Sonakshi Sinha ने Wedding पर पहनी मां Poonam Sinha की पुरानी Saree | Sonakshi Sinha Wedding Video

New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Sonakshi Sinha ने Wedding पर पहनी मां Poonam Sinha की पुरानी Saree | Sonakshi Sinha Wedding Video

बी टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अब ऑफिशियली मिसेज इकबाल बन चुकी हैं। 23 जून को एक इंटीमेट सेरेमनी में एक्ट्रेस ने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी की। सोनाक्षी ने न सिर्फ शादी सिंपल तरीके से की, बल्कि अपने स्पेशल डे पर उन्होंने कुछ पुरानी चीजों को नए तरीके से ही इस्तेमाल किया।
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने लंबे समय की डेटिंग के बाद जहीर इकबाल से शादी की है। ये शादी न तो मुस्लिम रिवाज से हुई, न हिंदू रिवाज से। कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज की। शादी के दौरान सोनाक्षी ने व्हाइट कलर की साड़ी (Sonakshi Sinha Wedding Outfit) पहनी थी। ट्विनिंग करते हुए जहीर ने भी इसी कलर का कुर्ता पयजामा पहना।
अपने डे को स्पेशल बनाने के लिए सोनाक्षी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। सामने आई जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस ने 44 साल पुरानी साड़ी पहनी थी। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला के पोस्ट के अनुसार, शत्रुघ्न सिन्हा से शादी के दौरान पूनम सिन्हा ने इसी साड़ी को पहना था। उन्होंने इसकी एक फोटो भी शेयर की। सोनाक्षी ने भी अपनी शादी के दिन इसी साड़ी को कैरी किया।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लुक को स्पेशल तरीके से कम्प्लीट करने के लिए खास तरह की ज्वेलरी भी पहनी। उन्होंने कुंदन का नेकलेस, गोल्ड बैंगल्स और कुंदन की ही बाली पहनी। कपल की खूबसूरत तस्वीरों ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल चुरा लिया है।
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Latest Stories