/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/yash-toxic-2026-02-20-14-19-29.jpeg)
ताजा खबर: साउथ के रॉकिंग स्टारYash की बहुप्रतीक्षित फिल्म Toxic का टीजर 20 फरवरी को सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर रिलीज हुआ. 1 मिनट 55 सेकंड के इस टीजर में जबरदस्त एक्शन, डार्क टोन और यश का वही पुराना दमदार अंदाज देखने को मिला, जिसने उन्हें ‘KGF’ के रॉकी भाई के रूप में पहचान दिलाई थी.
Read More: क्या इन फिल्मो का हिस्सा नहीं बनेंगे रणवीर सिंह
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/02/yash-and-vikram-vedha-624282.jpg)
हालांकि सोशल मीडिया पर टीजर को लेकर मिलाजुला रिएक्शन सामने आया है. कुछ दर्शकों का कहना है कि फर्स्ट लुक (Toxic A Fairytale for Grown Ups first look) के मुकाबले टीजर थोड़ा हल्का है, जबकि कई फैंस इसे “ब्लॉकबस्टर वाइब्स” वाला बता रहे हैं. लेकिन चर्चा का असली कारण एक खास सीन बन गया है, जिसे लेकर कॉपी का आरोप लगाया जा रहा है.
कौन सा सीन बताया जा रहा है कॉपी?
टीजर के लगभग 1 मिनट के बाद एक सीन आता है, जिसमें यश टूटे हुए कांच के टुकड़ों पर एक शख्स का सिर रखकर उसे घसीटते नजर आते हैं. यह सीन काफी हिंसक और इंटेंस है, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा.सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का दावा है कि यह सीन 2022 में आई Vikram Vedha से मिलता-जुलता है. उस फिल्म में Hrithik Roshan और Saif Ali Khan मुख्य भूमिकाओं में थे.‘विक्रम वेधा’ के एक मार्केट सीन में ऋतिक रोशन एक फाइट के दौरान अपने दुश्मन को गाड़ी के टूटे कांच पर घसीटते हैं. दोनों फिल्मों के सीन में टूटे कांच और घसीटने का एंगल एक जैसा दिखने के कारण तुलना शुरू हो गई है.
Read More: इंडस्ट्री के सपोर्ट पर राजपाल यादव का रिएक्शन, बोले – नाम लेने की जरूरत नहीं
क्या वाकई है कॉपी?
हालांकि अभी तक ‘टॉक्सिक’ की टीम या यश की ओर से इस तुलना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. कई फैंस का मानना है कि एक्शन फिल्मों में ऐसे सीन आम होते हैं और इसे सीधे तौर पर कॉपी कहना जल्दबाजी होगी.गौरतलब है कि Vikram Vedha खुद 2017 की तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक थी, जिसमें पुलिस और गैंगस्टर के बीच चूहे-बिल्ली का खेल दिखाया गया था. वहीं ‘टॉक्सिक’ एक अलग बैकड्रॉप पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें यश का किरदार बेहद खतरनाक और रहस्यमयी नजर आ रहा है.
रणवीर सिंह से टक्कर
19 मार्च को ‘टॉक्सिक’ की टक्कर Ranveer Singh की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से होने वाली है. बॉक्स ऑफिस पर यह क्लैश काफी बड़ा माना जा रहा है. ऐसे में टीजर पर उठे विवाद ने फिल्म को और चर्चा में ला दिया है.
Read More: शिलॉन्ग से बॉलीवुड तक, पत्रलेखा ने कैसे बनाई अपनी पहचान
FAQ
‘टॉक्सिक’ फिल्म के लीड एक्टर कौन हैं?
Yash इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. वह ‘KGF’ के बाद लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं.
‘टॉक्सिक’ का टीजर कब रिलीज हुआ?
फिल्म Toxic का टीजर 20 फरवरी को सुबह 9:35 बजे रिलीज किया गया.
टीजर को कैसा रिस्पॉन्स मिला?
सोशल मीडिया पर टीजर को मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला. कुछ लोगों ने इसे शानदार बताया, जबकि कुछ ने फर्स्ट लुक की तुलना में हल्का कहा.
किस सीन को कॉपी बताया जा रहा है?
टीजर के एक सीन में यश टूटे हुए कांच पर एक शख्स का सिर रखकर घसीटते नजर आते हैं. इसी सीन को कॉपी बताया जा रहा है.
यह सीन किस फिल्म से मिलता-जुलता बताया जा रहा है?
इसकी तुलना Vikram Vedha से की जा रही है.
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)