Advertisment

Bollywood Latest News | Nora Fatehi | Priyanka Chopra | Hrithik | Rasha Thadani | 10 Jan 2025 | 5 Pm

ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली अब एक और बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में हैं। वह सुपरस्टार महेश बाबू के साथ अपनी 1,000 करोड़ की फिल्म 'SSMB29' पर काम कर रहे हैं

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood Latest News | Nora Fatehi | Priyanka Chopra | Hrithik | Rasha Thadani | 10 Jan 2025 | 5 Pm

ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली अब एक और बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में हैं। वह सुपरस्टार महेश बाबू के साथ अपनी 1,000 करोड़ की फिल्म 'SSMB29' पर काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी। लेकिन असली धमाका इसके बाद होगा, जब राजामौली अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' पर काम शुरू करेंगे। उन्होंने ठान लिया है कि इसे पर्दे पर लाकर ही दम लेंगे। अब उनकी ये योजना सुनकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है!

इम्तियाज अली ने 'अमर सिंह चमकीला' की जबरदस्त सफलता के बाद अब एक रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज ओ साथी रे' पर काम शुरू कर दिया है। इसमें अर्जुन रामपाल और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस सीरीज का निर्देशन इम्तियाज के भाई साजिद अली कर रहे हैं। कहानी खुद इम्तियाज ने लिखी है और इसे उनके बैनर विंडो सीट फिल्म्स के अंडर प्रोड्यूस किया जा रहा है। वही अर्जुन और अदिति की जोड़ी पहली बार धमाल मचाने आ रही है!

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म *'मिसेज'* को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म सुपरहिट मलयालम मूवी 'द ग्रेट इंडियन किचन' की रीमेक है। 'मिसेज' का जलवा पाम स्प्रिंग्स, हवाई, मेलबर्न, गोवा और टालिन ब्लैक नाइट्स जैसे बड़े फिल्म फेस्टिवल्स में दिख चुका है। अब पहली बार सान्या का लुक सामने आया है। खास बात ये है कि ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ZEE5 पर रिलीज होगी। हालाँकि इसकी रिलीज डेट का इंतजार है!

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अपनी पहली फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ अब उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में है। खबरें हैं कि राशा क्रिकेटर गौतम यादव को डेट कर रही हैं। अफवाहें तब शुरू हुईं, जब गौतम ने राशा को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया और उनकी तस्वीरों पर लाइक्स की बरसात कर दी। हालांकि, दोनों ने इस रिश्ते पर कोई सफाई नहीं दी है। वही अब फैन्स सच्चाई जानने को बेकरार हैं!

Read More

निर्माता Pritish Nandy के निधन पर करीना समेत कई स्टार्स ने जताया शोक

बेटे जुनैद की लवयापा के हिट होने पर स्मोकिंग करना छोड़ देंगे आमिर खान

Yash की 'Toxic' का धमाकेदार टीजर आउट

ऋतिक रोशन ने इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने पर मीडिया को कहा धन्यवाद

साउथ के सुपरहिट डायरेक्टर एटली इन दिनों बॉलीवुड में धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। खबर है कि वो शाहिद Bollywood Latest News | Nora Fatehi | Priyanka Chopra | Hrithik | Rasha Thadani | 10 Jan 2025 | 5 Pm

कपूर के साथ एक मसालेदार एक्शन फिल्म लेकर आ रहे हैं। शाहिद और एटली पिछले 5 महीने से इस प्रोजेक्ट पर चर्चा कर रहे हैं। खास बात ये है कि फिल्म का निर्देशन एटली के करीबी सहयोगी करेंगे और एटली खुद इसे प्रोड्यूस करेंगे। ये एक ओरिजनल एक्शन फिल्म होगी, जिसमें शाहिद की सीटीमार एंट्री देखने लायक होगी!

ऋतिक रोशन के परिवार पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द रोशंस' का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है, और दर्शक इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस सीरीज में रोशन परिवार की सिनेमा जर्नी के अनकहे किस्से सामने आएंगे, जिनमें शाहरुख खान, अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली जैसे सितारों की बातचीत शामिल है। यह डॉक्यूमेंट्री 17 जनवरी 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी।

अभिनेता आर माधवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हिसाब बराबर' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म से उनकी पहली झलक भी सामने आ चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि 'हिसाब बराबर' सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होगी। फिल्म का प्रीमियर 24 जनवरी, 2025 को होगा, और इसे हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी देखा जा सकेगा।

बीते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी भयानक आग के बारे में इंस्टा स्टोरी पर अपना दर्दनाक अनुभव शेयर किया। उन्होंने कहा, "मैं यहां हूं और आग इतनी तेजी से फैल रही है, मैंने ऐसा कुछ पहले कभी नहीं देखा। हमें तुरंत निकलने को कहा गया, इसलिए मैंने जल्दी से सामान पैक किया। ये सच में डरावना अनुभव है, पर मैं अपडेट देती रहूंगी।" बता दे की नोरा सक्सेसफुली LA से बाहर आ चूकी है।

मशहूर गायक पी. जयचंद्रन, जिन्हें 'भाव गायकन' के नाम से भी जाना जाता है, का 9 जनवरी को केरल के त्रिशूर में निधन हो गया। 80 साल की उम्र में उन्होंने एक निजी मेडिकल कॉलेज में आखिरी सांस ली। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उनकी तबीयत गुरुवार शाम अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जयचंद्रन का संगीत और आवाज़ हमेशा हमारे दिलों में रहेगा।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की निजी जिंदगी इन दिनों डिस्कशन का टॉपिक बन गई है। उनकी पत्नी धनश्री वर्मा से अलगाव की अफवाहें सुर्खियां बना रही हैं। अब इसी बीच, चहल की रेडियो जॉकी महवश के साथ एक तस्वीर वायरल हो गई, जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ वक्त बिता रहे हैं। महवश ने इंस्टाग्राम पर इसे पोस्ट किया और कमैंट्स ऑफ कर दिए, साथ ही कैप्शन में चहल को अपना परिवार बताया, जिससे अफवाहों का माहौल और गरम हो गया।

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories