Advertisment

Bollywood Latest News | Alia Bhatt | Janhvi Kapoor | Tara Sutaria | Salman Khan | 2 Sep 2025 | 5 Pm

- बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट अपने अभिनय के साथ-साथ अपने स्टाइल और फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में उनकी पारंपरिक लुक में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें आलिया

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood Latest News | Alia Bhatt | Janhvi Kapoor | Tara Sutaria | Salman Khan | 2 Sep 2025 | 5 Pm

Advertisment

1)- बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट अपने अभिनय के साथ-साथ अपने स्टाइल और फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में उनकी पारंपरिक लुक में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें आलिया ने गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी है. इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियाँ बटोरीं और फैंस उनके इस लुक पर लगातार प्यार लुटा रहे हैं. आलिया ने इस फोटोशूट में एक चमकीली गुलाबी साड़ी पहनी है, जिस पर सुनहरे धागों से कढ़ाई की गई है. साड़ी का डिज़ाइन बेहद पारंपरिक और शाही अंदाज़ लिए हुए है.

2)- तारा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें से एक में वह वीर संग दिख रही हैं। सामने आईं तस्वीरों में तारा को कांजीवरम साड़ी पहने हुए देखा सकता है, जिसकी कीमत लाखों में है. तारा की इस कांजीवरम साड़ी की कीमत 4.39 लाख रुपये बताई जा रही है। तारा ने अपने लुक को पूरा करने के लिए हल्का मेकअप किया हुआ है। तारा का यह पारंपरिक अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और प्रशंसक उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

3)- अभिनेता शाहरुख खान ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह रानी मुखर्जी के साथ आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के गाने 'तू पहली तू आखिरी' पर डांस करते दिख रहे हैं। इसके साथ शाहरुख ने रानी को नेशनल पुरस्कार जीतने के लिए बधाई दी है। उन्होंने प्रशंसकों को बताया कि दोनों की अधूरी ख्वाहिश अब जाकर पूरी हुई है।

4)- वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का पहला गाना 'बिजुरिया' 3 सितंबर को रिलीज होने जा रहा है, जिसे गायक सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है। 'बिजुरिया' की रिलीज से पहले वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह सोनू के साथ जोरदार डांस करते दिख रहे हैं। उनकी यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

5)- प्रसिद्ध टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल की स्टोरी पर अपने कई शानदार वीडियो शेयर किए हैं। इन सभी में निया जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। इन शानदार वीडियो में निया, अली गोनी और जैस्मीन भसीन और बाकी टीवी कलाकारों के साथ जमकर डांस और मस्ती करती नजर आ रही हैं. वीडियो में सभी 1987 की फिल्म 'खुदगर्ज' के मशहूर गाने 'आप के आ जाने से' पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि सुदेश लहरी गाना गा रहे हैं।.

6)- बॉलीवुड फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' को लेकर सुर्खियों में हैं। अब फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने सीएम ममता बनर्जी से खास अपील की है। निर्देशक ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनकी संवैधानिक शपथ का हवाला देते हुए कहा कि एक मुख्यमंत्री का पहला कर्तव्य है कि वह अपने राज्य में नागरिकों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करें। विवेक का कहना है कि जब फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से मंजूरी मिल चुकी है, तब किसी भी तरह से उसे रोकना संविधान के खिलाफ होगा।

7)- अभिनेता सलमान खान बीती रात मुंबई के बांद्रा में महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार के गणेश उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने नंगे पैर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया और माथे पर टीका भी लगवाया। अभिनेता के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, एक वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिसमें सलमान को कड़ी सुरक्षा के बीच अपनी कार की ओर दौड़ते हुए देखा जा सकता है।

8)- गणेश चतुर्थी के मौके पर दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने 1 सितंबर को लालबागचा राजा के दर्शन किए। इस दौरान वह गणपति बप्पा की भक्ति में लीन दिखाई दिए। अनुपम ने हाल ही में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह भगवान गणेश का आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आज लालबाग के राजा के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बिना किसी VIP दर्शन के इंतजाम के गया था।"

9)- ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के कार कलेक्शन मे एक नई कार और जुड़ गई है। जी हां, हेमा मालिनी ने एक ब्रांड न्यू एमजी एम9 खरीदी है। सोशल मीडिया पर हेमा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हेमा मालिनी कार की पूजा करती नजर आ रही हैं।इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़ी-सी कार वेलकम कवर के साथ नजर आ रही है। फिर हेमा मालिनी आती हैं और वो कार के कवर को हटाती हैं और उसको रिवील करती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

10)- पंजाबी अभिनेता और गायक एमी विर्क ने इंस्टाग्राम पर बाढ़ प्रभावितों के लिए एक पोस्ट लिखी और मदद की पेशकश की। उन्होंने लिखा, ‘पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही देखकर हमारा दिल दुखता है। अपने लोगों को बिना छत के देखकर मैं पूरी तरह टूट गया हूँ। आराम और स्थिरता लाने के अपने छोटे से प्रयास में, हम उन लोगों की मदद के लिए 200 घरों को गोद ले रहे हैं जिन्होंने अपना सब कुछ खो दिया है। यह केवल आश्रय के बारे में नहीं है - यह आशा, सम्मान और फिर से शुरुआत करने की ताकत देने के बारे में है।’

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Read More

Anupam Kher Seeks Blessings At Lalbaugcha Raja: अनुपम खेर ने किए लालबाग के राजा के दर्शन, एक्टर ने शेयर किया वीडियो

Punjab Flood: Diljit Dosanjh ने पंजाब के 20 गांवों को लिया गोद, बाढ़ पीड़ितों के लिए इन स्टार्स ने बढ़ाया मदद का हाथ

Janhvi to lead Sridevi Chaalbaaz remake: श्रीदेवी की फिल्म 'चालबाज' का बन रहा रीमेक, जाह्नवी कपूर निभाएंगी मां की ऐतिहासिक दोहरी भूमिका

Sumona Chakravarti Car Attacked by Protesters: सुमोना चक्रवर्ती की कार पर दिनदहाड़े हुआ हमला, कहा- 'पहली बार मुंबई में असुरक्षित महसूस किया'

Advertisment
Latest Stories