Arjun Kapoor & Malaika Arora BROKE UP a few months back due to commitment issues? | Malaika Arora
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बीते 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये दोनों एक-दूसरे क जन्मदिन पर प्यार लुटाने का मौका नहीं छोड़ते थे। अब अर्जुन कपूर के जन्मदिन की पार्टी में मलाइका अरोड़ा का ना पहुंचना दोनों के ब्रेकअप की तरफ इशारा कर रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कयासबाजी कर रहे हैं। इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। मलाइका अरोड़ा ने लिखा है, 'मुझे ऐसे लोग पसंद हैं, जिन पर मैं आखें बंद करके भरोसा कर सकूं।' मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट के बाद लोगों का कहना है कि ये पोस्ट अर्जुन कपूर के लिए लिखी है। सोशल मीडिया यूजर्स कयासबाज कर रहे हैं कि कहीं अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा का भरोसा तो नहीं तोड़ा है जिसकी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान के साथ शादी की थी। मलाइका और अरबाज का एक बेटा अरहान खान है। दोनो ने साल 2017 में तलाक ले लिया था। मलाइका अरोड़ा साल 2018 से अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में आ गई थीं। फिलहाल, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की अटकलें तेजी पर हैं।
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/