Advertisment

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: क्या नोइना छोड़ देंगी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’?

टेलीविज़न: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: बरखा बिष्ट का किरदार नोइना चर्चा का केंद्र बना हुआ था. लेकिन अब एक्ट्रेस के शो छोड़ने की चर्चाओं ने दर्शकों को हैरान कर दिया है.

New Update
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) का दूसरा सीजन इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और ड्रामा के कारण सुर्खियों में है. शो में जहां एक तरफ तुलसी (स्मृति ईरानी) और मिहिर (अमर उपाध्याय) की प्रेम कहानी ने फैंस का दिल जीता, वहीं दूसरी तरफ बरखा बिष्ट (Barkha Bisht) का किरदार नोइना चर्चा का केंद्र बना हुआ था. लेकिन अब एक्ट्रेस के शो छोड़ने की चर्चाओं ने दर्शकों को हैरान कर दिया है.

Advertisment

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Episode: मिहिर और तुलसी का हुआ तलाक, शो में आएगा नया ट्विस्ट

नोइना की कहानी का खुलासा और होली एपिसोड का धमाका

शो के हालिया एपिसोड्स में मिहिर ने नोइना की सारी करतूतों का पर्दाफाश कर दिया. दरअसल, नोइना ने मिहिर के साथ फिजिकली इंटीमेट होने का झूठा दावा किया था, जिसके चलते मिहिर और तुलसी की शादी में दरार आई और उनका तलाक तक हो गया. 5 मार्च के होली स्पेशल एपिसोड में मिहिर ने अपने पूरे परिवार के सामने एक फुटेज पेश किया, जिसमें साफ हो गया कि नोइना और मिहिर के बीच कुछ नहीं हुआ था और नोइना ने झूठ बोलकर तुलसी की जिंदगी तबाह कर दी थी.  इस वीडियो में मिहिर ने नोइना को बताया कि उसके पास एक सरप्राइज है और वह सबको मेन हॉल में बुला लेता है. जैसे ही मिहिर छह साल पुराना वीडियो दिखाता है जिसमें वे दोनों साथ नजर आ रहे हैं, नोइना के होश उड़ जाते हैं. वह वीडियो बंद करने की गुहार लगाती है, लेकिन मिहिर उसे बंद करने से इनकार कर देता है और कहता है कि सबको यह देखना चाहिए. इसके बाद मिहिर ने नोइना को घर से बाहर जाने का आदेश दे दिया.

ICC T20 World Cup: वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई

क्या बरखा बिष्ट कर रही हैं शो से विदा? (Barkha Bisht Quitting Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2?)

जैसे ही यह ट्रैक समाप्त हुआ, वैसे ही अटकलें तेज हो गईं कि अब बरखा बिष्ट का शो में रहना संभव नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोइना का एक्सपोज़र ट्रैक खत्म होने के साथ ही एक्ट्रेस की शो में भूमिका भी समाप्त हो सकती है. बरखा बिष्ट क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2  में अब नजर नहीं आएंगी, ऐसा माना जा रहा है.

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

इंस्टाग्राम पोस्ट ने बढ़ाई अटकलों की आंच

वहीं एक्ट्रेस बरखा बिष्ट ने अपनी 'क्योंकि' की फीमेल को-स्टार्स, रितु चौधरी सेठ (शोभा), तनीषा मेहता (वृंदा), शगुन शर्मा (परी), लकी मेहता (सुचित्रा), और अदिति सनवाल (मिताली) के साथ एक पोस्ट शेयर किया, जिससे अफवाहें और तेज़ हो गईं कि वह शायद शो छोड़ने का इशारा कर रही हैं.  इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए बरखा ने लिखा, "परिवार... हमारे शो को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद... ब्लेस्ड!!" हालांकि मेकर्स या एक्ट्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन शो के ट्रैक और उनके भावुक पोस्ट को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि बरखा बिष्ट का सफर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में समाप्त हो गया है.

फैंस ने दी प्रतिक्रिया

इस पोस्ट ने तुरंत फैंस का ध्यान खींचा, कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में पूछा कि क्या एक्ट्रेस शो को अलविदा कह रही हैं. कुछ दर्शकों ने तो यह भी अंदाज़ा लगाया कि दिल को छू लेने वाला कैप्शन और अपने को-स्टार्स के साथ ग्रुप फोटोज़ कहानी में उनके कैरेक्टर के सफ़र के खत्म होने का इशारा दे सकते हैं. एक यूज़र ने कमेंट किया, "नोइना से बहुत नफ़रत थी, लेकिन आपकी एक्टिंग और कॉस्ट्यूम पसंद आए." दूसरे ने लिखा, "नोइना और उनकी खूबसूरत साड़ियों की याद आएगी. आप नोइना के तौर पर बहुत अच्छी थीं. हम आपको याद करेंगे".

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. बरखा बिष्ट कौन हैं? (Who is Barkha Bisht?)

Barkha Bisht एक लोकप्रिय भारतीय टीवी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया है। हाल ही में वह शो Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में नजर आ रही हैं.

2. बरखा बिष्ट ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में कौन-सा किरदार निभा रही हैं? (Which role does Barkha Bisht play in ‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2’?)

इस शो में बरखा बिष्ट ‘नोइना’ (Noina) का किरदार निभा रही हैं, जो कहानी में एक अहम और काफी विवादित भूमिका निभाता है.

3. क्या बरखा बिष्ट शो छोड़ रही हैं? (Is Barkha Bisht quitting the show?)

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उनका किरदार जल्द खत्म हो सकता है या शो में उनके ट्रैक में बदलाव हो सकता है, लेकिन इस बारे में मेकर्स या अभिनेत्री की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

4. शो में नोइना का किरदार इतना चर्चा में क्यों है? (Why is Noina’s character trending among viewers?)

नोइना का किरदार कहानी में तुलसी और मिहिर के रिश्ते के बीच बड़ा ट्विस्ट लेकर आया है, जिसकी वजह से दर्शकों के बीच यह किरदार काफी चर्चा में रहा.

5. ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ किसने बनाया है? (Who produced ‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2’?)

इस पॉपुलर टीवी शो को प्रसिद्ध निर्माता Ekta Kapoor ने प्रोड्यूस किया है.

Tags : Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Starcast | Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Season 2 Tulsi 

Advertisment
Latest Stories