/mayapuri/media/post_banners/c2ad67c2e0da4620c7bb0fab04dc958083e1e0e17ea821a8bc55c5237f36bf62.jpg)
स्टारप्लस के 'कानपुर वाले खुरानाज' ने कॉमेडी के स्तर को बढ़ा दिया है और दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोट-पोट किया है। हाल ही में प्रतिभाशाली अभिनेता राजकुमार राव इस शो में पहुंचे। वह फनी मैन सुनील ग्रोवर के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते दिखाई देंगे।
Aparshakti Khurana, Rajkummar Rao, Sunil Groverटीम के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, ''ढेरों मजेदार यादों के साथ यह एक यादगार एपिसोड होने वाला है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता राजकुमार राव ने ऐक्टर के रूप में अपने सफर की व्यक्तिगत यादों को साझा किया और अभिनेता बनने से पहले की मजेदार कहानियां बताईं। उन्होंने अपने हिट गाने कमरिया पर फराह, अपारशक्ति और सुनील ग्रोवर के साथ डांस भी किया और मजेदार बातें की। राजकुमार ने यह भी बताया कि उन्होंने पत्रलेखा का दिल कैसे जीता।''
Aparshakti Khurana, Rajkummar Rao, Sunil Groverराजकुमार राव के लिये पिछला साल बेहतरीन रहा है, क्योंकि उनकी फिल्म 'स्त्री' ने 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई का आंकड़ा पार किया और कई पुरस्कार भी जीते। स्टारप्लस के 'कानपुर वाले खुरानाज' में अपने चहेते अभिनेता को देखना दर्शकों के लिये एक आनंददायक अनुभव होने वाला है।
Rajkummar Rao, Sunil Groverदेखिये 'कानपुर वाले खुरानाज', प्रत्येक शनिवार और रविवार, रात 10 बजे, सिर्फ स्टारप्लस पर
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)