Advertisment

Bollywood Latest News | Aishwarya Rai Bachchan | Janhvi Kapoor | Ananya Pandey | 1 Sep 2025 | 5 Pm

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्रि अनन्या पांडे की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वह हरे रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों ने फैंस का दिल एक बार फिर जीत लिया है.अनन्या की इन तस्वीरों में सबसे खास बात उनकी सादगी

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood Latest News | Aishwarya Rai Bachchan | Janhvi Kapoor | Ananya Pandey | 1 Sep 2025 | 5 Pm

1)- हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्रि अनन्या पांडे की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वह हरे रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों ने फैंस का दिल एक बार फिर जीत लिया है.अनन्या की इन तस्वीरों में सबसे खास बात उनकी सादगी और नैचुरल ब्यूटी है. उन्होंने ज्यादा मेकअप का इस्तेमाल नहीं किया और अपने लुक को बहुत ही सटल रखा. चेहरे पर हल्का ग्लो और आंखों में काजल उनके लुक को बेहद आकर्षक बना रहा है. यही वजह है कि फैंस उन्हें ‘सिंपल एंड एलीगेंट ब्यूटी’ कहकर तारीफ कर रहे हैं.

2)- ऐश्वर्या और आराध्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मां-बेटी की यह जोड़ी भगवान गणेश की भक्ति में लीन दिख रही है। इस दौरान दोनों पारंपरिक परिधान में नजर आईं। ऐश्वर्या और आराध्या के इस अंदाज ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचा और लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उनकी झलक पाने के लिए पंडाल के बाहर भीड़ उमड़ पड़ी। पंडाल में प्रवेश करने से पहले ऐश्वर्या राय और आराध्या ने प्रशंसकों से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। मां-बेटी की इस जोड़ी ने मुस्कुराते हुए फैंस का अभिवादन किया।

3)- बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव रविवार (31 अगस्त) को 41 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री पत्रलेखा ने अपने पति को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पत्रलेखा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें राजकुमार गाने 'ओ बेटा जी' पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।

4)- बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी मां नीतू कपूर के साथ मिलकर गणपति बप्पा को विदाई दी है. एक्टर ने बप्पा की पूजा की, हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया और उन्हें विसर्जित किया. रणबीर कपूर ब्लू कलर का कुर्ता और सफेद पायजामा पहने गणेश भगवान का विसर्जन करने पहुंचे. इस दौरान वो नंगे पांव और माथे पर तिलक लगाए बप्पा की मूर्ति हाथों में उठाए नजर आए. रणबीर कपूर के साथ उनकी मां नीतू कपूर भी बप्पा के विसर्जन में शामिल हुईं. ऑफ व्हाइट सूट के साथ गोल्डन नेकलेस और ईयररिंग्स पहने वो काफी क्लासी दिख रही थीं.

5)- फिल्म निर्माता रामानंद सागर के बेटे और 'रामायण' के निर्देशक प्रेम सागर का 31 अगस्त को सुबह 10 बजे निधन हो गया है। उन्होंने 84 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। प्रेम सागर पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमिरियाों में जूझ रहे थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। निर्देशक के निधन से हर कोई गमगीन है। बॉलीवुड में भी मातम पसर गया है।

6)- भारतीय सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' लेकर आ रहे हैं। उनकी यह फिल्म 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब इससे पहले 'द बंगाल फाइल्स' का नया पोस्टर सामने आ गया है, जिसे प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। सामने आए पोस्टर में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार समेत तमाम सितारों की झलक दिख रही है। और जानकारी दे जा रही है की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है.

7)- हिंदी सिनेमा का एक ऐसा विलेन जो बिना चीखे चिल्लाये पर्दे पर सूट-बूट, हैट पहने और मुंह में पाइप दबाए, घनी भौंहों और उनींदी पलकों से दर्शकों की तरफ देखे तो सिहरन सी पैदा हो जाए। के एन सिंह जिनकी आज जनम तिथि है, हिंदी सिनेमा के ऐसे सितारे रहे हैं, जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं। हिंदी सिनेमा के अच्छे से अच्छे सितारें सेट पर उन्हें देखकर घबरा जाते हैं। अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता के. एन. सिंह का जन्म 1 सितंबर 1908 को देहरादून (उत्तराखंड) में हुआ था।

8)- सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' बीते 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे समीक्षकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, वहीं दर्शक भी पहली बार बनी सिद्धार्थ और जाह्नवी की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। भले ही पहले दिन फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक कारोबार न किया हो, लेकिन वीकेंड पर इसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापे। बॉक्स ऑफिस का लेखा-जोखा रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, 'परम सुंदरी' ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 10.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

9)- अहान पांडे और अनीत पड्डा का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में अहान पूरी तरह कैज़ुअल अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ऑल-व्हाइट लुक अपनाया, जबकि अनीत ब्लैक टॉप और कैजुअल पैंट्स में दिखाई दीं। पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अहान ये सुनिश्चित करते दिखे कि अनीत सुरक्षित तरीके से अपनी कार में बैठ जाएं। इस दौरान दोनों की बॉन्डिंग भी फैन्स को काफी प्यारी लगी। जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ कर रहे हैं।

10)- छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री और 'बिग बॉस 14' की प्रतियोगी निक्की तंबोली से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिससे उनके प्रशंसक परेशान हो जाएंगे। दरअसल, निक्की को डेंगू हो गया है। अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी अपने प्रशंसकों को दी है। निक्की ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'डेंगू पॉजिटिव'। प्रशंसक अभिनेत्री की सेहत को लेकर चिंतित हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Tags : bollywood news in hindi | bollywood news | ranveer singh | bollywood gossips | bollywood latest news today | Disha Patani | alia bhatt | akshay kumar | Salman Khan | Ranbir Kapoor | Deepika Padukone | Aamir Khan | Mayapuri Cut | Shruti Haasan | Rashmika Mandana | Shanaya Kapoor | sharvari wagh | Tripti Dimri | Kriti Sanon

Read More

Allu Kanakaratnam Death: अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम का हुआ निधन, राम चरण ने रद्द की ‘पेद्दी’ की शूटिंग

Pati Patni Aur Woh 2 crew fight: 'पति पत्नी और वो 2' की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर पर हुआ हमला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Dia Mirza Himachal Trip Video: हिमाचल में मानसून की तबाही के बीच दीया मिर्जा ने शेयर किया वीडियो, बोली- 'मैं झिझक रही थी'

Dhurandhar First look: Ranveer Singh की 'धुरंधर' का फर्स्ट लुक 'Param Sundari' के साथ सिनेमाघरों में होगा रिलीज

Advertisment
Latest Stories