Bollywood Weekly News | Deepika Padukone | Alia Bhatt | Ranbir Kapoor | 3 - 9th June 2024 | 5 PM
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की रामायण काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं. वहीं इस समय मुंबई में रामायण की शूटिंग चल रही हैं. इस बीच अब रामायण का वर्किंग टाइटल भी सामने आ चुका हैं.
नितेश तिवारी की रामायण के सेट से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की तस्वीरें लीक हुई थी. इन तस्वीरों ने इंस्टाग्राम पर तबाही मचा दी. यही नहीं तस्वीरें लीक होने के बाद नितेश तिवारी ने शूटिंग के शेड्यूल में फेरबदल करते हुए सेट पर सुरक्षा बढ़ा दी हैं.