Miss World Contestant 2025 | 72nd Miss World Contestant Visited Buddhavanam for spiritual well being
बुद्ध पूर्मिमा के अवसर पर एशियाई और महासागरीय क्षेत्रों से आई हुए ‘72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल’ की प्रतियोगियों ने बुद्धवनम की यात्रा की। बुद्धवनम तेलंगाना के नलगोंडा जिले के नागार्जुनसागर में एक मशहूर बौद्ध स्थल है। यह यात्रा फेस्टिवल के कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य तेलंगाना के इतिहास और संस्कृति को जानना है।
मिस वर्ल्ड प्रतियोगियों ने इस आध्यात्मिक यात्रा का आनंद उठाया। उन्होंने नागार्जुनसागर में शांति का अनुभव लिया और एक फोटो सेशन किया। इसके बाद प्रतियोगी बुद्धवनम गए, जो कृष्णा नदी के उत्तरी तट पर स्थित एक प्रसिद्ध बौद्ध थीम पार्क है। तेलंगाना सरकार द्वारा शुरू की गई यह परियोजना गौतम बुद्ध के जीवन और शिक्षाओं को प्रदर्शित करने के लिए बनाई गई है।
बुद्धवनम की यात्रा के अलावा प्रतियोगियों ने स्तूप के भीतर एक ध्यान सत्र में भाग लिया, जिसके बाद 25 बौद्ध भिक्षुओं द्वारा बैलीकुप्पा महा बोधि पूजा की गई। यह आत्मनिरीक्षण और आध्यात्मिक जुड़ाव का एहसास कराती है। इस यात्रा का समापन 18 कलाकारों द्वारा एक नाट्य प्रदर्शन के साथ हुआ। इसमें बुद्ध के जीवन से जुड़े प्रमुख प्रसंगों को कैद किया गया।
Read More:
Hina Khan ने पाकिस्तानी फैंस पर लगाया गाली देने का आरोप, बोली- मुझे अनफॉलो कर दो, मुझे परवाह नहीं'
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Tags : भारत के इस राज्य में हो रहा 72वां 'मिस वर्ल्ड' प्रतियोगिता का आयोजन | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips