Akanksha Chamola dance controversy
ताजा खबर: टीवी और वेब इंडस्ट्री की जानी-पहचानी एक्ट्रेस Akanksha Chamola एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. इस बार वजह उनका कोई नया शो या किरदार नहीं, बल्कि एक डांस वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर आकांक्षा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है और यूजर्स उनके निजी जीवन तक पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं.
Read More: ‘घुसखोर पंडित’ विवाद अदालत पहुंचा, नेटफ्लिक्स ने रिलीज़ पर दोबारा किया विचार
प्रमोशन के दौरान हुआ विवाद (Akanksha Chamola viral video)
दरअसल, आकांक्षा चमोला अपने अपकमिंग वेब शो Dil Dhokha Aur Desire के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंची थीं. इस दौरान मंच पर उन्होंने अपने को-एक्टर्स कुंवर अमर और अली हसन के साथ एक कोजी डांस परफॉर्मेंस दी. इवेंट का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, देखते ही देखते वायरल हो गया.
वीडियो में क्या है खास? (Akanksha Chamola dance controversy)
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि पहले एक को-एक्टर आकांक्षा को अपनी ओर खींचते हैं और उनके साथ काफी करीब आकर डांस करते हैं. कुछ ही सेकंड बाद दूसरा को-एक्टर भी उनके साथ स्टेज पर जुड़ जाता है और तीनों के बीच नजदीकी साफ नजर आती है. हालांकि पूरे वीडियो में आकांक्षा पूरी तरह कॉन्फिडेंट और कंफर्टेबल दिखाई देती हैं, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को यह नजारा रास नहीं आया.
Read More: WPL जीत के बाद स्मृति मंदाना की मां का ‘सैवेज’ रिएक्शन, पलाश मुच्छल पर मीम रीपोस्ट कर मचाया हंगामा
सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग (Akanksha Chamola trolled)
वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने आकांक्षा को निशाने पर लेते हुए तीखे कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, “हम तो ना सहते गौरव भाई.” वहीं दूसरे ने कहा, “बेशर्मी की भी कोई हद होती है.” कुछ लोगों ने तो उनके पति Gaurav Khanna को टैग करते हुए निजी रिश्तों पर भी टिप्पणी कर दी.
हालांकि, हर कोई आलोचक नहीं था. कुछ फैंस ने आकांक्षा का समर्थन भी किया और कहा कि यह सिर्फ एक प्रोफेशनल परफॉर्मेंस है, जिसे गलत नजर से नहीं देखा जाना चाहिए.
इंटिमेसी को लेकर आकांक्षा का बयान (Akanksha Chamola cozy dance)
इसी बीच आकांक्षा का एक पुराना इंटरव्यू भी सामने आया, जिसमें उन्होंने ऑन-स्क्रीन इंटिमेसी को लेकर अपनी राय रखी थी. एक्ट्रेस ने कहा था,
“सिनेमा में इंटिमेसी हमेशा कलाकार की सहमति, सावधानी और जिम्मेदारी के साथ शूट की जाती है. मैं अपने को-एक्टर्स और डायरेक्टर की आभारी हूं कि सेट पर हमेशा सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल रहा.”
उनके इस बयान को कई लोग मौजूदा विवाद से जोड़कर देख रहे हैं.
काम पर फोकस, विवादों से दूरी
ट्रोलिंग के बावजूद आकांक्षा चमोला अपने काम पर पूरी तरह फोकस बनाए हुए हैं. वह जल्द ही वेब शो ‘दिल, धोखा और डिजायर’ में एक अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी. यह शो रिश्तों, भरोसे और भावनात्मक उलझनों पर आधारित बताया जा रहा है.
गौरव और आकांक्षा का रिश्ता
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी 2016 में हुई थी. दोनों की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी और वहीं से उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली.गौरव हाल ही में बिग बॉस 19 जीतने के बाद जबरदस्त चर्चा में रहे हैं और उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है. वहीं आकांक्षा हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़ी नजर आती हैं.
Read More: पेड प्रमोशन के आरोपों पर YRF की सफाई, 800 मिसिंग गर्ल्स डेटा से इनकार
आकांक्षा चमोला का करियर
वर्कफ्रंट की बात करें तो आकांक्षा चमोला कई पॉपुलर टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. उन्होंने
संतोषी मां,
ये है आशिकी,
और क्राइम पेट्रोल
जैसे शोज में काम किया है और अपनी एक्टिंग से पहचान बनाई है.
अब वह जल्द ही एक नई वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं, जिसे लेकर उन्होंने यह पोस्ट शेयर किया था.
FAQ
आकांक्षा चमोला क्यों चर्चा में हैं?
Akanksha Chamola का एक कोजी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसको लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.
यह वायरल वीडियो किस मौके का है?
यह वीडियो उनके अपकमिंग वेब शो Dil Dhokha Aur Desire के प्रमोशनल इवेंट का है.
वीडियो में आकांक्षा किसके साथ डांस कर रही हैं?
वह अपने को-एक्टर्स कुंवर अमर और अली हसन के साथ स्टेज पर डांस करती नजर आ रही हैं.
यूजर्स आकांक्षा को क्यों ट्रोल कर रहे हैं?
कुछ लोगों को उनका को-एक्टर्स के साथ नजदीकी डांस पसंद नहीं आया, जिस वजह से उन्होंने आपत्तिजनक और निजी टिप्पणियां कीं.
क्या ट्रोलिंग में उनके पति का भी ज़िक्र हुआ?
हां, कई यूजर्स ने उनके पति Gaurav Khanna को टैग करते हुए टिप्पणियां कीं.
Read More: हजारों समर्थकों की भीड़ से परेशान विजय के पड़ोसी बोले— ‘ऐसे कैसे रह सकता है कोई यहां?’
Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna | akansha chamola
/mayapuri/media/media_files/2026/02/07/gaurav-khanna-2026-02-07-12-42-54.jpeg)