/mayapuri/media/media_files/2025/06/18/Jagriti Ek Nayi Subah Sagar Parekh arya Babbar Vijayendra Kumeria -424d4c6b.png)
हर शो की जान उसके किरदारों की आपसी बॉन्डिंग होती है, चाहे वो प्यार भरी हो या टकराव भरी बॉन्डिंग. ज़ी टीवी के शो 'जागृति - एक नई सुबह' (Jagriti - Ek Nayi Subah) में सागर पारेख एक अहम भूमिका निभा रहे हैं. उनके साथ हैं आर्य बब्बर (कालीकांत ठाकुर) और विजयेंद्र कुमेरिया (सूरज). जहां ऑनस्क्रीन ये तीनों एक मजबूत परिवार की कहानी बुनते हैं, वहीं सेट पर भी इनकी दोस्ती उतनी ही सच्ची और खास है. हाल ही में सागर ने एक ऐसा प्यारा सरप्राइज दिया, जो उस दिन की सबसे बड़ी हाइलाइट बन गया.
दरअसल, सागर पारेख अपने साथ सेट पर लाए अपने शहर की खास डिश - लिट्टी चोखा. उन्होंने सभी को स्वाद से भरपूर घर का बना खाना खिलाया. इस स्वादिष्ट लिट्टी चोखा की खुशबू और स्वाद ने सभी का दिल जीत लिया. इस छोटे से खाने के तोहफे से शूटिंग का आम दिन एक यादगार लम्हा बन गया. सभी ने साथ बैठकर खाना खाया, खूब तारीफें कीं और ढेर सारी हंसी-मजाक भी हुई.
जहां सेट पर लिट्टी चोखा की गर्माहट ने सभी को करीब ला दिया, वहीं शो में भी ड्रामा तेज होता जा रहा है. अब जागृति (रचना मिस्त्री) लेने उठाने रही है एक बड़ा कदम - वो कालीकांत के गलत कामों का अंत करने की तैयारी में है. शो में आगे दर्शकों को आगे कुछ बड़े ट्विस्ट्स देखने को मिलेंगे.
आगे क्या होगा, जानने के लिए देखते रहिए 'Jagriti - Ek Nayi Subah', रोज रात 8:30 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर.
Read More
Tags : Jagriti Ek Nayi Subah | Jagriti Ek Nayi Subah Latest episode | Jagriti Ek Nayi Subah New episode | Jagriti Ek Nayi Subah - New Show | Jagriti Ek Nayi Subah promo | Jagriti Ek Nayi Subah upcoming episode | Jagriti film cast | Arya Babbar | Actor Arya Babbar | AARYA BABBAR | Vijayendra Kumeria | about Sagar Parekh | interview about Sagar Parekh | Sagar Parekh interview