की क्या पहचान है? (Why is Arijit Singh popular in the music industry?)
अरिजीत सिंह बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और सफल प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट गाने गाए हैं.
Tags : Vishal Dadlani | Vishal Dadlani songs | Arijit Singh | Arijit Singh struggle | Arijit Singh singing career | Arijit Singh retirement | Arijit Singh reality show | arijit singh retired as playback singer
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/03/06/cover-2683-2026-03-06-18-18-14.png)