/mayapuri/media/media_files/2026/02/25/zxcx-2026-02-25-11-40-49.jpeg)
ज़ी टीवी का शो ‘जाने अनजाने हम मिले’, जिसमें भरत अहलावत (राघव) और आयुषी खुराना (रीत) नजर आ रहे हैं, अब कहानी में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ लेकर आ रहा है। जानी-मानी एक्ट्रेस जयती भाटिया की दमदार वापसी के साथ शो में ड्रामा और सस्पेंस दोनों और बढ़ने वाले हैं। दर्शकों ने पहले उनके शारदा वाले किरदार को खूब पसंद किया था, और अब वो बिल्कुल नए अंदाज़ में लौट रही हैं। इस बार जयती भाटिया शो में शालिनी बत्रा नाम का नया किरदार निभाती नजर आएंगी, जो अपने साथ कई सवाल और राज़ लेकर आई है। (Jaane Anjaane Hum Mile twist update)
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMjM4NjQxYzYtOTRkZS00YWY2LWI3M2EtZjAyZTVkNzUyMTFmXkEyXkFqcGc@._V1_FMjpg_UX1000_-558387.jpg)
शालिनी के किरदार को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबर्दस्त उत्सुकता बनी हुई है। अपने नए रोल के बारे में जयती भाटिया कहती हैं, “फिलहाल शालिनी बत्रा का किरदार धीरे-धीरे सामने आ रहा है। मुझे खुद भी नहीं पता कि वो पॉजिटिव है या नेगेटिव। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, शालिनी का किरदार और खुलकर सामने आएगा। इतना जरूर पता है कि वो लंदन से लौटी है और एक एनजीओ और आश्रम चलाती है, जहां वो जरूरतमंद बच्चों का खयाल रखती है। शालिनी की अपनी एक कहानी जरूर है और समय के साथ ये भी पता चलेगा कि शारदा और शालिनी एक ही हैं या नहीं। यही बात इसे और दिलचस्प बनाती है।” (Jayati Bhatia comeback Zee TV show)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/25/xcv-2026-02-25-11-18-19.jpeg)
कुछ हफ्तों के ब्रेक के बाद सेट पर लौटना जयती भाटिया के लिए भी बेहद खास रहा। अपनी टीम के साथ जुड़ाव को लेकर जयती भाटिया कहती हैं, “मुझे अपनी पूरी टीम की बहुत याद आ रही थी। वो लगातार मेरे संपर्क में थे और बार-बार पूछते थे कि मैं कब लौटूंगी। जब मैंने भरत यानी राघव को बताया कि मैं जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाली हूं, तो वो तुरंत बोले, ‘ओह, मेरी आंटी वापस आ गई!’ उनकी खुशी साफ महसूस हो रही थी। मैं खुद भी उतनी ही उत्साहित थी और बेसब्री से इंतज़ार कर रही थी कि मेरा किरदार कहानी में कब वापस आएगा।” (Bharat Ahlawat Ayushi Khurana show update)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/25/nm-2026-02-25-11-18-30.jpeg)
Also Read:“मैंने दिल से खेला, लेकिन कुछ लोगों ने दोगला खेल खेला” – Dimpal Singh
अब शालिनी की रहस्यमयी एंट्री ने कहानी को और दिलचस्प बना दिया है। ये देखना रोमांचक होगा कि वो रीत और राघव की जिंदगी में सुकून लेकर आएगी या फिर शारदा की तरह एक बार फिर उनकी दुनिया में तूफान खड़ा करेगी।
आगे क्या होगा, जानने के लिए देखते रहिए ‘जाने अनजाने हम मिले’, रोज रात 10:30 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर।
FAQ
Q1. Jaane Anjaane Hum Mile में क्या नया ट्विस्ट आने वाला है?
शो में एक बड़ा ड्रामा और सस्पेंस से भरा मोड़ आने वाला है।
Q2. शो में Jayati Bhatia की क्या भूमिका है?
वह शालिनी बत्रा नाम का नया किरदार निभाती नजर आएंगी।
Q3. जयती भाटिया की वापसी क्यों खास है?
क्योंकि उनके पिछले किरदार शारदा को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
Q4. शो के मुख्य कलाकार कौन हैं?
शो में भरत अहलावत और आयुषी खुराना मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Q5. शालिनी बत्रा का किरदार क्या खास लाएगा?
यह किरदार अपने साथ कई राज़ और सवाल लेकर आएगा।
TV Serial | Hindi TV drama | Bharat Ahlawwat | Indian television not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)