Advertisment

Review Web Series: ‘‘सायको सैंयांः रवि किशन का शानदार अभिनय, लेकिन..’’

उज्जैन से कटनी और जॉर्जिया तक फैली इस डार्क रोमांस-क्राइम कहानी में Tejasswi Prakash, Ravi Kishan और Anud Singh Dhaka के साथ प्यार, धोखा और साज़िश का खतरनाक खेल दिखाया गया है।

New Update
zxc
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
  • रेटिंगः डेढ़ स्टार
  • निर्माताः सौरभ तिवारी व अन्य
  • लेखकः सौरभ तिवारी, अमिताभ सिंह रामक्षत्रा, ईशान बाजपेई, अक्षय झुनझुनवाला
  • निर्देशकः अजय भुयान
  • कलाकारः रवि किशन, अनुद सिंह ढाका, तेजस्वी प्रकाश, सृष्टि श्रीवास्तव, वरुण भगत, नवींद्र बहल, जगत रावत, विजय श्रीवास्तव, कुसुम शास्त्री, भुवेंद्र सिंह, अशीष भट्ट, अनमोल ओबेरॉय व अन्य
  • अवधिः लगभग सवा चार घंटे, छह एपिसोड
  • ओटीटी प्लेटफॉर्मः अमेज़न एमएक्स प्लेयर
Advertisment

‘संस्कार धरोहर अपनों की’, ‘स्वरांगिनी’, ‘कर्ण संगिनी’, ‘शादी हो तो ऐसी’, ‘नागिन 6’ सहित कई टीवी सीरियलों में धूम मचाने वाली तेजस्वी प्रकाश के ओटीटी डेब्यू को लेकर काफी उम्मीदें थीं, लेकिन 25 फरवरी से अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही सौरभ तिवारी की वेब सीरीज ‘‘सायको सैंयां’’ देखकर गहरी निराशा हुई। तेजस्वी प्रकाश प्रभावित करने में बुरी तरह असफल रहीं। परिणामतः रोमांटिक थ्रिलर निराशाजनक कहानी बनकर रह गई। (Ujjain Katni based web series story)

स्टोरी:

कहानी मूलतः मध्यप्रदेश के दो शहरों उज्जैन व कटनी में घूमती है। छठा एपिसोड भारत से बाहर जॉर्जिया पहुँच जाता है। कहानी शुरू होती है उज्जैन से जहाँ शायरी का शौकीन कार्तिक पांडे (अनुद सिंह ढाका), गुस्सैल युवक है। वह उज्जैन में काम करने की बजाय रितु के चक्कर में रोमियो बनकर घूमता रहता है। गलत बात तो वह अपने चाचा की भी बर्दाश्त नहीं करता। एक दिन कटनी से चारू लता (तेजस्वी प्रकाश) अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ महाकाल के दर्शन करने व उज्जैन घूमने आती है, उसे घुमाते हुए कार्तिक पांडे उसके प्यार में पागल हो जाता है। जबकि चारू उसे दूर रहने की सलाह देती है। मगर कार्तिक पांडे के लिए प्यार कोई मामूली बात नहीं है; यह महाकाव्य जैसा, सर्वव्यापी और पूर्ण है। कार्तिक का प्यार जैसे-जैसे परवान चढ़ता है, वैसे-वैसे अपने प्यार को पाने की उसकी ललक बढ़ती जाती है। वह चारू का पीछा करते हुए कटनी पहुँच जाता है। चारू एक गैंगस्टर व दबंग राजनेता अंकित चैहान उर्फ हंटी चैहान (रवि किशन) के चंगुल में है। हंटी अपनी हली पत्नी रत्ना (अश्विनी कलसेकर) को तलाक देकर चारू से विवाह करना चाहता है। वैसे चारू व हंटी के बीच शारीरिक संबंध हैं। हंटी चैहान का जब मन होता है, तब चारू को उसके साथ हमबिस्तर होना ही पड़ता है। चारू के नजदीक रहने के लिए कार्तिक हंटी के कुत्ते की देखभाल करने की नौकरी करने लगता है। वह दरवाजों की आड़ में रहकर हंटी को चारू को प्यार करते या चारू के साथ सेक्स संबंध बनाते हुए देखता रहता है। पर कार्तिक पर प्यार का ऐसा भूत सवार है कि वह चारू से नफरत नहीं करता। बल्कि यही सोचता रहता है कि एक दिन वह चारू को लेकर उज्जैन चला जाएगा। कार्तिक की इसी प्यार व चाहत का फायदा उठाते हुए चारू अपने रास्ते के सभी कांटे साफ करवाती रहती है। क्योंकि उसके दिमाग में तो कुछ दूसरा ही खेल चल रहा है। हंटी की हवेली में सेक्स और हत्या का नंगा नाच चलता रहता है। हालात इस तरह बदलते हैं कि कार्तिक को हत्या के आरोप में जेल हो जाती है और चारू खुद उसे बताती है कि वह तो उसका उपयोग कर रही थी और अब कार्तिक जेल में सड़ेगा। जबकि वह डेढ़ सौ करोड़ रुपये लेकर विदेश जाकर वहाँ मौज करेगी। तभी कार्तिक की पहली प्रेमिका रितु (सृष्टि श्रीवास्तव) अपनी चाल चलती है और कहानी में नया मोड़ आता है.. अब कार्तिक किसके साथ रहेगा, यह जानने के लिए तो सीरीज देखनी पड़ेगी। (Kartik Pandey Charu Lata love story)

Also Read: Boman Irani, Chitrangda Singh, Esha Deol और Karan Tacker ने बिग एफएम के Big Impact Awards Mumbai 4th Edition में बिखेरा जलवा

रिव्यूः

इस सीरीज में रोमांटिक आवरण के पीछे, अनियंत्रित भावनाओं और नियंत्रण के मोहक स्वभाव पर कुछ टिप्पणी जरूर है। यह सीरीज बार-बार यह सवाल उठाती है- ‘‘प्यार कब निस्वार्थ होना बंद कर देता है और स्वार्थी बन जाता है?’’ सीरीज में एक जगह चारू लता, कार्तिक से कहती है- ‘‘तुम लोग एक लड़की के साथ सोए बिना उसकी मदद नहीं कर पाओगे?’’ यह संवाद अपने आप में कई सवाल पैदा करता है। इस सीरीज की कमजोर कड़ियों की बात की जाए तो कमजोर लेखन के साथ-साथ निर्देशक अजय भुयान का अपरिपक्व निर्देशन ने इस रोमांटिक थ्रिलर सीरीज को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सीरीज बहुत ही धीमी गति से आगे बढ़ती रहती है। धीरे-धीरे तनाव बढ़ाने के बजाय, दृश्यों के बीच बेतरतीब बदलावों के साथ छलांग लगाती है, जिससे महत्वपूर्ण क्षणों का प्रभाव कम हो जाता है। जहाँ रोमांच का बढ़ना चाहिए था, वह अक्सर जल्दबाजी में किए गए भ्रम जैसा लगता है, जिससे दर्शक उत्सुक होने के बजाय उदासीन हो जाते हैं। कहानी कई तत्वों को एक साथ समेटने की कोशिश करती है, जिनमें पृष्ठभूमि, मनोवैज्ञानिक तनाव और चौंकाने वाले मोड़ शामिल हैं, लेकिन उन्हें प्रभावी ढंग से आपस में नहीं जोड़ पाती। रितु के किरदार को ठीक से लिखा ही नहीं गया। तेजस्वी प्रकाश के चारू लता के किरदार में कोई गहराई ही नहीं है। इसमें न मनोविज्ञान है और न ही कोई रहस्य। लेखक व निर्देशक तो यह भी भूल गए कि वे कार्तिक पांडे के किरदार को किस ढर्रे पर ले जाना चाहते हैं। उज्जैन में गुस्सैल व शायरी का शौकीन कार्तिक पांडे दूसरे एपिसोड में कटनी पहुँचते ही एकदम बदल जाता है। जिसे अपने चाचा की बातों पर गुस्सा आ जाता था, उसे अब हंटी व उसके चमचों की किसी भी बात पर गुस्सा नहीं आता। अपनी प्रेमिका चारू को सेक्स टॉयज के रूप में देखते रहता है, पर गुस्सा नहीं आता। बड़ा अजीब सा लगता है। पाँच एपिसोड तक सीरीज को रबर तक खींचा गया और अंतिम छठे एपिसोड में जिस तरह से कहानी में कुछ ‘सब प्लॉट’ जोड़ते हुए समेटा गया है, वह इस सीरीज के प्रति दर्शकों का मोह भंग करता है। ईशान बाजपेई के संवाद कई जगह जरूरत से ज्यादा फिल्मी हो गए हैं। (Tejasswi Prakash Ravi Kishan series plot)

Also Read:Urvashi Rautela ने ₹16 करोड़ के हीरों से जड़ा हुआ 7 लेयर्स केक काटा तो उठे कई सवाल

एक्टिंगः

हंटी चैहान के किरदार में रवि किशन का अभिनय शानदार है। हंटी चैहान के किरदार में, वह गंभीरता और अप्रत्याशितता लाते हैं, अक्सर महज एक नज़र से ही सत्ता का संतुलन बदल देते हैं। नियंत्रण से आनंद लेने वाले व्यक्ति के उनके चित्रण से कहानी में खतरा और गहराई आ जाती है। जब भी वह स्क्रीन पर आते हैं, सीरीज तीखी और आत्मविश्वास से भरी लगती है। चारू लता के किरदार में तेजस्वी प्रकाश निराश करती हैं। कुछ दृश्यों में वह जरूर सधा हुआ अभिनय करती हुई नजर आती हैं। अनुद सिंह ढाका निराश ही करते हैं, वह मनोरोगी की बजाय भ्रमित इंसान ही नजर आते हैं। रितु के छोटे किरदार में सृष्टि श्रीवास्तव अपना प्रभाव छोड़ जाती हैं। उनके किरदार को ठीक से लिखा ही नहीं गया। सुरभि चंदना, वरुण भगत और अश्विनी कालसेकर का अभिनय ठीक-ठाक है। (Ujjain Mahakal backdrop series)

Also Read:Adivi Sesh के दो अंदाज: एक तरफ 'Dacoit' में देसी और रॉ अंदाज़, तो दूसरी तरफ 'G2' में स्टाइलिश स्पाई

FAQ

Q1. इस कहानी की शुरुआत कहाँ से होती है?

कहानी Ujjain से शुरू होती है और बाद में Katni व विदेश तक पहुंचती है।

Q2. कार्तिक पांडे कौन है?

कार्तिक पांडे (Anud Singh Dhaka) एक गुस्सैल लेकिन शायरी पसंद युवक है, जो प्यार में पूरी तरह डूब जाता है।

Q3. चारू लता का किरदार कैसा है?

चारू लता (Tejasswi Prakash) एक रहस्यमयी और चालाक लड़की है, जो अपने फायदे के लिए लोगों का इस्तेमाल करती है।

Q4. हंटी चैहान कौन है?

हंटी चैहान (Ravi Kishan) एक गैंगस्टर और दबंग नेता है, जो चारू पर अपना दबदबा बनाए रखता है।

Q5. कहानी का मुख्य ट्विस्ट क्या है?

चारू, कार्तिक के प्यार का फायदा उठाकर उसे धोखा देती है और उसे हत्या के केस में फंसा देती है, जबकि खुद पैसे लेकर भागने की योजना बनाती है।

Also Read:Gulshan Devaiah अपनी अलग और खुद की बनाई फैशन जर्नी के बारे में कहते हैं

Ujjain Katni story | Crime Thriller Web Series not present in content

Advertisment
Latest Stories