Zeenat Aman Is Hospitalised | Zeenat Aman shares her health update from 'Recovery Room | The Royals
अपने दौर की मशहूर अदाकारा जीनत अमान ने जब से सोशल मीडिया पर एंट्री की है, तब से वह रोजाना कोई न कोई पोस्ट कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। मगर पिछले कुछ समय से वह ब्रेक पर थीं। अब आखिरकार उन्होंने वापसी की है और अपनी हेल्थ अपडेट दी है।
जीनत अमान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी रिकवरी के अपडेट्स दिए हैं। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी जिसके चलते वह अस्पताल में भर्ती थीं। अब उन्होंने हॉस्पिटल से तीन तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में वह किसी और को देखकर फिंगर्स को पॉइंट आउट कर रही हैं। दूसरी फोटो में उन्होंने अपनी आंख पर हाथ रखा है। वहीं, तीसरी फोटो में वह बेड पर बैठी हुई दिख रही हैं।
इन फोटोज को शेयर करते हुए जीनत अमान ने कैप्शन में लिखा, "रिकवरी रूम से सभी को हैलो। मैं आपको यह सोचने के लिए दोषी नहीं ठहराऊंगी कि मैंने अपनी सोशल मीडिया एस्पिरेशन को छोड़ दिया है। आखिरकार हाल ही में मेरी प्रोफाइल काफी शांत और आधे-अधूरे मन से रही है। जैसा कि महान भारतीय कहावत है - क्या करें?"
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/