Ananya Pandey Adtiya Roy kapur breakup confirmed | breakup ke baad kaisa Hai Ananya Pandey ka haal
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे पिछले दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार एकसाथ बॉलीवुड पार्टीज और वेकेशन पर साथ देखा गया है। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर कभी मुहर नहीं लगाई।
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को लेकर अब खबर आ रही है कि दोनों अलग हो चुके हैं। दोनों बहुत कम अब साथ दिखते हैं। इस बीच अनन्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस का हाल देखकर उनके फैंस परेशान हो गए।
दरअसल, अनन्या पांडे के खास दोस्त ओरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह हर किसी से पूछते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्होंने क्या चीज खोई है। जब ये सवाल ओरी ने अनन्या पांडे से पूछा तो एक्ट्रेस ने जवाब में कहा कि, "मैंने अपनी आत्मा खोई है।" अब अनन्या पांडे का ये रिएक्शन देख फैंस चिंता जाहिर कर रहे हैं। वीडियो में अनन्या काफी उदास नजर आईं जिसके बाद फैंस इसे उनका आदित्य संग हुए ब्रेकअप से जोड़ कर देख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, अनन्या बहुत उदास लग रही हैं।" एक ने लिखा, "अनन्या मजबूत रहो।" अन्य यूजर ने लिखा, "मेरी आत्मा, बहुत पर्सनल है।" वहीं कुछ फैंस ने उन्हें मजबूत रहने को कहा। बता दें कि, सोशल मीडिया पर फैंस अनन्या पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/