Advertisment

Bollywood Latest News | Kareena Kapoor | Urvashi Rautela | Diana penty | 14th Jan 2025 | 5 Pm

उर्वशी रौतेला एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वो नंदमुरी बालकृष्णा के साथ एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। एक वायरल वीडियो में बालकृष्णा बार-बार उर्वशी का हाथ पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood Latest News | Kareena Kapoor | Urvashi Rautela | Diana penty | 14th Jan 2025 | 5 Pm

उर्वशी रौतेला एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वो नंदमुरी बालकृष्णा के साथ एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। एक वायरल वीडियो में बालकृष्णा बार-बार उर्वशी का हाथ पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि उर्वशी मुस्कुराते हुए इसे नजरअंदाज कर रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों ने बालकृष्णा की नीयत पर सवाल उठाए हैं, साथ ही उनके उम्र को लेकर भी कमेंट किये है। अब ये वीडियो वायरल हो गया है और सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अवनीत कौर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शानदार तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह रेड बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. लाइट मेकअप और बालों को स्टाइलिश नॉट में बांधकर अवनीत ने अपने लुक को बेहद क्लासी और ग्लैमरस बनाया. वही फैंस उनकी खूबसूरती और हॉटनेस पर फिदा हो गए हैं और अवनीत ने अपनी स्टाइल और लुक से एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया है.

डिज़ाइनर मसाबा गुप्ता और अभिनेता सत्यदीप मिश्रा ने अपनी बेटी का नाम 'मातारा' रखा है और उसकी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। मसाबा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कलाई पर 'मातारा' नाम वाला ब्रेसलेट पहनकर बेटी के नन्हे हाथ की फोटो पोस्ट की। उन्होंने बताया कि 'मातारा' 9 हिंदू देवियों की दिव्य शक्तियों का प्रतीक है, जो शक्ति और बुद्धिमानी को दर्शाता है। इस खुशहाल पल में दोनों को ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं।

एक्ट्रेस डायना पेंटी ने अपनी फिल्म आज़ाद की स्क्रीनिंग में जबरदस्त ग्लैमर का तड़का लगाया। ब्लैक शॉर्ट ड्रेस और लेपर्ड प्रिंट कोट में उनका स्टाइलिश लुक देखते ही बन रहा था। खुले बाल, मिनिमल मेकअप और कॉन्फिडेंस से भरी उनकी अदाएं सबका दिल जीत ले गईं। डायना का ये लुक न सिर्फ ट्रेंड्स के हिसाब से परफेक्ट था, बल्कि ये भी दिखा रहा था कि वो फैशन की असली क्वीन हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। साल 2023 में फ्लॉप फिल्म 'UT 69' के बाद अब कुंद्रा पंजाबी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी पहली पंजाबी फिल्म 'मेहर' का ऐलान हो चुका है। लोहड़ी पर फिल्म का खास वीडियो रिलीज किया गया, जिसमें ऑस्कर ट्रॉफी की झलक भी है। गीता बसरा और बनिंदर बनी जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

भोजपुरी स्टार मोनालिसा ने एक बार फिर अपने हॉट अंदाज़ से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। हाल ही में रांची के एक इवेंट में उन्होंने गजब का चमचमाता आउटफिट पहना, जिसमें उनकी खूबसूरती ने सबका ध्यान खींच लिया। मोनालिसा ने इस इवेंट की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका सिजलिंग लुक फैंस को दीवाना बना रहा है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, और फैंस उनके स्टाइल और हॉटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। मोनालिसा का ये अंदाज़ वाकई शानदार है!

रणबीर कपूर और करीना कपूर के कजिन, एक्टर आदर जैन ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी से गोवा के खूबसूरत समंदर किनारे शादी कर ली है। 12 जनवरी को हुई इस क्रिश्चियन वेडिंग में सिर्फ परिवार और खास दोस्त शामिल हुए। सोशल मीडिया पर कपल ने फोटोज और वीडियोज शेयर किए, जिनमें उनका लिपलॉक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैंस इस जोड़ी पर प्यार बरसा रहे हैं। शादी के दौरान मेहमानों ने भी जमकर मस्ती की और इस मौके को खास बनाया।

साउथ के उभरते स्टार देवदत्त रॉय का क्रेज इन दिनों खूब बढ़ रहा है। मॉडलिंग से फिल्मों में एंट्री करने वाले देवदत्त ने अपनी अगली एक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक, उन्होंने इस फिल्म के लिए बड़े सितारों से ज्यादा फीस ली है, जो उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी का सबूत है। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद और अन्य लोकेशन पर होगी और 2025 तक पूरी होने की उम्मीद है। हाल ही में उनका वायरल लुक भी फैंस के बीच चर्चा में है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने अपनी पहली फिल्म *कहो ना प्यार है* के 25 साल पूरे होने पर अपने 27 साल पुराने नोट्स इंस्टाग्राम पर साझा किए। इन नोट्स में उन्होंने अपनी एक्टिंग की तैयारी और फिल्म से जुड़े अनुभव लिखे थे। ऋतिक ने लिखा, "जिंदगी सिर्फ एक बार मिलती है, इसे बर्बाद मत करो। छोटी असफलताओं की फिक्र छोड़कर आगे बढ़ो।" साथ ही, उन्होंने कहा, "जो करना है, अपने तरीके से करो, क्योंकि वही सही है।" ये नोट्स खुद को प्रेरित करने की शानदार झलक देते हैं।

बिग बॉस फेम माहिरा शर्मा हमेशा अपने सिजलिंग लुक्स से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक इवेंट में माहीरा ने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में एंट्री की, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। उनका ग्लैमरस अंदाज देख फैंस दीवाने हो गए। किसी ने कहा, "उनकी अदाओं से नजरें हटाना मुश्किल है," तो किसी ने उनकी स्टाइल की तारीफ की। माहीरा का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Read More

करण जौहर ने बताया किसे कर रहे डेट, कहा- ‘क्या नहीं है पसंद करने लायक’

धोबी घाट के दौरान किरण राव ने आमिर को किया था 'टॉर्चर'?

हिना खान ने बताया क्यों 2024 बना उनके लिए 'जीवन भर का अनुभव

कार्तिक आर्यन ने 10 साल बाद पूरा किया इंजीनियरिंग डिग्री का सपना

Advertisment
Latest Stories