Advertisment

Bollywood Latest News | Kareena Kapoor | Urvashi Rautela | Shahid kapoor | 27th Jan 2025 | 5 Pm

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood Latest News | Kareena Kapoor | Urvashi Rautela | Shahid kapoor | 27th Jan 2025 | 5 Pm

सोनू निगम ने हाल ही में 2025 के पद्म पुरस्कारों के बाद एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने संगीत जगत के कुछ महान कलाकारों को सम्मान न मिलने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, मोहम्मद रफी साहब को केवल पद्म श्री मिला, जबकि किशोर कुमार जी को भी कोई सम्मान नहीं मिला।" सोनू ने आगे कहा, "आजकल मरने के बाद सम्मान दिए जा रहे हैं, लेकिन जीवित दिग्गजों को भी पहचान मिलनी चाहिए। अलका याग्निक, श्रेया घोषाल और सुनिधि चौहान जैसे कलाकारों को भी अभी तक कोई सम्मान नहीं मिला है।

सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद करीना कपूर पर उठे सवालों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया। कुछ लोग तो इस घटना के लिए करीना को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। अब ट्विंकल खन्ना ने इस पर कड़ा जवाब दिया है। ट्विंकल ने अपने कॉलम में लिखा कि समाज में हर छोटी-बड़ी बात के लिए महिलाओं और पत्नियों को दोष दिया जाता है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "जब भी कोई मुश्किल हो, बीवी को ही दोषी ठहराना आसान है।" ट्विंकल ने इसे समाज की सोच पर बड़ा सवाल बताया।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने दुबई के ग्लोबल विलेज में अपनी धांसू परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें SRK अपने आइकॉनिक गाने 'छैंय्या छैंय्या' पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। इस स्पेशल इवेंट में शाहरुख की करिजमा और एनर्जी देखकर हजारों फैंस झूम उठे। वही वीडियो में उनके पुराने अंदाज की झलक ने लोगों को नॉस्टैल्जिक कर दिया।

उर्वशी रौतेला की मां हाल ही में बीमार हो गई हैं और एक्ट्रेस ने हाल ही में हॉस्पिटल से उनकी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे सीरियस हालत में नजर आ रही हैं। इस दौरान उर्वशी मां को गले लगाते हुए भी दिखाई दीं। फोटो में उर्वशी ने ब्लैक गॉगल्स के साथ इमोशनल मैसेज लिखा, "प्लीज मां के लिए दुआ करिए।" हालांकि, इस तस्वीर के बाद उर्वशी को ट्रोल भी किया गया, और सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'बदनाम' का पोस्टर और रिलीज़ डेट का खुलासा किया है. ये फिल्म 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. जैस्मिन और जय रंधावा की जोड़ी पोस्टर में नजर आ रही है, जो इस एक्शन, ड्रामा और रोमांच से भरपूर फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे. पोस्टर में जय रंधावा का दमदार लुक और जैस्मिन का सशक्त अंदाज देखने को मिल रहा है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हर दिन देश-विदेश से हजारों लोग गंगा में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने सबको चौंका दिया। रेमो ने काले कपड़े पहनकर, चेहरा ढक कर पहचान छिपाई और बिना किसी सिक्योरिटी के आम श्रद्धालुओं के बीच से होते हुए गंगा स्नान किया। उन्होंने इस खास अनुभव का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म देवा को आखिरकार सेंसर बोर्ड से U/A सर्टिफिकेट मिल गया है, लेकिन इसे पाने के लिए तीन बड़े बदलाव किए गए। फिल्म के लिप-लॉक सीन को 6 सेकंड तक छोटा किया गया, इंडीसेंट इशारे को सूटेबल बना दिया गया, और गाली-गलौज को माइल्ड लैंग्वेज में बदलकर सबटाइटल्स भी अपडेट किए गए। इन बदलावों का मकसद फिल्म को सभी उम्र के दर्शकों के लिए सूटेबल बनाना था। बता दें की 'देवा' 31 दिसंबर को रिलीज़ होगी।

बंगाल त्रासदी पर बेस्ड फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर' का टीजर निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज़ कर दिया है। इस टीजर में मिथुन चक्रवर्ती का दमदार लुक सामने आया है, जहां वह जली हुई जीभ से भारत के संविधान का पाठ करते नजर आते हैं. यह फिल्म बंगाल की त्रासदी और हिंदू नरसंहार पर बेस्ड है, जिसे अग्निहोत्री ने एक इम्पोर्टेन्ट हिस्टोरिकल चैप्टर के रूप में पेश किया है।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा ने एक बार फिर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से फैंस का दिल जीत लिया है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह स्विमिंग पूल के किनारे ब्लू प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट में बेहद खूबसूरत और हॉट नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में मोनालिसा ने लाइट मेकअप किया हुआ है और व्हाइट स्नीकर्स ने उनके लुक को और स्टाइलिश बना दिया है. जिन्हें देखकर फैंस उनकी तारीफ करते बिलकुल नहीं थक रहे हैं.

भारत सरकार ने फिल्म निर्देशक और अभिनेता शेखर कपूर को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा है, जो देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान का प्रतीक है। शेखर कपूर की मशहूर फिल्में जैसे 'बैंडिट क्वीन', 'मिस्टर इंडिया' और 'मासूम' ने बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है और शेखर कपूर ने इस सम्मान पर खुशी ज़ाहिर की। सोशल मीडिया पर उन्होंने भारत सरकार और अपने फैंस का धन्यवाद किया, साथ ही इसे अपने जीवन का एक भाग्यशाली पल बताया।

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories