Bollywood Latest News | Rashmika Mandanna | Sai Pallavi | Kangana Ranaut | 10th Dec 2024 | 5 Pm टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' के लिए लीड हीरोइन की तलाश अब खत्म हो गई है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी। हरनाज के इस डेब्यू की खास बात यह है कि उन्होंने 12 दिसंबर को मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था, और उनकी पहली फिल्म की घोषणा भी इसी दिन हुई। हॉलीवुड की जानी-मानी गायिका और संगीतकार सेलेना गोमेज एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर बैनी ब्लैंको से सगाई कर ली है। सेलेना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बेनी के साथ अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की है। तस्वीरों में दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं। और एक फोटो में सेलेना को अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए भी देखा जा सकता है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पैन-इंडिया फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' को सिनेमाघरों में रिलीज का एक वीक पूरा हो गया है और पहले दिन से ही इसका बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। वही इस फिल्म ने दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं भारत में इसका कारोबार 700 करोड़ रुपये की ओर है। वही सातवें दिन इस फिल्म ने 'पठान' और 'जवान' जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है। बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप और आरती बजाज की बेटी आलिया कश्यप ने 11 दिसंबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे संग मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में शादी की। गुलाबी लहंगे में आलिया और क्रीम शेरवानी में शेन बेहद खूबसूरत लग रहे थे। उनकी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें दोनों का अंदाज दिल जीत रहे हैं। इस खास मौके पर सुहाना खान, खुशी कपूर और अलाया एफ जैसी कई हस्तियां उनके साथ मौजूद थीं। साउथ और हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत आज 74 साल के हो गए हैं, और उनके फैंस धूमधाम से उनका जन्मदिन मना रहे हैं। वही सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका एक फैन उनकी मूर्ति पर दूध से अभिषेक करता दिख रहा है। यह खास मूर्ति उनके जबरा फैन कार्तिक ने मदुरै में बने रजनीकांत मंदिर में स्थापित की है, जो 250 से 300 किलो की है। वही फैंस कमेंट्स में सुपरस्टार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं तो वही कुछ लोग कार्तिक को ट्रोल भी कर रहे हैं। सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ वैसे तो इन दिनों अपने कॉन्सर्ट की वजह से छाए हुए हैं. इस बीच उन्होंने एक और उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया है. बुधवार को लंदन में पॉपुलर "Top 50 Asian Celebrities in the World 2024" की ब्रिटिश लिस्ट में टॉप पर रहे. पिछले साल इस सूची में अभिनेता शाहरुख खान टॉप पर रहे थे. कंगना रनौत की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं, लेकिन अब उन्होंने अपनी सबसे हिट फिल्म क्वीन का सीक्वल बनाने का फैसला किया है। इसके लिए वह डायरेक्टर विकास बहल के साथ फिर से जुड़ सकती हैं। विकास ने क्वीन 2 की स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया है और जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट करेंगे। हालाँकि ' विकास बहल ने फिल्म की ज्यादा डिटेल्स देने से इंकार कर दिया है लेकिन ये पक्का है कि दर्शकों को ये मूवी जल्द ही देखने के लिए मिलेगी। बिग बॉस 13 का खिताब जीतने वाले सिद्धार्थ शुक्ला आज भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं। 2 सितंबर 2021 को उनका निधन हो गया था, लेकिन उनकी यादें आज भी लोगों के बीच ज़िंदा हैं। आज सिद्धार्थ की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर रहे हैं, और उनका नाम X पर ट्रेंड कर रहा है। वही शहनाज गिल ने भी इस दिन को खास बनाते हुए आधी रात को X पर एक पोस्ट में '12:12' लिखकर सिद्धार्थ को खास तरीके से श्रद्धांजलि दी है। दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री साई पल्लवी अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाने को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि उन्होंने फिल्म के लिए मांसाहारी भोजन छोड़ दिया है। इस पर साईं ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा कि वह अक्सर अफवाहों और गलत बयानों पर चुप रहती हैं, लेकिन अब वह जवाब देंगी। उन्होंने कहा कि अगली बार ऐसी खबरें आईं, तो वह कानूनी कदम उठाएंगी। ब्रैस्ट कैंसर से जूझ रही हिना खान ने हाल ही में अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो शॉल ओढ़े और विंटर कैप पहने बालकनी में बैठी नजर आ रही हैं। इन फोटोज के कैप्शन में उन्होंने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझते हुए पिछले 15-20 दिन उनके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से सबसे कठिन रहे। हिना ने कहा कि इस बीमारी से संघर्ष करते हुए उन्होंने अपनी हिम्मत से हर मुश्किल का सामना किया है, और अभी भी लड़ाई जारी है। Read More रणवीर की मां ने दुआ के तीसरे महीने के जन्मदिन पर बाल दान किए जान्हवी कपूर का ग्रे कोर्सेट-स्कर्ट लुक, परफेक्ट पार्टी स्टाइल रेड सी फिल्म फेस्टिवल में 'Stree' और 'Spiderman' की हुई मुलाकात टाइगर श्रॉफ की बागी 4 में लीड रोल निभाएंगी पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा? #bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE ★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/