Bollywood Latest News | Ananya Panday | Manushi Chhillar | Akshay Kumar | 3rd July 2024 | 5 PM

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood Latest News | Ananya Panday | Manushi Chhillar | Akshay Kumar | 3rd July 2024 | 5 PM

खबर है की अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत सेरेमनी में जस्टिन बीबर धमाकेदार परफॉरमेंस देने वाले हैं, जो 5 जुलाई को होने वाला है। वही सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जस्टिन को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा जा सकता है। बता दें की अनंत और राधिका की शादी में लाना डेल रे, एडेल और ड्रेक भी परफॉर्म करेंगे।
सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' में प्रतीक बब्बर और सत्यराज की एंट्री हो चुकी है, वही नाडियाडवाला ने अपने ऑफिसियल एक्स हैंडल पर प्रतीक और सत्यराज की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि 'सिकंदर' की शूटिंग का पहला शेड्यूल खत्म हो चुका है। और यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अक्षय कुमार की अपकमिंग 'सरफिरा' का नया गाना 'छावत' रिलीज़ हो चूका है, जिसे श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है और इस गाने के बोल मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं। बता दें की 'सरफिरा' साउथ इंडियन एक्टर सूर्या की सुपरहिट फिल्म 'सोरारई पोटरू' की हिंदी रीमेक है। और सरफिरा' 12 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'सालार: सीजफायर पार्ट- 1' साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। वही अब प्रभास ने फिल्म 'सालार 2' की तैयारी भी शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, 'सालार 2' की शूटिंग 10 अगस्त से शुरू होने वाली है। बता दें की फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ सीक्वल के 20% हिस्से की शूटिंग पहले ही कर ली है।
एक्ट्रेस अनन्या पांडे बॉलीवुड की जानी-मानी हसीना में से एक हैं. वही हाल ही में अनन्य का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो बहुत खूबसूरत दिख रही हैं, इस दौरान अनन्या ने रेड कलर की मिनी ड्रेस पहनी हुई है, और अपने बालों को आधा बाँधा हुआ है, और साथ में सिल्वर इयररिंग्स और रेड हील्स कैरी की है, जिसमे वो बेहद सुन्दर लग रही है।
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधन वाले हैं। वही अनंत और राधिका की शादी की शुरुआत बीते दिन 'मामेरू' रस्म से हो चुकी है। इस रस्म में दूल्हे के मामा दुल्हन के घर जाकर दुल्हन को साड़ी, कपड़े, गहने और गिफ्ट्स देकर आते हैं। वही अनंत और राधिका की 'मामेरू' रस्म का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने हाल ही में अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्हें साइकोलॉजी ऑनर्स के फाइनल एग्जाम से पहले अपने सीनियर्स और टीचर्स का आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है. इसके साथ वह कॉलेज में अपने फैन्स के साथ बातें भी कर रहे हैं. दरअसल हर्षवर्धन राणे साइकोलॉजी ऑनर्स की पढ़ाई कर रहे हैं और इन दिनों उनके एग्जाम हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का नया अवतार सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, इस दौरान मानुषी ने ऑरेंज कलर की बंधेज स्टाइल साड़ी पहनी हुई है। बता दें की मिस वर्ल्ड मानुषी ने अपने बालों का बन बनाया हुआ था जिसमे उनका लुक काफी ट्रेडिशनल और खूबसूरत लग रहा है। वही फैंस को भी मानुषी का ये ट्रेडिशनल अवतार बेहद पसंद आ रहा है।
India के दिग्गज screenwriter and lyricist जावेद अख्तर ने जुहू में एक नया आलीशान बंगला खरीदा है। बता दें की जावेद अख्तर के जुहू वाले इस नए अपार्टमेंट की कीमत 7 करोड़ 76 लाख रुपये है, जो अंदर से बेहद ही आलीशान है। जावेद अख्तर का यह अपार्टमेंट सागर सम्राट बिल्डिंग में लोकेटेड है।

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Latest Stories