Bollywood Latest News | Janhvi Kapoor | Ananya Pandey | Kajal Aggarwal | Salman | 9 Sep 2025 | 5 Pm
1)- बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सबका अटेंशन ग्रैब कर लिया है। जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी दुल्हन के अवतार में तस्वीरें शेयर कर दी हैं। जान्हवी कपूर का इंडियन ब्राइडल लुक देख फैंस भी चौंक गए हैं। पिंक कलर का दुपट्टा और मल्टी कलर का ब्राइडल लहंगा में वो बेहद खूबसूरत लग रही है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘कुछ मोमेंट्स आपके साथ रहते हैं। इसलिए नहीं कि उनका मतलब क्या है, बल्कि वो आपको कैसा महसूस करवाते हैं।’ अब ये देखकर लोगों को लगने लगा है कि जान्हवी रियल लाइफ में दुल्हन बन गई हैं।
2)- साउथ की फेमस एक्ट्रेस और ‘सिंघम’ फेम काजल अग्रवाल अचानक से चर्चाओं में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की मौत की अफवाहें तेजी से वायरल हो गईं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि काजल अग्रवाल का सड़क हादसा में निधन हो गया है। इससे उनके फैंस के बीच भी सनसनी मच गई। अब ‘सिंघम’ एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
3)- सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और ‘द ट्रेटर्स’ फेम अपूर्वा मखीजा एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई हैं। एक अनाउंसमेंट की वजह से अपूर्वा सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दिलजीत दोसांझ और जाकिर खान के नक्शे-कदम पर चलते हुए इंफ्लुएंसर ने इंडिया टूर की अनाउंसमेंट कर दी है। अब इंस्टाग्राम पर उनके इंडिया टूर की पोस्ट काफी वायरल हो रही है जिसके कमेंट सेक्शन में यूजर्स कमेंट में उनका मजाक उदा रहे है और उन्हें कलेशी औरत बोल रहे है.
4)- 'दबंग' की रिलीज को 15 साल पूरे होने वाले हैं। इस फिल्म में अरबाज खान भी अहम किरदार में थे और उनकी पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा ने 'मुन्नी बदनाम हुई' में जबरदस्त डांस किया था। उनकी मौजूदगी में ये गाना सुपर-डुपरहिट हुआ था। हाल ही में अभिनव कश्यप ने खुलासा किया कि उस समय अरबाज अपनी पत्नी मलाइका का आइटम नंबर करने को लेकर हिचकिचा रहे थे और सलमान को उनके पहनावे को लेकर खासी आपत्ति थी। और वो एक रूढ़िवादी मुस्लिम है.
5)- जाने-माने गायक मीका सिंह ने 8 सितंबर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भोपाल में उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों की मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मुख्यमंत्री मोहन ने हाल ही में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर मीका के साथ 2 तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें दोनों बातचीत करते दिख रहे हैं। आपको बता दे मीका ने मध्य प्रदेश में चलाए जा रहे नशामुक्ति कार्यक्रम के सम्बन्ध में मुलाकात करी थी.
6)- बॉलीवुड के खिलाडी कुमार अपने बर्थडे के खास मौके पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में उनकी भूल भुलैया से लेकर वक्त हमारा है, मोहरा, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी जैसी फिल्मों से उनके पुराने लुक हैं और साथ ही ब्लैक रंग के सूट में अक्की की लेटेस्ट फोटो है, जिसमें वह हमेशा की तरह काफी हैंडसम लग रहे हैं।इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में इमोशनल नोट भी लिखा है.
7)- फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान में भाईजान के साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इस बीच फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी सामने आ रही हैं कि चित्रांगदा सिंह सलमान खान के साथ लेह, लद्दाख में फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के नवीनतम शेड्यूल की शूटिंग में शामिल हो गई हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, लेह का शेड्यूल लगभग दस दिनों तक चलने की उम्मीद है और इसे फिल्मांकन के सबसे महत्वपूर्ण चरणों में से एक माना जा रहा है.
8)- बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म बागी 4 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही हैं. लकिन अब लोग इस फिल्म को भी रामके बता रहे है. बागी 4 साल 2013 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'अइथु अइथु अइथु' की रीमेक है. लोग ऐसा दावा कर रहे है की दोनों हे फिल्मो की कहानी लगभग समे है.
9)- अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' को 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। अब 'केसरी चैप्टर 2' अपने टेलीविजन प्रीमियर के लिए तैयार है। 'केसरी चैप्टर 2' का टीवी पर प्रीमियर 13 सितंबर, 2025 को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर होगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे जैसे कलाकार नज़र आये थे. आपको बता दे फिल्म जलिअवाला बाघ हत्याकांड के सच पर आधारित है.
10)- पिछले कुछ समय से शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा विवादों में हैं। उन पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। अब इस मामले में उन्हें आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने समन भेजा है। शुरुआत में दोनों को 10 सितंबर को जांच अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन राज ने पेशी के लिए और समय मांगा था। अब राज को 15 सितंबर को पूछताछ के लिए EOW के सामने पेश होना होगा।
Read More
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Tags : akshay kumar | Ranbir Kapoor | Aamir Khan | Shruti Haasan | Disha Patani | Kriti Sanon | Salman Khan | ranveer singh | alia bhatt | kiara advani | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Priyanka Chopra | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | bollywood gossips