Bollywood Latest News | Katrina kaif | Disha Patani | Palak Tiwari | Sonakshi | 21st June 2024 |5 PM

author-image
By Mayapuri Cut
Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

Bollywood Latest News | Katrina kaif | Disha Patani | Palak Tiwari | Sonakshi | 21st June 2024 |5 PM

सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर चल रहीं कलह को बीती शाम शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने जहीर इकबाल से मिलकर खत्म कर दिया है। दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा को पत्नी पूनम सिन्हा के साथ जहीर इकबाल के घर से निकलते देखा गया. जहां शत्रुघ्न सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ पैपराजी के लिए रुककर पोज भी दिया. साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा अपने मजाकिया अंदाज में पैप्स को 'खामोश' भी कहते दिखाई दे रहे हैं.
दिशा पाटनी को बीती शाम मुंबई में एक इवेंट में स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने अपने ग्लैमरस लुक का ऐसा जादू दिखाया की हर कोई देखता रह गया. इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक कलर की मिनी ड्रेस पहन इवेंट का हिस्सा बनी थीं, साथ ही दिशा पाटनी ने ग्लोसी मेकअप और बालों को ओपन लुक से कंप्लीट किया था.
रामानंद सागर के पोते अमृत सागर ने रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायाण' को लेकर अपना रिएक्शन दिया है. उनका कहना है की मुझे लगता है कि रामायण हर किसी को बनानी चाहिए, क्यों नहीं? रामायण पर किसी का कॉपीराइट नहीं है. वही फैंस इस मच अवेटेड फिल्म रामायण का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है.
बीती शाम एक्ट्रेस पलक तिवारी ने एक रेड हॉट ड्रेस में अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है, इन फोटोज में पलक एलीवेटर के अंदर सेक्सी पोसेस देती नज़र आरही है, और उनकी रेड शार्ट ड्रेस भी बेहद खूबसूरत लग रही है, वही पलक की ये फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही छा गयी है।
फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के दूसरे पार्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आरही है, दरसक एक्टर फरहान अख्तर ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि यह फिल्म बने। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही अपने शीर्षक में दोबारा वर्ड का यूज़ किया है, तो हमें पार्ट 2 को क्या कहना चाहिए? हमारे पास कहानी तो है लेकिन टाइटल नहीं है और इसलिए हम फिलहाल अटके हुए हैं।
सलमान खान ने एक स्क्रिप्ट के लिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर एटली के साथ हाथ मिला लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान को एटली का आईडिया पसंद आया है और अब दबंग खान उन्हें एक महीने के भीतर स्क्रिप्ट सुनाएंगे। केवल इतना ही नहीं अगले साल 2025 की शुरुआत में फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। बता दे की सलमान और एटली एक फीचर फिल्म पर काम कर रहे हैं।
एक्टर अनुपम खेर के ऑफिस में चोरी हो गई है। इसकी जानकारी खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो के जरिए दी है। अनुपम खेर ने बताया कि चोर उनकी एक फिल्म के निगेटिव और उनका पैसों का सेफ तक चुराकर ले गए हैं। अनुपम खेर के इस वीडियो पर अब लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।
हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म मडगांव एक्सप्रेस को लेकर एक नया अपडेट सामने आरहा है, दरअसल निर्माता रितेश सिधवानी ने 'मडगांव एक्सप्रेस' के सीक्वल के बारे में अपडेट दिया है। रितेश ने कहा की 'मडगांव एक्सप्रेस' की दूसरा पार्ट आएगा, लेकिन आप कुणाल के बयान का इंतजार करें।
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'ककुड़ा' की रिलीज डेट से फाइनली पर्दा उठ गया है और इसका पहला पोस्टर भी सामने आ गया है। बता दें कि 'ककुड़ा' सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर 12 जुलाई, 2024 को दस्तक देगी। सोनाक्षी के अलावा रितेश देशमुख और साकिब सलीम भी इस फिल्म में नजर आएंगे और पहले पोस्टर में सभी सितारों की झलक दिख रही है।

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

#bollywood news in hindi #bollywood news #bollywood gossips #bollywood latest news today #Disha Patani #Sonakshi Sinha #Salman Khan #Palak Tiwari #bollywood #Ranbir Kapoor #Mayapuri Cut #Katrina Kaif #Anupam Kher #Hrithik Roshan #Shatrughan Sinha #bollywood latest news #Farhan Akhtar #abhay deol #today breaking news #Bollywood Latest News | Katrina kaif | Disha Patani | Palak Tiwari | Sonakshi | 21st June 2024 |5 PM #zindagi na milegi dobara
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe