/mayapuri/media/media_files/2026/02/14/zcx-2026-02-14-14-51-19.jpeg)
ज़ी टीवी का शो ‘जाने अनजाने हम मिले’, जिसमें भरत अहलावत राघव और आयुषी खुराना रीत के किरदार में नजर आ रहे हैं, प्यार और रिश्तों को सादगी से दिखाने के लिए दर्शकों से खूब सराहना पा रहा है। जहां राघव का किरदार गुस्से और बीते हुए दर्द से जूझता दिखता है, वहीं रीत ठहराव वाली, समझदार और सच्चे रिश्तों पर भरोसा करने वाली है। वैलेंटाइन वीक जहां साथ और अपनापन मनाने का मौका देता है, वहीं आयुषी खुराना ने बताया कि रीत का किरदार निभाते हुए उन्होंने प्यार को नए नजरिए से समझा और ये सीख उनकी असल जिंदगी में पति सूरज कक्कड़ के साथ रिश्ते में भी झलकती है।
/bollyy/media/post_attachments/sites/default/files/styles/smartcrop_800x800/public/images/tv-images/2024/11/08/q67.jpg?itok=zevgDXTt?itok=zevgDXTt)
आयुषी खुराना ने कहा कि रीत को निभाते हुए उन्हें प्यार का असली मतलब समझ में आया। उन्होंने बताया, “शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ ऑन एयर होने के सिर्फ एक महीने में ही मेरी शादी मेरे पार्टनर सूरज से हो गई थी। सब कुछ जैसे सपना-सा लग रहा था। स्क्रीन पर रीत जिन हालात से गुजर रही थी, वैसे ही जज़्बात मैं अपनी असल जिंदगी में भी महसूस कर रही थी। रीत को निभाते हुए मुझे समझ आया कि प्यार सिर्फ बड़े-बड़े सरप्राइज या दिखावे का नाम नहीं है, बल्कि सब्र, समझदारी, थोड़ा समझौता और हर दिन अपने पार्टनर का साथ देने का नाम है।”
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/14/xcv-2026-02-14-13-26-00.jpeg)
एक्ट्रेस ने आगे कहा, “रीत हर हाल में अपने परिवार को सबसे पहले रखती है, और कहीं न कहीं ये बात मेरे साथ भी रह गई। इससे मैंने अपने रिश्तों को और ज्यादा अहमियत देना सीखा और प्यार और शादी पर मेरा भरोसा और मजबूत हुआ।”
Also Read:Triptii Dimri ने O Romeo में सॉफ्ट गर्ल की इमेज छोड़ी, एक्शन सीन करके अपनी जगह बनाई
‘जाने अनजाने हम मिले’ की बात करें तो इस समय कहानी में दिखाया जा रहा है कि रीत कई कोशिशों के बावजूद उन्नति की शादी नहीं रुकवा पाई, क्योंकि वो विक्रांत का असली चेहरा सामने नहीं ला सकी। रीत अपने भाई ध्रुव को भी ये समझाने में कामयाब नहीं हो पाई कि कृति उसके लिए सही जीवनसाथी नहीं है। वहीं रीत और राघव जल्द ही मां-बाप बनने वाले हैं, लेकिन हाल की घटनाओं ने उनकी जिंदगी में और उथल-पुथल बढ़ा दी है।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/14/cvb-2026-02-14-13-26-19.jpeg)
‘जाने अनजाने हम मिले’ का सारा ड्रामा देखिए रोज रात 10:30 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर!
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)