Advertisment

Aamir Khan finally breaks his silence on ‘Love Jihad’ trolls, Pahalgam attack, nationalism & more

आमिर खान इन दिनों फिल्म 'सितारे जमीन पर' के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। उनकी यह फिल्म 20 जून को रिलीज होने वाली है और इसी सिलसिले में आमिर खूब इंटरव्यू दे रहे हैं। अभिनेता ने एक हालिया

New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Aamir Khan finally breaks his silence on ‘Love Jihad’ trolls, Pahalgam attack, nationalism & more

आमिर खान इन दिनों फिल्म 'सितारे जमीन पर' के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। उनकी यह फिल्म 20 जून को रिलीज होने वाली है और इसी सिलसिले में आमिर खूब इंटरव्यू दे रहे हैं। अभिनेता ने एक हालिया इंटरव्यू में पहलगाम हमले पर बात की और कहा कि वह धर्म को लेकर भेदभाव नहीं करते और हर धर्म का सम्मान करते हैं। आइए जानते हैं क्या कुछ बोले आमिर। आप की अदालत में आमिर ने कहा, "उन्होंने हमारे लोगों को मारा था। ये कोई तरीका है? ये इंसानियत पर हमला है। उनको शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने ऐसा किया। कोई भी मजहब ये नहीं कहता कि बेगुनाह को मारो। मैं तो आतंकियों को मुसलमान ही नहीं मानता। इस्लाम में लिखा है कि आप औरतों पर हाथ नहीं उठा सकते, बच्चों को नहीं मार सकते। किसी बेगुनाह को नहीं मार सकते। कोई भी धर्म हिंसा का समर्थन नहीं करता।"
आमिर बोले, "आतंकियों ने बहुत घिनौनी हरकत की। ऐसा नहीं है मैं इस पर कुछ बोला नहीं। मैं पहले भी बोला था, लेकिन क्या है कि मैं सोशल मीडिया पर हूं नहीं, इसलिए चीजें बाहर नहीं आतीं। मैंने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए थे, क् हर हिन्दुस्तानी की तरह मेरे दिल मे भी दर्द था। वही जज्बात और गुस्सा मेरे अंदर था। मैं हमले के बाद कई दिन तक तनाव में रहा और घर से बाहर नहीं निकला।"
आमिर से सवाल किया गया कि उन पर इल्जाम है कि वो धर्म का मजाक उड़ाते हैं। एक तरफ वो फिल्मों में हिंदू धर्म का मजाक उड़ाते हैं। वह फिल्म में लव जिहाद को बढ़ावा देते हैं। इस पर आमिर ने कहा, 'मैं हर धर्म का सम्मान करता हूं। मैंने फिल्मों में हिंदू धर्म का अपमान कभी नहीं किया। मैंने अपनी फिल्म 'पीके' में उन लोगों पर सवाल किया था, जो धर्म के नाम पर फायदा उठा रहे हैं।"

Read More

Kirron Kher Birthday: Anupam Kher ने किरण खेर के जन्मदिन पर पुरानी यादें की ताजा, पुरानी तस्वीरें शेयर कर दी बधाई

Sunjay Kapur Funeral: Karisma Kapoor के पूर्व पति संजय कपूर का अंतिम संस्कार में होगी देरी, चलिए जानते हैं इसके पीछे की असल वजह

Allu Arjun ने शुरू की Atlee की फिल्म AA22xA6 की शूटिंग

Dipika Kakar Discharged From Hospital: 11 दिनों बाद हॉस्पिटल से घर लौटीं Dipika Kakar, शोएब इब्राहिम बोले- 'अभी कई चीजें बाकी...'

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Tags : bollywood news in hindi | bollywood news | bollywood gossips | bollywood latest news today | Mayapuri Cut | bollywood latest news | aamir khan interview | Aamir Khan finally breaks his silence on ‘Love Jihad’ trolls | nationalism & more | Aamir Khan finally breaks his silence on Pahalgam attack | Aamir Khan finally breaks his silence on nationalism & more | Aamir Khan shocking statement

Advertisment
Latest Stories