Advertisment

अभिरा और अरमान 'ये तीज बड़ी है मस्त मस्त' में फैलाएंगे प्यार का जादू

स्टार प्लस दर्शकों को कई तरह की इमोशंस का एहसास कराने वाले दिलचस्प और अनोखे कंटेंट की पेशकश के लिए जाना जाता है। बता दें कि चैनल के पास एंटरटेनमेंट और सशक्तीकरण दोनों के लिए डिज़ाइन किए गए शो की एक बेहतरीन लाइनअप है...

New Update
अभिरा और अरमान 'ये तीज बड़ी है मस्त मस्त' में फैलाएंगे प्यार का जादू
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

स्टार प्लस दर्शकों को कई तरह की इमोशंस का एहसास कराने वाले दिलचस्प और अनोखे कंटेंट की पेशकश के लिए जाना जाता है। बता दें कि चैनल के पास एंटरटेनमेंट और सशक्तीकरण दोनों के लिए डिज़ाइन किए गए शो की एक बेहतरीन लाइनअप है। इनमें अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, उड़ने की आशा, माटी से बंधी डोर, झनक, दिल को तुमसे प्यार हुआ और ये है चाहतें शामिल हैं, जो जिनकी कहनी फैमिली ड्रामा और रोमांस पर केंद्रित हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

तीज के लिए, स्टार प्लस पर 'ये तीज बड़ी है मस्त मस्त' प्रसारित किया जाएगा। तीज एक ऐसा त्यौहार है जो उत्तर भारत और भारत के अन्य भागों में विवाहित महिलाओं और अविवाहित लड़कियों द्वारा मनाया जाता है। वे अपने पति या होने वाले पति की लंबी उम्र की कामना करने करने के लिए गाती, नाचती, अनुष्ठानों के साथ ही प्रार्थना करती हैं। कहा जाता है कि औरतें और लड़कियां उपवास के साथ मानसून के मौसम का भी स्वागत करती हैं। 'ये तीज बड़ी है मस्त-मस्त' के साथ फैंस अपने पसंदीदा स्टार प्लस के स्टार्स और कपल्स को बॉलीवुड के हिट गानों पर डांस और अनोखे स्किट्स और एक्ट करते हुए भी देख पाएंगे।

टी

'ये तीज बड़ी है मस्त मस्त' के साथ दर्शकों को स्टार प्लस के कलाकारों द्वारा कई तरह के डांस परफॉर्मेंस देखने को मिलेंगे। इनमें से एक परफॉर्मेंस में शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कलाकार समृद्धि शुक्ला (अभिरा) और रोहित पुरोहित (अरमान) भी शामिल होंगे। यह जोड़ी "मनवा लागे" और "लाल इश्क" जैसे रोमांटिक गानों पर परफॉर्म करेगी। दर्शकों के लिए अपनी पसंदीदा जोड़ी को एक साथ डांस करते हुए और प्यार का जादू बिखेरते हुए देखना एक ट्रीट होगा।

trt

स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की समृद्धि शुक्ला उर्फ अभिरा ने शेयर करते हुए कहा है,

"यह अभिरा की पहली तीज है और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूँ। 'ये तीज बड़ी है मस्त मस्त' में स्टार परिवार के सभी कलाकार एक छत के नीचे आ रहे हैं और मैं दर्शकों द्वारा इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूँ। मैं अपने सह-कलाकार रोहित पुरोहित उर्फ अरमान के साथ मनवा लागे, लाल इश्क और तू है तो दिल धड़कता है जैसे गानों पर परफॉर्म करूंगी।  मैं बहुत उत्साहित हूँ;  जोश हाई है...  बने रहें!"

y

5 अगस्त से 9 अगस्त तक शाम 6.30 बजे स्टार प्लस पर देखिए 'ये तीज बड़ी है मस्त-मस्त'!

ReadMore

फैंस ने शिखर पहारिया और जान्हवी कपूर को हैशटैग दिया 'जान्हवर'

संसद में अमिताभ के नाम पर भड़कीं जया,फैन्स ने कहा 'फिर इस्तेमाल क्यों'

अक्षय की फिल्म वेलकम टू द जंगल में 22 किलो का कॉस्ट्यूम पहनेंगे जैकी

सीमित बजट के साथ ऋषि ने भेजा था रणबीर को अमेरिका,$2 में करते थे गुज़ारा

Advertisment
Latest Stories