सड़क पर लेम्बोर्गिनी दौड़ाते नजर आए रजनीकांत
सुपरस्टार रजनीकांत को कार ड्राइव करते हुए आप लोगों ने कम ही देखा होगा। लेकिन अगर आप अपने सुपरस्टार को कार ड्राइव करते हुए देखना चाहते हैं, तो अब देख लीजिए। दरअसल, हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत सड़कों पर करोड़ों की लेम्बोर्गिनी कार चलाते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर रजनीकांत का लेम्बोर्गिनी चलाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में रजनीकांत मास्क पहने और लेम्बोर्गिनी चलाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के इंटरनेट पर आते ही ट्विटर पर #LionInLamborghini ट्रेंड हो रहा है। फैंस रजनीकांत के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और उस पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं।
Thalaivar driving his daughter Soundarya’s Lamborgini#LionInLamborghini #Rajinikanth @Rajini_RFC @rajinikanth @Rajini_Japan @rajinifans @soundaryaarajni pic.twitter.com/JVwD5ivHNF
— SURYA NARAYANAN (@itssuryanarayan) July 20, 2020
कार के अंदर भी फेस मास्क लगाए दिखे सुपरस्टार
इस वायरल वीडियो में मेगास्टार रजनीकांत को अपनी बेटी सौंदर्या की लक्जरी कार लेम्बोर्गिनी चलाते देखा जा सकता है। ट्विटर यूजर्स ने फोटो और वीडियो के साथ इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ ला दी है। एक यूजर ने यहां लिखा है, ‘जो उपदेश देता है, वो उसका पालन भी करता है। कार के अंदर भी फेस मास्क लगाए हुए हैं रजनीकांत।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘जब हम इस कोरोना पीरियड में बाहर जाते हैं, तो खुद को बचाने के लिए ये सही उदाहरण है।
Thalaivar Dharisanam🤘🏾🤘🏾🤘🏾 pic.twitter.com/PAnEM0YZLG
— Desingh Periyasamy (@desingh_dp) July 20, 2020
वर्कफ्रंट की बात करें, तो रजनीकांत को एआर मुरुगादॉस के तमिल मनोरंजन ‘दरबार’ में देखा गया था। इसमें रजनीकांत, नयनतारा, निवेथा थॉमस और सुनील शेट्टी ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं हैं। इसके बाद, वो फिल्म ‘अन्नात्थे’ में दिखाई देंगे, जो शिव द्वारा लिखित और निर्देशित है। इस प्रोजेक्ट का निर्माण कलानिधि मारन ने सन पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। इसमें रजनीकांत, मीना, कुशबो सुंदर, कीर्ति सुरेश, नयनतारा, प्रकाश राज, सोरी, सतीश और वेला राममूर्ति शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- क्या इस बार अपने फार्महाउस से ही सलमान खान करेंगे बिग बॉस-14 की शूटिंग ?