Advertisment

Bollywood Celebs At Cannes Festival 2025 | Nitanshi Goel, Anupam Kher & More Dazzle At Red Carpet

New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood Celebs At Cannes Festival 2025 | Nitanshi Goel, Anupam Kher & More Dazzle At Red Carpet

इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल 2025 चर्चा में बना हुआ है, इस जगह पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज नजर आने वाले हैं। आज यानी 15 मई को ‘लापता लेडीज’ फेम नितांशी गोयल कान फिल्म फेस्टिवल में नजर आईं। इस एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। अपने अनोखे लुक जरिए नितांशी ने बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस को ट्रिब्यूट दिया।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें नितांशी गोयल नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने एक खूबसूरत सी हेयर एक्सेसरी अपने बालों में लगाई है। इसमें मोतियों की लड़ी लगी है और उनमें छोटे-छोटे फ्रेम हैं, इन फ्रेम्स में मधुबाला, रेखा, श्रीदेवी, वैजयंती माला, हेमा मालिनी, वहीदा रहमान और नूतन जैसे मशहूर और उम्दा एक्ट्रेसेस की तस्वीरें लगी हैं। इस तरह से नितांशी ने बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेसेस को कान फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक के जरिए ट्रिब्यूट दिया है। इस हेयर एक्सेसरी को बी अभिका ने तैयार किया है। नितांशी ने भी कहा, 'कान फिल्म फेस्टिवल में भारत को रिप्रेजेंट करके काफी खुश हूं।' अपने लुक के बारे में वह कहती हैं, ' मैं बॉलीवुड की लीजेंड एक्ट्रेसेस को ट्रिब्यूट देना चाहती हूं, इन एक्ट्रेसेस ने भारतीय सिनेमा को यहां तक लाने में मदद की है। हम इन सबको बहुत प्यार करते हैं। यही कारण है कि अपने लुक में इन्हें शामिल किया।'

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories