बॉलीवुड अभिनेत्री Preity Zinta ने मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में स्थित अपना एक अपार्टमेंट बेच दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रॉपर्टी लगभग 18.5 करोड़ रुपये में बेची गई है. इस सौदे की जानकारी प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेजों से सामने आई है, जिन्हें रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म CRE Matrix ने रिव्यू किया है.
Read More:
बांद्रा के पाली हिल में स्थित है अपार्टमेंट (Preity Zinta property sale)
/mayapuri/media/post_attachments/images/images/2026/mar/preityzintawestasia-1772637769730_d-559024.png)
यह अपार्टमेंट मुंबई के Bandra इलाके के पाली हिल में स्थित रुस्तमजी परिश्रम (Rustomjee Parishram) बिल्डिंग में है. दस्तावेजों के अनुसार इस अपार्टमेंट का क्षेत्रफल करीब 1,770 वर्ग फुट है. प्रॉपर्टी की बिक्री का रजिस्ट्रेशन 2 मार्च 2026 को आधिकारिक रूप से किया गया.इस अपार्टमेंट को प्रिया नगर और राजीव नगर ने खरीदा है, जो भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक बताए जा रहे हैं. दस्तावेजों के अनुसार इस सौदे के दौरान खरीदारों ने करीब 1.11 करोड़ रुपये स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस भी चुकाई.
चार महीने में दूसरी प्रॉपर्टी बिक्री (Preity Zinta latest news)
दिलचस्प बात यह है कि यह पिछले चार महीनों में प्रीति जिंटा (Preity Zinta Bandra apartment) द्वारा की गई दूसरी प्रॉपर्टी डील है. इससे पहले नवंबर 2025 में भी उन्होंने इसी बिल्डिंग में स्थित एक और अपार्टमेंट बेच दिया था. उस अपार्टमेंट की कीमत 14 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई थी.वह फ्लैट करीब 1,474 वर्ग फुट का था और बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर स्थित था. इस तरह कम समय में दो अपार्टमेंट बेचने के बाद प्रीति जिंटा एक बार फिर रियल एस्टेट से जुड़े सौदों को लेकर चर्चा में आ गई हैं.
रीडेवलपमेंट के बाद मिला था नया फ्लैट
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अपार्टमेंट प्रीति जिंटा को रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत मिला था. पहले यहां उनका पुराना आवासीय भवन था, जिसे डेवलपर ने दोबारा विकसित किया. इस प्रक्रिया के बाद उन्हें नया अपार्टमेंट Permanent Alternate Accommodation के रूप में दिया गया.यह रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट हाउसिंग सोसायटी और डेवलपर Keystone Realtors के बीच हुए समझौते के तहत किया गया था, जो Rustomjee ब्रांड के नाम से काम करता है. इस समझौते को 23 अक्टूबर 2023 को औपचारिक रूप से अंतिम रूप दिया गया था.
भारत और विदेश के बीच समय बिताती हैं प्रीति (Preity Zinta Mumbai property)
प्रीति जिंटा लंबे समय से इस बिल्डिंग में प्रॉपर्टी की मालिक रही हैं. हालांकि इस नए प्रॉपर्टी सौदे को लेकर उन्होंने अभी तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है. अभिनेत्री अक्सर अपने काम और निजी जिंदगी के चलते भारत और विदेश के बीच समय बिताती रहती हैं.
फिल्मों में वापसी की तैयारी
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रीति जिंटा जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं. वह फिल्म Lahore 1947 में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ Sunny Deol मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे.फिल्म का निर्देशन Rajkumar Santoshi कर रहे हैं, जबकि इसे Aamir Khan प्रोड्यूस कर रहे हैं. फैंस को लंबे समय बाद प्रीति जिंटा को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार है.
/mayapuri/media/media_files/2026/03/06/1000091022-2026-03-06-15-13-31.jpg)