Advertisment

Bollywood Latest News | Alia Bhatt | Khushi Kapoor| Pooja Hegde| 1st Feb 2025 | 5 Pm

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood Latest News | Alia Bhatt | Khushi Kapoor| Pooja Hegde| 1st Feb 2025 | 5 Pm
.
मशहूर सिंगर उदित नारायण के लाइव शो हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वह परफॉर्मेंस से ज्यादा अपनी हरकतों के कारण सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'टिप टिप बरसा पानी' गाते हुए महिला फैंस के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं। लेकिन असली बवाल तब मचा, जब उदित नारायण ने फोटो क्लिक करने के बाद फैंस के गालों पर किस कर दिया! एक महिला के होंठों पर भी किस करते नजर आए। अब लोग उन्हें अश्लील हरकत के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं!

नेटफ्लिक्स की रोमांटिक फिल्म 'नादानियां' का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान लीड रोल में नजर आ रहे हैं। करण जौहर द्वारा निर्मित इस फिल्म की कहानी यंग लव और रिश्तों के नये पहलुओं को छूने वाली है। पोस्टर में इन दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, ट्रेलर और रिलीज डेट का ऐलान भी जल्द होगा।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि 59 साल की उम्र में उन्हें फिर से प्यार मिल गया है! फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर एक रहस्यमयी महिला के साथ रिश्ते में हैं, जो मुंबई की नहीं, बल्कि बेंगलुरु की रहने वाली हैं। इतना ही नहीं, आमिर अपने परिवार से भी उन्हें मिलवा चुके हैं। सूत्रों की मानें तो यह मुलाकात बेहद खास रही। हालांकि, महिला की पहचान अब तक गुप्त रखी गई है।

नागा चैतन्य और साई पल्लवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तंडेल' का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है। मुंबई में हुए एक ग्रैंड इवेंट में ट्रेलर लॉन्च किया गया, जहां फिल्म की टीम के साथ बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी मौजूद थे। चंदू मोंडेटी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दमदार एक्शन, रोमांचक ड्रामा और नागा चैतन्य के इंटेंस लुक ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। 'तंडेल' 7 फरवरी 2025 को वर्ल्डवाइड ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म गजनी के सीक्वल को लेकर बड़ा हिंट मिला है! हाल ही में आमिर खान तंडेल के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे, जहां साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के पिता और प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद ने कह दिया—"मुझे आपके साथ 1000 करोड़ की फिल्म बनानी चाहिए... शायद गजनी 2! आमिर ने भी मुस्कुराते हुए जवाब दिया—"गजनी 2 को लेकर इंटरनेट पर काफी चर्चा हो रही है।"

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'लवयापा' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट मिरर सेल्फी शेयर की, जिसमें वह एक मिस्ट्री मैन को गले लगाए मुस्कुरा रही हैं। तस्वीर के साथ खुशी ने कैप्शन लिखा, "वह ग्रिड तक पहुंच गया, जल्द ही आपके दिलों तक पहुंचेगा।" इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, और फैंस ने उन्हें खूब प्यार दिया है। खुशी की इस तस्वीर को देखकर यूजर्स के दिलों में भी हलचल मच गई है!

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवा' 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दोनों की ये पहली फिल्म है और साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक थी। लेकिन फिल्म की शुरुआत बहुत कमजोर रही, और ओपनिंग सिंगल डिजिट में रही, महज 5 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ। जबकि फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये था, पहले दिन की कमाई देखकर यह कहना मुश्किल है कि यह अपनी लागत निकाल पाएगी। दर्शकों को यह फिल्म उम्मीदों के मुताबिक प्रभावित नहीं कर पाई।

OTT पर फरवरी में एक से बढ़कर एक वेब सीरीज दर्शकों का दिल जीतने के लिए आ रही हैं, और इनमें से एक है 'दिल्ली क्राइम' का बहुप्रतीक्षित तीसरा सीजन। शेफाली शाह, जो DCP वर्तिका चतुर्वेदी के रोल में नजर आएंगी, ने सोशल मीडिया पर इस सीजन की रिलीज़ तारीख का ऐलान किया। शेफाली ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'लाइट्स, कैमरा, टुडम - आप तैयार नहीं हैं! जानिए 3 फरवरी, 2025 को नेटफ्लिक्स पर क्या खास आ रहा है!' दिल्ली क्राइम का सीजन 3 अब दर्शकों का इंतजार खत्म करने वाला है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की प्यारी बेटी राहा इन दिनों इंटरनेट पर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्हें कलीना एयरपोर्ट पर अपनी मां आलिया और पिता रणबीर के साथ स्पॉट किया गया। जैसे ही आलिया कार से बाहर आईं, वे राहा को ढूंढते हुए खिड़की से झांकने लगीं। फिर जैसे ही राहा बाहर आई, वह तुरंत अपनी मां के पास जाने के लिए इशारे करने लगी। आलिया ने राहा का हाथ चूमा, और मां-बेटी का यह प्यारा पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

भारत के प्रसिद्ध एक्टर गुरुचरण सिंह, जो टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सोढ़ी के किरदार से मशहूर हुए, इन दिनों सेहत की समस्या से जूझ रहे हैं। हाल ही में उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जिससे उनके फैंस और दोस्त चिंता में हैं। लेकिन एक खुशखबरी आई जब सिंगर मीका सिंह उन्हें अस्पताल मिलने पहुंचे। मीका ने गुरुचरण को हौसला दिया और कहा कि अच्छे दिन जरूर आएंगे। इस मुलाकात ने गुरुचरण में नई उम्मीद और आत्मविश्वास भर दिया।

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories